• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब घर के पास ही हो जाएगी रजिस्ट्री

Writer D by Writer D
09/01/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Registry

Property Registry

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) अब प्रदेश वासियों को उनके घर के आसपास ही रजिस्ट्री (Registry) की सुविधा देने जा रही है। इसके लिए जरूरत के हिसाब से नए उप निबंधक ऑफिस खोले जाएंगे। जल्द ही लोग ऑनलाइन रजिस्ट्री (Online Registry) भी करा सकेंगे। बताया जा रहा है कि धांधली रोकने के लिए सरकार ऐसे कदम उठा रही है।

फिलहाल, डीएम की रिपोर्ट के आधार पर सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण किया जा रहा है। स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सौ से डेढ़ सौ गांवों के साथ ही शहरों में वार्डों के हिसाब से ऑफिस बनाए जा रहे हैं।

मालूम हो कि राज्य सरकार ने शहरों का दायरा नए सिरे से तय किया है। नई नगर पंचायतें बनाने के साथ ही बड़े शहरों में कई गांवों को शामिल किया गए है।

मौसम ने ली फिर करवट, लखनऊ और उसके आसपास आज हो सकती है बारिश

ऐसे में संपत्तियों का रजिस्ट्री कराने में लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए जरूरत के हिसाब से नए उप निबंधक ऑफिस खोले जा रहे हैं। साथ ही धांधली रोकने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्री की व्यवस्था की है। नए खुल रहे उप निबंधक ऑफिस में ऑनलाइन सारी सर्विसेज दी जा रही हैं।

यहां नए उप निबंधक ऑफिस खोले जा चुके

बता दें कि चित्रकूट, सुल्तानपुर आदि में उप निबंधक ऑफिस खोले जा चुके हैं। सीमाओं के आधार पर यह निर्धारण किया गया है। नई तैनाती होने तक इन ऑफिसों को अतिरिक्त प्रभार देकर काम शुरू कर दिया गया है। स्थाई तैनाती जल्द होगी।

रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1908 में मौजूद व्यवस्था के आधार पर नए सिरे से सीमाओं का निर्धारण करते हुए इस तरह की व्यवस्था लोगों के लिए की जा रही है।

Tags: Lucknow NewsYogi GovernmentYogi News
Previous Post

मौसम ने ली फिर करवट, लखनऊ और उसके आसपास आज हो सकती है बारिश

Next Post

सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, हनुमंतलला के दरबार में नवाया शीश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, हनुमंतलला के दरबार में नवाया शीश

यह भी पढ़ें

loot

बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से किया लूट का प्रयास

03/05/2023
Bijli Chori

कांग्रेस प्रदेश सचिव को लगा ‘करंट’, बिजली चोरी केस में शमीम अय्यूब अरेस्ट

04/06/2023
Drumstick

सहजन की खूबियों का कायल हुआ केंद्र

24/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version