• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रयागराज जंक्शन पर बनकर तैयार एनसीआर का पहला गेमिंग जोन

Writer D by Writer D
03/01/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Gaming Zone

Gaming Zone

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को दिव्य और भव्य बनाने के क्रम में प्रयागराज रेल मण्डल भी कोई कसर बाकी नहीं रख रहा। एक ओर जहां प्रयागराज रेल मण्डल के सभी स्टेशनों का कायाकल्प किया जा चुका है, साथ ही महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल मेला ट्रेनें, आश्रय स्थल, टिकट घर के साथ कई अन्य सुविधाओं का विकास हो रहा है। इसी दिशा में प्रयागराज रेल मण्डल ने यात्रियों को सुखद अनुभव देने के लिए गेमिंग जोन (Gaming Zone) का निर्माण किया है। उत्तर मध्य रेलवे का यह पहला गेमिंग जोन है जो महाकुम्भ से पहले प्रयागराज जंक्शन पर कार्य करना शुरू कर देगा। इसका लाभ महाकुम्भ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को मिलेगा।

उत्तर मध्य रेलवे का पहला गेमिंग जोन (Gaming Zone) 

महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मण्डल के स्टेशनों पर कई आधुनिक और उन्नत सेवाओं का निर्माण कर चुका है। इसी क्रम में प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म 6 के निकट, सिविल लाइंस साइड शुरू किया जा रहा गेमिंग जोन, उत्तर मध्य रेलवे का पहला गेमिंग जोन है। ये गेमिंग जोन हाई-एंड गेमिंग वीआर क्रिकेट बॉक्स, मोशन थिएटर, पीसी गेम्स, आर्केड गेम्स, जंगल सफारी, एयर हॉकी और वीआर गेम्स से लैस होगा। यात्री क्लासिक से लेकर आधुनिक आर्केड गेम्स तक कई तरह के खेलों का आनंद ले सकते हैं। यह जोन यात्रियों को मनोरंजन का अनूठा अनुभव प्रदान करने के लिए बनाया गया है। यह गेमिंग जोन फन स्पेस एलएलपी द्वारा स्थापित किया गया है।

देश-विदेश से आने वाले यात्री 24 घंटे ले सकेंगे गेमिंग जोन (Gaming Zone) का आनंद

प्रयागराज जंक्शन पर गेमिंग ज़ोन (Gaming Zone) के बारे में बताते हुए वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक हिमांशु शुक्ला ने कहा कि यह सुविधा न केवल यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएगी, बल्कि बच्चों, वयस्कों और वृद्धों जैसे सभी आयु समूहों के लिए भी इसका अनुभव बेहतर होगा। गेमिंग ज़ोन 24/7 खुला रहेगा और यात्री निर्धारित शुल्क पर टिकट खरीदकर इसका उपयोग कर सकेंगे।

यह गेमिंग जोन मॉल में बने गेमिंग जोन (Gaming Zone) की तर्ज पर बनाया गया है। यह पहल यात्रियों को बेहतर, आधुनिक व उन्नत सुविधाएं देने की दिशा में प्रयागराज मण्डल के प्रयासों का हिस्सा है।

प्रयागराज रेल मण्डल इससे पहले ही प्रयागराज जंक्शन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज और स्लीपिंग पॉडस जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध करा चुका है। ये गेमिंग जोन देश-विदेश से आने वाले यात्रियों के मनोरंजन की विश्व स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराएगा।

Tags: Gaming Zonemaha kumbhMaha Kumbh 2025
Previous Post

स्वच्छ महाकुम्भ अभियान के तहत सहभागिता बढ़ाने के लिये स्वच्छता मित्रों के साथ सामूहिक भोज

Next Post

महाकुम्भ में सुरक्षा बढ़ी, पुलिस सतर्क, 4 विदेशियों से पूछताछ

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
Maha Kumbh

महाकुम्भ में सुरक्षा बढ़ी, पुलिस सतर्क, 4 विदेशियों से पूछताछ

यह भी पढ़ें

Dhanteras

धनतेरस पर बना रहा है प्रीति योग, सोना-चांदी खरीदने होगा शुभ

10/11/2023
Land for Jobs

Land for Jobs: लालू परिवार को तगड़ा झटका, कोर्ट ने आरोप तय करना का दिया आदेश

09/01/2026
Exercises

सिटिंग जॉब वाले अपने रुटीन में शामिल करें ये एक्सरसाइज़

13/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version