• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोबर के बने दिये और मूर्तियों से दीपावली करें पर मां लक्ष्मी का स्वागत

Writer D by Writer D
26/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कन्नौज
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाय का गोबर की शुद्धता और प्राचीनता किसी से छिपी नहीं है, आदिकाल से गोबर से घर, मंदिर और आंगन की लिपाई से शुद्धता की परंपरा चली आ रही है। इसी परंपरा का निर्वहन करके इस दीपावली को भी शुभ बनाया जा सकता है। इस मंशा को पूरा करने लिए बाजार में गोबर के दीपक और गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा अब उपलब्ध हो चुकी है। इससे न सिर्फ परंपरा का निर्वहन होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी ख्याल रखा जा सकेगा। इसकी शुरुआत कन्नौज से हो चुकी है, यहां पर गाय के गोबर से निर्मित दीये और मूर्तियां बाजार में मौजूद हैं।

कन्नौज में इस बार जिले में दीपावली पर्यावरण के लिहाज से भी शुभ होगी क्योंकि गोबर निर्मित दीये और मूर्तियां राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह तैयार कर रहे हैं, जिनका मकसद पर्यावरण संरक्षण के साथ विलुप्त हो रही पुरातन चीजों को बढ़ावा देना है। मिशन के निर्देश पर सदर ब्लाक के ग्राम हैबतपुर कटरा में जय मां दुर्गे समूह की महिलाओं ने दीवाली पर बिक्री करने के लिए गोबर के दीये व गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां हाथ से तैयार की हैं।

जय मां दुर्गे समूह की अध्यक्ष किरन देवी ने बताया कि गोबर पूजन के लिए शुभ होता है। इससे निर्मित मूर्तियां व दीये दोबारा इस्तेमाल में आते हैं। इनमें तुलसी व गेंदा बीज डाले हैं, जो खाद का काम करेंगे। साथ में काली और मुल्तानी मिट्टी भी गोबर के साथ मिलाते हैं। पर्यावरण को किसी तरह नुकसान नहीं पहुंचेगा।

दीवाली पर बिक्री करने के लिए दीये व मूर्तियां दो माह से बनाई जा रही हैं। महिलाएं खुद घरों से गायों का गोबर एकत्र कर निर्मित कर रही हैं। किरन ने बताया कि दस हजार रुपये ऋण लेकर काम शुरू किया है। काफी समय गोबर कूटने-छानने व बनाने में लगता है। अन्य समूह भी इसी तरह बना रहे हैं।

UP हायर ज्यूडिशियल सर्विस प्री का रिजल्ट घोषित, यहां पर करें चेक

समूह ने छोटे दीये की कीमत ढाई व बड़े की पांच रुपये रखी है। 21 और 51 रुपये के डिजाइनदार आकर्षक दीये भी हैं। मूर्तियों की कीमत 60, 100 व 125 रुपये है।

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बढ़ावा देकर बिक्री सरकारी विभागों से करने के निर्देश दिए हैं। 28 अक्टूबर से दीवाली तक कलेक्ट्रेट, विकास भवन व तहसील गेट पर समूह की महिलाएं स्टाल लगाकर मूर्ति व दीये बेचेंगी। जिला मिशन प्रबंधक शिव बिहारी ने बताया कि विभागों के बाहर बिक्री के लिए पत्र जारी किया जाएगा। इन दीयों की खासियत ये है कि बाद में इन्हें खेतों में खाद के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसी तरह औरैया में गोबर के गणेश-लक्ष्मी व दीए किए जा रहे हैैं। कानपुर में भी समूह पर्यावरण संरक्षण का बीड़ा उठाए हैैं और गोबर से दीये-मूर्तियां बना रहे हैैं। डीएम ने बताया कि मिशन की पहल से स्वयं सहायता समूहों ने अच्छा काम किया है। इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे।

Tags: 24ghanteonlline.comcow dung lampscow dung statueDiwali 2021kannauj newsup news
Previous Post

UP हायर ज्यूडिशियल सर्विस प्री का रिजल्ट घोषित, यहां पर करें चेक

Next Post

राहुल द्रविड़ बन सकते है टीम इंडिया के हेड कोच, BCCI को दी एप्लीकेशन

Writer D

Writer D

Related Posts

Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Next Post
Rahul Dravid

राहुल द्रविड़ बन सकते है टीम इंडिया के हेड कोच, BCCI को दी एप्लीकेशन

यह भी पढ़ें

Imprisonment

दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की कैद की सजा

08/12/2021
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री ने लंबे समय से एक ही स्थान पर जमें पटवारियाें काे हटाने दिये निर्देश

27/09/2024
share market

शेयर बाजार की शानदार रिकवरी, सेंसेक्स 1454 अंक तक उछला

25/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version