• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता को भ्रमित करने की भाजपा की कोई चाल कामयाब नहीं होगी : अखिलेश

Desk by Desk
27/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।

श्री यादव ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि विधान सभा उपचुनाव में सपा छह सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि बुलन्दशहर की एक सीट पर पार्टी राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी समर्थन दे रही है।जनता सपा सरकार के काम और भाजपा की नाकामी दोनों से भलीभांति परिचित है। अब जनता को भ्रमित करने की उसकी कोई चाल कामयाब नहीं होगी।

उन्हाेंने कहा कि जनता, इन उपचुनावों में अपना जो मत व्यक्त करेगी उसमें 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के भी सम्भावित परिणामों का संकेत मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि जनता का जो रूझान मिला है उसमें सभी सीटों पर सपा और रालोद की जीत सुनिश्चित दिख रही है।

अयोध्या : महंत परमहंस दास ने 15 दिन बाद आमरण अनशन किया समाप्त

श्री यादव ने कहा कि सपा की ओर से विधानसभा उपचुनाव में नौगवां सादात से सैयद जावेद आब्दी, टूण्डला से महाराज सिंह धनगर, घाटमपुर से इन्द्रजीत कोरी, मल्हनी से लकी यादव, देवरिया से ब्रह्माशंकर त्रिपाठी तथा बांगरमऊ से राकेश कुमार पाल प्रत्याशी हैं। अपनी स्वच्छ छवि, जनता के बीच लगातार उपस्थिति और जनता के मुद्दों को लेकर संघर्षशील रहने से प्रत्याशियों को जनता का प्रबल समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को अभी से अपनी हार का अंदेशा हो चला है इसलिए सत्ता का दुरूपयोग करते हुए वह मतदाताओं को धमकाने और साजिशें करने पर उतारू हो गई हैं। स्थानीय प्रशासन मतदाताओं को लाल कार्ड जारी कर उन्हें अर्दब में ले रहा है कि वे सत्ता दल के खिलाफ न जाएं। यह लोकतंत्र के विरूद्ध आचरण है। प्रशासनिक मशीनरी का दुरूपयोग कर प्रधानों और कोटेदारों पर दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस के बल पर लोगों को धमकाया जा रहा है। कई मंत्रियों ने विभिन्न क्षेत्रों में डेरा डाल रखा है। इस सम्बंध में चुनाव आयोग को चुनाव प्रभावित करने की सरकारी साजिशों के प्रति तुरन्त संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करना चाहिए।

श्री यादव ने कहा कि उपचुनाव में प्रचार के दौरान लोग बिना लागलपेट कह रहे हैं कि वे हवाई वादों के फेर में अब नहीं पड़ेंगे।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attack on BJPAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's tweetअखिलेश यादव का ट्वीटअखिलेश यादव का भाजपा पर हमलाअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव को योगी सरकार पर हमला
Previous Post

लालू यादव ऐसे नेता है जिन्हें अपनी बेटियों पर भरोसा नहीं : नीतीश

Next Post

नीतीश के शासनकाल में बिहार में अपराध एवं भ्रष्टाचार बढ़ा : तेजस्वी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

अखिलेश यादव को बड़ा झटका, अभय सिंह समेत तीन नेताओं ने थामा BJP का दामन

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

NRHM कर्मचारियों को नियमित करे सरकार: मायावती

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी से मिले लूटा एवं लुआक्टा के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल, शिक्षक समस्याओं पर की चर्चा

14/10/2026
Main Slider

दिवाली से पहले किसानों को ₹5,000, किस राज्य की सरकार ने किया ऐलान?

14/10/2026
RBI Governor Sanjay Malhotra
Business

रुपये में गिरावट पर RBI सख्त, गवर्नर बोले- हर जरूरी कदम उठाने को तैयार

14/10/2026
Next Post
तेजस्वी यादव

नीतीश के शासनकाल में बिहार में अपराध एवं भ्रष्टाचार बढ़ा : तेजस्वी

यह भी पढ़ें

harshvardhan launched a book

फादर्स डे पर एक बलिदानी मां को नमन, डॉ हर्षवर्धन ने लॉन्च की कृष्णा सक्सेना की नई किताब

21/06/2021
Film stars gathered in Maha Kumbh

महाकुम्भ में लगा फिल्म जगत के सितारों का जमघट, सीएम योगी के प्रयासों के हुए मुरीद

13/02/2025
CM Trivendra

उत्तराखंड में बड़े फेरबदल के संकेत, कोर ग्रुप की बैठक में सीएम त्रिवेंद्र समेत बीजेपी के बड़े नेता मौजूद

06/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version