• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुख्यात डकैत गौरी यादव बना साढ़े पांच लाख का इनामी, पुलिस के लिए बना चुनौती

Writer D by Writer D
02/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, चित्रकूट
0
gauri yadav

gauri yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्रकूट में डेढ़ लाख के इनामी डकैत गौरी यादव पर उत्तर प्रदेश सरकार ने इनाम बढ़ाकर 5 लाख रुपये घोषित कर दिया है। इनामी डकैत गौरी यादव पर पहले मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पचास हजार का इनाम घोषित था और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एक लाख का इनाम घोषित था।

अब इस इनामी डकैत पर यूपी और एमपी से साढ़े पांच लाख का इनाम घोषित हो चुका है। इसके साथ ही इनामी डकैत गौरी यादव के गैंग को इंटर स्टेट गैंग उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषित कर दिया है।

गौरतलब है कि चित्रकूट और आसपास के जिलों में कई दशकों से डकैतों का आतंक रहा है। ददुआ, ठोकिया, बलखड़िया, रागिया और बबली कोल सहित लवलेश कोल के मारे जाने के बाद अब पुलिस के सामने डाकू गौरी यादव चुनौती बना हुआ है। डाकू गौरी यादव डकैत गोप्पा के साथ 2001 में अपराध की दुनिया में सरगना बना।

ज्वेलर्स की दुकान में आज लाग्ने से मचा हड़कंप, कोई हताहत नहीं

डकैत गौरी यादव अब सरकारी कामकाज में कमीशन न मिलने पर ठेकेदारों और मजदूरों से मारपीट करता है। वर्ष 2008 में हुई मुठभेड़ से एसटीएफ ने गौरी को पकड़ कर जेल भेजा था। 2 साल बाद जेल से छूटने के बाद यह डकैत गौरी यादव फिर से लूटपाट करने लगा था।

डाकू गौरी यादव चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना के बिलहरी गांव का निवासी है। जेल से छूटने के बाद 16 मई सन 2013 को दिल्ली पुलिस बिलहरी गांव में दबिश देने गई थी तब गौरी यादव ने दिल्ली पुलिस के दरोगा की गोली मारकर हत्या कर उसकी सरकारी रिवाल्वर लूट ली थी। 2016 में बिलहरि गांव के तीन ग्रामीणों को बिजली के खंभे में बांधकर उसने गोली चलाई थी। तब उत्तर प्रदेश में तत्कालीन डीजीपी जावेद अहमद ने गौरी यादव पर एक लाख के नाम घोषित किया था।

शादी समारोह में खाना खाने के बाद 2 बच्चों समेत 13 महिलाएं बेहोश, मचा हड़कंप

गौरी ने 2017 में कुलहुआ के जंगल मे अपने विरोधी को जंगल में एक ही गांव के 3 लोगों को जिंदा जला दिया था। गौरी यादव के खिलाफ चित्रकूट और सीमा से सटे सतना मध्य प्रदेश में 60 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने गौरी यादव और 50, हजार के नाम घोषित कर रखा है। एक लाख का नाम यूपी सरकार से है।

इतना ही नहीं गौरी यादव ने अपने आतंक के बल पर 2016 में अपनी मां को गांव का प्रधान भी बनाया था और अभी लगातार इनामी डकैत चित्रकूट में अपनी दहशत कायम किए हुए है, जिसको खत्म करने के लिए चित्रकूट पुलिस लगातार जंगलों में कॉम्बिंग कर रही है। यहां तक कि चित्रकूट धाम मंडल के आईजी के सत्यनारायण ने डकैत गौरी यादव के खात्मे के लिए सरकार से इनाम बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे सरकार ने संस्तुति दे दी। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय का कहना है कि इनामी डकैत गौरी यादव पर इनाम बढ़ाने की खबर अभी मौखिक रूप से आई है। विभाग के पास जो सरकार ने इनामी डकैत गौरी यादव पर एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख इनाम घोषित कर दिया है। इस इनामी डकैत को पकड़ने के लिए लगातार जंगलों में कॉम्बिंग की जा रही है।

Tags: Chitrakoot newscrime newsdacoit gauri yadavup newsup police
Previous Post

ज्वेलर्स की दुकान में आज लाग्ने से मचा हड़कंप, कोई हताहत नहीं

Next Post

लूट व डकैती करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को STF ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post

लूट व डकैती करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को STF ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Kanhaiya Kumar

कन्हैया कुमार ने की सुनीता केजरीवाल से मुलाकात, कहा- तानाशाही के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे

01/05/2024
CM Vishnudev Sai blessed 13 newlyweds.

सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

26/04/2026
छठ पूजा समारोह Chhath Puja ceremony

केजरीवाल सरकार पर हाईकोर्ट ने की सख्त टिप्पणी, दिल्ली जल्द बनने जा रही है कोरोना कैपिटल

05/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version