• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुलायम सिंह के समधी समेत 12 के खिलाफ जारी हुआ गैर ज़मानती वारंट

Writer D by Writer D
20/04/2022
in उत्तर प्रदेश, फिरोजाबाद
0
Mulayam Singh

Mulayam Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद की एक अदालत ने शिकोहाबाद के पूर्व चेयरमैन और समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) के समधी रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू समेत 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया है।

अदालत ने पुलिस को आदेश दिया कि सभी आरोपियों को 25 अप्रैल तक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करे। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने यह आदेश दिया।

यह मामला फिरोजाबाद जिले के लाइनपार थाने से जुड़ा है। नगला विष्णु निवासी वीरेंद्र ने साल 2018 के सितंबर महीने में शिकोहाबाद के पूर्व चेयरमैन राम प्रकाश यादव उर्फ नेहरू समेत 15 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद तीन आरोपियों को क्लीन चिट दे दी जबकि 12 लोगों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। जिन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया, उनमें पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश यादव का भी नाम है।

योगी का जीरो टालरेंस बड़े जीरो में हुआ तब्दील: अखिलेश यादव

इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू और अन्य आरोपियों ने हाईकोर्ट से स्टे आर्डर ले लिया था। अब स्टे ऑर्डर की समय सीमा खत्म हो गई है। अदालत ने आरोपियों को नोटिस जारी किया लेकिन आरोपियों ने न तो कोई आदेश दिखाया और न ही कोर्ट में सरेंडर किया, ऐसे में एसीजेएम ने राम प्रकाश उर्फ नेहरू के साथ-साथ बनवारी लाल, राजबहादुर,जल देवी, सरोज, बेबी, ओंकार सिंह समेत 12 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा पुलिस को आदेश दिया गया है कि वह सभी आरोपियों को 25 अप्रैल तक गिरफ्तार कर अदालत में पेश करे।

Tags: firojabad newsmulayam singhup news
Previous Post

कोरोना भी नहीं रोक पाई दिल्ली की जीत, पंजाब को नौ विकेट से पीटा

Next Post

जल स्रोतों के पुनर्जीवन की दिशा में बनाए ठोस योजना : मुख्यमंत्री धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Self-Help Groups
उत्तर प्रदेश

साढ़े दस लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सवा करोड़ ग्रामीण परिवारों की बदली तकदीर

01/09/2026
Next Post

जल स्रोतों के पुनर्जीवन की दिशा में बनाए ठोस योजना : मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें

murder

शराब पीकर हुए विवाद में युवक की निर्मम हत्या, मंदिर में मिला शव

20/05/2021

गोबर के बने दिये और मूर्तियों से दीपावली करें पर मां लक्ष्मी का स्वागत

26/10/2021

आजम खां, मुख्तार और अतीक की कुंडली खंगालेगा ED, ये है आरोप

20/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version