• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 58.18 लाख के पार, 47.56 लाख से अधिक रोगमुक्त

Desk by Desk
25/09/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में लगातार छह दिन तक कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या संक्रमण के नये मामलों से अधिक रहने के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान इनमें कमी नजर आयी और इस दौरान जहां 81,177 लोग कोरोनामुक्त हुए, वहीं उससे करीब पांच हजार अधिक 86,052 मामले सामने आये, जिससे सक्रिय मामलों में 3,734 की वृद्धि हुयी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 86,052 नये मामले सामने आये हैं, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 58,18,571 पर पहुंच गयी है। इसी अवधि में 81,177 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या अब 47,56,165 हो गयी है। संक्रमण के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों की संख्या 3,734 बढ़कर 9,70,116 हो गयी है।

इससे पहले छह दिन तक लगातार स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ने से सक्रिय मामलों में कमी आयी थी। सक्रिय मामले शनिवार को 3790, रविवार को 3140, सोमवार को 7525, मंगलवार को 27,438, बुधवार को 7,484 और गुरुवार को 1,995 कम हुए थे।

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी थाने से फरार, दो आरक्षक निलंबित

इसी अवधि में 1,141 मरीजों की मौत हुयी, जिससे संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 92,290 पर पहंच गयी है। देश में सक्रिय मामले 16.67 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.59 फीसदी रह गये हैं जबकि, रोगमुक्त होने वालों की दर 81.74 प्रतिशत हो गयी है।

कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 1,521 बढ़कर 2,75,404 हो गये हैं जबकि 459 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 34,345 हो गयी है। इस दौरान 17,184 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,73,214 हो गयी।

हाथरस : दलित युवती से गैंगरेप, हैवानों ने गला घोटा, हालत गंभीर

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 897 की वृद्धि हुई है और राज्य में अब 95,568 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 8,331 पर पहुंच गया है तथा अब तक 4,44,658 लोग स्वस्थ हुए हैं।

आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजाें की संख्या 1,004 कम होने से सक्रिय मामले 69,353 रह गये। राज्य में अब तक 5558 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 5,79,474 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस दौरान 398 मरीज कम हुए हैं जिससे सक्रिय मामले 61,300 हो गये हैं तथा इस महामारी से 5,366 लोगों की मौत हुई है जबकि 3,07,611 मरीज ठीक हुए हैं।

तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 46,405 हो गयी है तथा 9076 लोगाें की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 5,08,210 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। केरल में सक्रिय मामले 45,993 हो गये तथा 613 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,07,850 हो गयी है।

अगर आप भी बालो को करते है कलर तो इन बातो का जरूर रखे ख्याल, दिखेंगे स्टाइलिश

ओडिशा में सक्रिय मामले 35,092 हो गये हैं और 752 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 1,61,044 हो गयी है।

राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामले 289 बढ़ने से यह संख्या 31,125 हो गयी है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 5,123 हो गयी है तथा अब तक 2,24,375 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।

तेलंगाना में कोरोना के 30387 सक्रिय मामले हैं और 1080 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,50,160 लोग इस महामारी से ठीक हुए है। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 25221 सक्रिय मामले हैं तथा 4606 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 2,08,042 लोग स्वस्थ हुए हैं।

अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14.29 लाख के पार, 11.75 लाख रोगमुक्त

पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 20,679 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 81,475 हो गयी है जबकि अब तक 3066 लोगों की मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 22,744 है तथा 90,495 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 2122 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 16,327 हैं तथा 3381 लोगों की मौत हुई है और 1,09,079 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 13015 हो गये हैं। राज्य में 878 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,60,178 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

देश में एक दिन में रिकॉर्ड 14 लाख से अधिक कोरोना नमूनों की जांच

कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 1397, हरियाणा में 1255, जम्मू-कश्मीर में 1084, छत्तीसगढ़ में 752, झारखंड में 652, असम में 608, उत्तराखंड में 542, पुड्डुचेरी में 487, गोवा में 383, त्रिपुरा में 265, चंडीगढ़ में 144, हिमाचल प्रदेश में 150, मणिपुर में 62, लद्दाख में 54, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 52, मेघालय में 43, सिक्किम में 31, नागालैंड में 16, अरुणाचल प्रदेश में 14 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

Tags: #corona in India24ghanteonline.comcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus curecoronavirus in indiaCoronavirus live updatescoronavirus newscoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus vaccinecovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस के लक्षण
Previous Post

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी थाने से फरार, दो आरक्षक निलंबित

Next Post

फुटबॉलर ज्लाटान इब्राहीमोविक कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Desk

Desk

Related Posts

Special TET for teachers in UP soon.
Main Slider

स्पेशल TET को लेकर बड़ा अपडेट, यूपी के 62 हजार शिक्षकों के लिए रास्ता साफ

03/09/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने दी कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, वीडियो जारी कर दिया ये संदेश

03/09/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, जानिए क्या जाएगी राज्यसभा सदस्यता

03/09/2026
Pradeep Bhandari
पंजाब

प्रदीप भंडारी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर साधा निशाना, कहा पंजाब को बनाया ‘लूट मॉडल’

03/09/2026
Satyendra Jain
नई दिल्ली

STP घोटाले में सत्येंद्र जैन को राहत, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत

03/09/2026
Next Post
Football Zlatan Ibrahimovic

फुटबॉलर ज्लाटान इब्राहीमोविक कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

यह भी पढ़ें

Students returned safely from Manipur to UP

मणिपुर से सुरक्षित यूपी लौटे 62 छात्र, दो दिन में बाकी छात्रों की भी सकुशल होगी वापसी

09/05/2023

टीम इंडिया की ट्रेनिंग किट में रवींद्र जडेजा ने अजिंक्य रहाणे संग शेयर की फोटो

08/11/2020

अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश, मिला हथियारों का जखीरा

22/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version