• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नोडल अधिकारी रोज की रिपोर्ट मुख्य सचिव दें, डोर-टू-डोर सर्वे कार्य में लाएं तेजी : योगी

Desk by Desk
23/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
सीएम योगी आदित्यनाथ
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलों में तैनात नोडल अधिकारियों से रोज की रिपोट मुख्य सचिव को भेजने और कोविड अस्पतालों मे सभी प्रकार की सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

श्री योगी ने गुरूवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिलों में तैनात नोडल अधिकारी प्रतिदिन अपने रिपोर्ट मुख्य सचिव को भेजेंगे। मुख्य सचिव इस रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री को पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि शासन के अधिकारी फील्ड में तैनात अधिकारियों से नियमित संवाद बनाए रखेंगे।

वैश्विक महामारी कोविड-19 के विरुद्ध प्रदेशवासियों के लिए उत्तम स्वास्थ्य व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी टीम-11 के साथ दैनिक बैठक कर अनलॉक की समीक्षा करते हैं।
इसी कड़ी में आज यह बैठक उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास में संपन्न हुई। pic.twitter.com/8OpeT56kft

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 23, 2020

उन्होंने डोर-टू-डोर सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जाए। मेडिकल स्क्रीनिंग में कोविड-19 के संक्रमण की दृष्टि से संदिग्ध पाए जाने वाले लोगों की रैपिड एन्टीजन टेस्ट के माध्यम से जांच की जाए। मेडिकल जांच में संक्रमण की पुष्टि होने पर ऐसे लोगों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन का मुंबई और पुणे में 5,000 लोगों पर शुरू होगा ट्रायल

मुख्यमंत्री ने कहा कि टेस्टिंग क्षमता में लगातार वृद्धि की जाय। ज्यादा टेस्ट होने से संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने 55 हजार टेस्ट प्रतिदिन की टेस्टिंग क्षमता अर्जित की है। इसे और बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने रैपिड एन्टीजन टेस्ट के माध्यम से वर्तमान में प्रतिदिन किए जा रहे 20 हजार टेस्ट को चरणबद्ध ढंग से बढ़ाकर 50 हजार टेस्ट प्रतिदिन किए जाने पर बल दिया है।

श्री योगी ने कहा कि राज्य में प्रत्येक शनिवार तथा रविवार को संचालित विशेष स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन अभियान के अच्छे नतीजे मिल रहे हैं। कोविड-19 तथा संचारी रोगों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन कार्य को सफल बनाने के लिए शनिवार तथा रविवार को सभी बाजारों की साप्ताहिक बन्दी निर्धारित की गई हैं। उन्होंने प्रत्येक स्तर पर स्वच्छता और सैनिटाइजेशन की कार्रवाई को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में पशुओं में होने वाले रोगों के नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाए। समस्त गौ-आश्रय स्थल के गौवंश के नियमित चिकित्सीय परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गौवंश के लिए हरे चारे का प्रबन्ध किया जाए। उन्होंने प्रमुख सचिव पशुपालन को इन समस्त कार्यों की नियमित मानिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों को समय से सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में बाढ़ कण्ट्रोल रूम स्थापित किए जाएं और इन्हें निरन्तर एक्टिव रखा जाए।

Tags: 24ghanteonline.comcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus curecoronavirus in indiaCoronavirus live updatescoronavirus newscoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus vaccinecovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस के लक्षणसीएम योगी आदित्यनाथ
Previous Post

संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को दी जन्मदिन की बधाई

Next Post

प्रो. जय प्रकाश पाण्डेय मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post

प्रो. जय प्रकाश पाण्डेय मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

यह भी पढ़ें

josh hazlewood

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले खेलने को मिलेंगे कई मैच : जोश हेजलवुड

10/09/2020
Shweta Singh Kirti

सुशांत की बहन ने ट्विटर के जरिए भारत सरकार से की अपील,साक्षात्कार को किया जाना चाहिए बैन

27/08/2020
Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7th इंडिया वाटर वीक का किया शुभारंभ

01/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version