• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सत्ता प्रायोजित हिंसा के विकराल रूप का गवाह प्रदेश ही नही पूरा देश है : लल्लू

Writer D by Writer D
10/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
ajay kumar lallu

ajay kumar lallu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जिस तरह से गुंडई, दबंगई, सरकारी मशीनरी का खुलेआम दुरूपयोग कर सत्ता प्रायोजित गुंडो ने जंगलराज स्थापित कर लोकतंत्र का चीरहरण कर महिलाओं के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ करने साथ विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन करने से रोका गया, उनके पर्चे फाड़े गये, उनका अपहरण किया गया इससे यह साबित हो गया कि भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है वह क्रूरता के साथ तानाशाही पूर्ण रवैये के साथ लोकतंत्र को हड़प लेना चाहती है।

लखीमपुर में जिस तरह ब्लाक प्रमुख पद की महिला प्रत्याशी की महिला प्रस्ताव के साथ निर्वाचन कार्यालय के बाहर पुलिस अफसरान की मौजूदगी में भाजपाईयों ने चीरहरण का दुसाहस किया, वह यह बताता है कि प्रदेश में सरकार धृतराष्ट्र की तरह सब कुछ देखती रही और गुंडो को खुलेआम संरक्षण देने का काम किया, ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव पूरी तरह से सत्ता की गुंडई की भेंट चढ़ गये है, राज्य निर्वाचन आयोग इन चुनावों को रद्द करके दुबारा चुनाव कराने की अधिसूचना जारी करे।

प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार में महिलाओं का मंत्री बनाने का क्या मतलब है, जब महिलाओं के साथ सत्तादल के ही दबंगों ने जगह-जगह खुलेआम उनके साथ अपमानजनक र्दुव्यवहार पूर्ण घटनाएं कारित करने से परहेज नहीं किया। महिला मंत्रियों को कम से कम महिलाओं के सम्मान में आगे आकर घटना की निंदा करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। महिलाओं के साथ अपमान करने वाली भाजपा सरकार को इस घटना के लिए तत्काल माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि झांसी, आंबेडकर नगर, बस्ती, कन्नौज, संतकबीर नगर, पीलीभीत, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में सत्ता ने जिस तरह से लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रहार किया है इतिहास उसे हमेशा याद रखेगा, जिसे कभी माफ नहीं किया जा सकता है।

लल्लू ने कहा कि सत्ता प्रायोजित हिंसा के विकराल रूप का गवाह प्रदेश ही नही पूरा देश है। मुख्यमंत्री की अपराध के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति का सच पूरी तरह उजागर हो चुका है। जिस तरह ब्लाक प्रमुख पदों पर कब्जा करने के लिए ताडंव व क्रूरता का महापाप किया गया उसे किसी किमत पर लोकतांत्रिक व सभ्य समाज स्वीकार नहीं करेगा और इसके परिणाम शीघ्र ही सामने आयेगें। भाजपा और उसकी सरकार के लाठीतंत्र का जबाब जनता जरूर देगी।

Tags: ajay kumar lalluLucknow News
Previous Post

घुमंतू गैंग के चार सदस्यों को STF ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

Next Post

जहरीला कीडा काटने से मासूम बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Writer D

Writer D

Related Posts

Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Next Post
Girl

जहरीला कीडा काटने से मासूम बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम

यह भी पढ़ें

Lion Safari Park

स्पेन के बार्सिलोना में चार शेरों के कोरोना संक्रमित होने पर लायन सफारी अलर्ट

13/12/2020
Rakesh Tikait

टिकैत ने पुलिस को दी धमकी- जिस थाने की पुलिस ने किया परेशान, वहां बांध देंगे पशु

15/12/2020
रवनीत सिंह बिट्टू Ravneet Singh Bittu

तो क्या पश्चिम बंगाल की रैली में जाकर पीएम मोदी से मिले: रवनीत सिंह बिट्टू

25/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version