• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुख्यात माफिया टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्प शूटर रितिक तमंचे समेत गिरफ्तार

Writer D by Writer D
15/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। निष्पक्ष व भयमुक्त विधानसभा चुनाव कराने को लेकर कानपुर आउटर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने मातहतों को अपराधियों की धरपकड़ व कानून व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बिधनू थाना पुलिस ने दिल्ली के कुख्यात माफिया टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के शार्प शूटर को दबोचा है। अपराधी के कब्जे से दो तमंचे बरामद करते हुए थाना पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

घाटमपुर क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार ने शुक्रवार को बताया कि, बिधनू थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित अपराधियों व अपराध रोकथाम में गठित पुलिस टीम के उपनिरीक्षक गौरीशंकर पटेल व उपनिरीक्षक अनूप कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। इस बीच उन्हें सूचना मिली कि क्षेत्र में दिल्ली के कुख्यात माफिया टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्प शूटर विधानसभा चुनाव में खलल डालने के इरादे से आया है। सूचना के आधार पर टीम ने जाल बिछाते हुए रमईपुर के पास बालाजी ढाबा से शूटर रितिक उर्फ गोलू को दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से दो तमंचे व चार कारतूस बरामद हुए।

पढ़ाई के दौरान ताजपुरिया गैंग के सम्पर्क में आकर बन गया शूटर

सीओ ने बताया कि शूटर को पकड़कर थाना लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में गिरफ्तार शूटर ने बताया कि मूलरूप से वह घाटमपुर के ग्राम रठिगांव का रहने वाला है। उसके पिता जगदम्बा पाण्डेय ट्रक ड्राइवर है जो पूरे परिवार के साथ नई दिल्ली के रोहिनी इलाके के थाना जहांगीरपुरी में रहते हैं।

रितिक ने बताया कि जब वह तितिक्षा पब्लिक स्कूल दिल्ली सेक्टर 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था तभी दिल्ली के कुख्यात माफिल्या टिल्लू ताजपुरिया गैंग के सदस्य राधे नामक व्यक्ति से उसकी दोस्ती हो गयी। उसने टिल्लू ताजपुरिया गैंग के सदस्य संदीप ढिल्लू से उसकी मुलाकात मण्डावली जेल में जाकर कराई।

सन 2018 में पुलिस अभिरक्षा से संदीप ढिल्लू को एलएनपीजी हास्पिटल से पुलिस वालों के आंखों में मिर्च डालकर उसे भगाने में सहयोग किया। इस अपराध में 11 माह तिहाड़ जेल में बंद रहा।

टिल्लू ताजपुरिया ने रोहिणी कोर्ट में जितेन्द्र गोगी की कराई थी हत्या

शूटर रितिक ने बताया कि टिल्लू ताजपुरिया व जितेन्द्र गोगी गैंग में आपसी दुश्मनी थी। जितेन्द्र गोगी की रोहिणी कोर्ट में हत्या टिल्लू ताजपुरिया ने कराया था। उसके बाद मेरे बचपन के दोस्त राधे की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गिरफ्तार शूटर पर दिल्ली में कई मुकदमे पंजीकृत हैं।

जहांगीरपुरी थाने में 133/21 धारा 365/394/395/397/120बी/34 भादवि पंजीकृत होने के बाद वह दिल्ली से परिवार सहित अपने गांव घाटमपुर आ गया था और यहां पर अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने लगा। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्जकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Tags: 'Bankruptia'crime newskanpur newssharp shooter hrithikup news
Previous Post

आचार संहिता के अनुपालन में अब तक 1.51 करोड़ रूपये से अधिक का कैश बरामद

Next Post

यूपी पुलिस ने मचाया धमाल, 24 घंटे में पकड़े 327 अपराधी

Writer D

Writer D

Related Posts

Glowing Skin
Main Slider

खूबसूरती को बढ़ाएगा ये फूल, मिलेगा निखार

06/07/2025
Gorakshapeeth is an example of the ideal relationship between Guru and disciple
Main Slider

गुरुपूर्णिमा: गुरु शिष्य के आदर्शतम रिश्ते की मिसाल है गोरक्षपीठ

05/07/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नई पहल : योगी सरकार किसानों को बना रही ब्रांड एंबेसडर

05/07/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश सरकार का प्रयास है कि दुनिया के कोने कोने तक अपनी मिठास और खुशबू को फैलाए आम: एके शर्मा

05/07/2025
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड केवल देवभूमि नहीं, बल्कि खेलभूमि के रूप में भी बना रहा है अपनी पहचान: धामी

05/07/2025
Next Post
Inspector

यूपी पुलिस ने मचाया धमाल, 24 घंटे में पकड़े 327 अपराधी

यह भी पढ़ें

himachal kangra

प्राकृतिक खूबसूरती और एडवेंचर के शौकीन हैं तो जाएं कांगड़ा घाटी

08/08/2021
Siddharth Nath

किसानों से झूठी हमदर्दी जताना छोड़ दें अखिलेश : सिद्धार्थनाथ

18/05/2021
Dono

राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म Dono का टीजर रिलीज

25/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version