• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धान केन्द्रों पर किसानों को सहूलियत देने के लिये रणनीति बनाये नोडल अधिकारी : योगी

Writer D by Writer D
28/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में स्थापित किए गए धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। यदि उन्हें कोई समस्या हो, तो उसका त्वरित निस्तारण किया जाए। सभी नोडल अधिकारी किसानों को सहूलियत प्रदान करने के दृष्टिगत रणनीति तैयार करें।

श्री योगी ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में धान क्रय की स्थिति की समीक्षा करते हुये कहा कि प्रदेश के सभी जिलों को भेजे गए नोडल अधिकारी इस बात की समीक्षा करें कि जिलों में जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, अपर जिलाधिकारियों,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, उप जिलाधिकारियों,उप पुलिस अधीक्षकों, नायब तहसीलदारों और निरीक्षकों ने किसान संगठनों से संवाद स्थापित किया है अथवा नहीं। इसकी रिपोर्ट मंगलवार तक सरकार को उपलब्ध कराई जाए। जिन जिलों में कर्मचारी समय पर नहीं आते हैं, उन जिलों में जिलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा जाए।

उन्होने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद किसान का धान हर हाल में खरीदा जाए। धान क्रय केन्द्रों पर बोरों की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था की जाए। धान क्रय केन्द्र पर किसानों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित कराने की दिशा में निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता से किसानों के साथ खड़ी है।

रिश्वत लेते हुए लेखपाल का वीडियो वायरल, एसडीएम ने किया निलंबित

बैठक में मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द अवस्थी, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogiup news
Previous Post

शिवराज बोले- जरी-जरद़ोजी की लुप्त होती कला फिर जीवित होगी

Next Post

लगातार 21वें दिन पेट्रोल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें डीजल के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
hindi patrakarita divas
Main Slider

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: ‘उदन्त मार्तण्ड’ से डिजिटल युग तक का सफर

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
Next Post
Petrol

लगातार 21वें दिन पेट्रोल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें डीजल के रेट

यह भी पढ़ें

नीतीश कुमार Nitish Kumar

फिर से जो ज़िम्मेदारी मिली है, उसको आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे : नीतीश

18/11/2020
Arvind Kejriwal

केजरीवाल को बड़ा झटका, कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा

01/04/2024
Imprisonment

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

04/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version