• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नोडल अधिकारी मीटर रीडर के साथ क्षेत्र में करेंगे भ्रमण: एके शर्मा

Writer D by Writer D
20/09/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री (CM Yogi) की मंशानुरूप प्रदेश का विद्युत विभाग लगातार उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक सुविधा देने के लिये प्रयासरत है। उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर सितम्बर माह से पूरे प्रदेश में ’विद्युत विभाग आपके द्वार’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मुख्यालय स्तर से आज 193 नोडल अधिकारी नामित किये गये। जिसमें निदेशक (वित्त/आई0टी0/वाणिज्य/वितरण) सहित मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता तथा सहायक अभियन्ता स्तर तक के अधिकारी शामिल है।

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि उ0प्र0 पावर कारपोरेशन और अन्य वितरण निगम प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति मीटरिंग, बिलिंग तथा राजस्व संग्रह में आ रही समस्याओं एवं कठिनाइयों के संज्ञान हेतु ’विद्युत विभाग आपके द्वार अभियान’ चला रहा है। यह अभियान नवम्बर तक चलेगा। इसको और प्रभावी बनाने हेतु शक्ति भवन मुख्यालय से अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भेजा जा रहा है। नामित अधिकारी 21 से 24 सितम्बर, 2023 तक फील्ड में रहेंगे और 29 सितम्बर को अपनी भ्रमण से सम्बन्धित आख्या मुख्यालय को प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने अभियान को धरातल पर उतारने के सख्त निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देष दिए किये गये है। जिसमें कहा गया है कि बिलिंग की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से मीटर रीडिंग हेतु मीटर रीडर के साथ मीटर रीडिंग करने के लिए विभागीय कार्मिक एवं अधिकारी भी रहेंगे। यदि उपभोक्ता की सही रीडिंग बिलिंग सिस्टम में आ जायेगी, तो गलत बिलिंग की शिकायत लगभग स्वतः समाप्त हो जायेगी। मीटर रीडिंग करने के साथ-साथ उपभोक्ता से बिलिंग सम्बन्धी जानकारी, के0वाई0सी0, मीटर परिसर के अन्दर लगा है अथवा बाहर। मीटर उचित ऊँचाई पर लगा है या नही। मीटर रीडिंग लेने में कोई अड़चन तो नही होती अभियान के दौरान यह सब देखा जायेगा।

सतत विकास लक्ष्यों के प्रभावी अनुश्रवण के लिए मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि नामित अधिकारी एवं कार्मिक तीन दिन मीटर रीडर के साथ रीडिंग करेंगे। इसके अतिरिक्त नामित सहायक अभियन्ताओं द्वारा 88 हाई पोटेंशियल विद्युत वितरण खण्डों में 11 के0वी0 फीडरों पर फीडर मीटर की कार्यरत होने की स्थिति, 50 कि0वा0 से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं की डबल मीटरिंग की स्थिति, 10 कि0वा0 से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं की

एम0आर0आई0 एक्सेप्शन पर खण्डों द्वारा की जा रही कार्यवाही की स्थिति, औद्योगिक फीडर, स्वतन्त्र फीडर की टैगिंग, लाइन हानियों की स्थिति तथा टैम्पर्ड मीटरों के विरूद्ध राजस्व निर्धारण की स्थिति आदि का भी अनुश्रवण किया जायेगा।

उन्होंने (AK Sharma) बताया कि मीटर रीडर के साथ जो विभागीय कार्मिक मीटर रीडिंग करने जा रहे है उसका धरातल पर लाभ दिखाई पड़ रहा है। अभी तक अभियान के अन्तर्गत सहारनपुर में 11 मेगावाट विद्युत भार बढ़ाया गया तथा डेढ़ लाख स्टोर रीडिंग पकड़ी गयी। इसी तरह मुरादाबाद में 40 मेगावाट लोड बढ़ाया गया। मेरठ में 32 मेगावाट लोड बढ़ाया गया और 2.25 लाख यूनिट स्टोर मिली। बुलन्दशहर में लगभग 65 हजार स्टोर यूनिट मिली। गाजियाबाद में 14 मेगावाट की भार वृद्धि हुई। इसी तरह आजमगढ़ में एक लाख यूनिट स्टोर रीडिंग मिली और 02 मेगावाट लोड बढ़ाया गया।

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow Newsurja mantrividhyut vibhag aapke dwar abhiyan
Previous Post

सतत विकास लक्ष्यों के प्रभावी अनुश्रवण के लिए मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

Next Post

लाइटर बनाने की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Deepotsav 2026: इस बार दीपोत्सव पर सिनेमैटिक रामायण, महसूस भी कीजिए

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव पर सरयू तट बनेगा आस्था का केंद्र, 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरती

02/11/2026
Main Slider

राष्ट्रीय सर्वे में फिर शीर्ष पर CM योगी, 1000 में से मिले 897 अंक

02/11/2026
Main Slider

अयोध्या दीपोत्सव पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, ATS और ड्रोन टीम संभालेंगी मोर्चा

02/11/2026
उत्तर प्रदेश

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

01/11/2026
Next Post
IED Blast

लाइटर बनाने की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 की मौत

यह भी पढ़ें

taragiri

INS विक्रांत के बाद दुश्मनों के छक्के उड़ाने के लिए नौसेना को मिलेगा ‘तारागिरी’

11/09/2022
Shinzo Abe, pm modi

शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने जापान जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

23/09/2022
BJP

सहारनपुर में भाजपा पार्षद का निर्विरोध चुना जाना तय

20/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version