• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल द्रविड़ बन सकते है टीम इंडिया के हेड कोच, BCCI को दी एप्लीकेशन

Writer D by Writer D
26/10/2021
in Main Slider, खेल
0
Rahul Dravid

Rahul Dravid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टी-20 वर्ल्डकप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को नया कोच मिल जाएगा और इसका ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। तमाम अटकलों के बीच आखिरकार भारत के पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के हेड कोच पद के लिए अप्लाई कर दिया है।

बीसीसीआई से जुड़े एक अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई है कि मंगलवार को राहुल द्रविड़ ने आधिकारिक तौर पर हेड कोच पद के लिए अप्लाई कर दिया है। आज ही कोच पद के लिए एप्लीकेशन देने की डेडलाइन थी।

आपको बता दें कि बीसीसीआई के अधिकारियों ने हाल ही में राहुल द्रविड़ से यूएई में मुलाकात की थी, यहां पर सौरव गांगुली, जय शाह और अन्य लोगों ने कोच पद के लिए राहुल द्रविड़ से बात की थी। बीसीसीआई पहले भी राहुल द्रविड़ से हेड कोच बनने को कह चुकी थी, लेकिन तब राहुल ने मना कर दिया था।

लंबे वक्त से अटकलें लगाई जा रही थीं कि राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के हेड कोच बन सकते हैं, लेकिन वह एनसीए डायरेक्टर पद पर तैनात थे और उसी जिम्मेदारी में रहना चाहते थे। हालांकि, अब जब टी-20 वर्ल्डकप के बाद रवि शास्त्री और उनकी टीम का कार्यकाल खत्म हो रहा है तब टीम इंडिया को नया कोच मिलना तय है।

गोबर के बने दिये और मूर्तियों से दीपावली करें पर मां लक्ष्मी का स्वागत

सौरव गांगुली और जय शाह से आईपीएल फाइनल के वक्त मुलाकात में राहुल द्रविड़ ने कुछ समय मांगा था और अपना अंतिम फैसला सुनाने की बात कही थी। अब जब राहुल ने इस पद के लिए अप्लाई कर दिया है, तब उनका ही नाम तय माना जा रहा है।

Tags: BCCIhead coachrahul dravidT20 UpdatesT20 World Cupt20 world cup 2021T20 world cup newsT20 World Cup ScheduleT20 World Cup Updates
Previous Post

गोबर के बने दिये और मूर्तियों से दीपावली करें पर मां लक्ष्मी का स्वागत

Next Post

बाहुबली अतीक अहमद की बढ़ेगी मुश्किलें, छोटे बेटे पर कसेगा प्रशासन का शिकंजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
खेल

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

23/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Next Post
Ateeq Ahmed

बाहुबली अतीक अहमद की बढ़ेगी मुश्किलें, छोटे बेटे पर कसेगा प्रशासन का शिकंजा

यह भी पढ़ें

stf arrested crook

STF के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश

05/03/2022
corona vaccine

कोविड वैक्सीन को नाकाफी मानते हैं दुनिया के कुछ वैज्ञानिक

08/12/2020
Rahul Gandhi

राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट में हुए पेश, अमित शाह से जुड़ा मामला

20/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version