• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम ऑफिस के बाद अब यूपी सरकार का ट्विटर अकाउंट हैक, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
11/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (CM Office) के आधिकारिक ट्विटर के बाद उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) का आधिकारिक ट्विटर (Twitter) हैंडल हैक (Hack) कर लिया गया है।

अकाउंट से थोड़ी देर के भीतर ही 30 से ज्यादा फर्जी ट्वीट किए गए। ट्विटर अकाउंट की डीपी भी बदलकर हैकर्स ने किसी कार्टून का लगा दिया था। साथ ही एक के बाद एक कई सारे ट्वीट्स और रिट्वीट्स भी किए गए हैं। सीएम ऑफिस के बाद अब यूपी सरकार के ट्विटर अकाउंट (@UPGovt) के हैक होने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। हालांकि, अकाउंट को तुरंत रिस्टोर भी कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अलावा उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के फैक्ट चेक इंफो @InfoUPFactCheck ट्विटर हैंडल को भी हैक कर लिया गया है। इस पर भी @UPGovt की ही तरह कई लोगों को टैग करके ट्वीट किए जा रहे हैं। हालांकि हैकर ने अभी तक कोई मैसेज पोस्ट नहीं है। वह केवल लोगों को टैग करते जा रहा है।

हैक हुआ था CM दफ्तर का ट्विटर भी

इससे पहले हैकर ने मुख्यमंत्री कार्यालय (CM OFFICE), देश के मौसम विभाग (IMD) और यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया था। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया था। हैकर्स ने UP CMO के आधिकारिक हैंडल से कई ट्वीट किए थे।

सीएम योगी के ऑफिस का ट्विटर हैंडल हैक, हैकर ने बदल दी डीपी

यूपी सीएम ऑफिस के ट्विटर हैंडल से हैकर ने लिखा था-  ‘How to turn your BAYC/MAYC animated on Twitter’ का टूटोरियल पोस्ट किया था और प्रोफाइल फोटो भी चेंज कर दिया था। हैकर्स से जो प्रोफाइल फोटो लगाई थी, वह Bored Ape Yacht Club NFT जैसी थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक होने के 30 मिनट बाद रिकवर कर लिया गया था।

सीएम योगी के बाद अब IMD का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

इसके अलावा मौसम विज्ञान विभाग यानि IMD का ट्विटर अकाउंट भी 9 अप्रैल को हैक हुआ था। ट्विटर अकाउंट को हैक करते हुए हैकर्स ने लिखा था, ‘, ‘Beanz ऑफिशियल कलेक्शन लाइव होने के जश्न में हम दो घंटे के लिए सभी एक्टिव NFT ट्रेडर्स के लिए एयरड्रॉप ओपन कर रहे हैं।’ यानी यह मामला भी NFT से जुड़ा हुआ था। इसी तरह UGC का ट्विटर हैंडल भी हैक कर लिया गया था।

Tags: cm office twitter accountCyber crimeLucknow Newstwitter account hackedup government twitter hacked
Previous Post

‘अपनी बीवी को मेरे पास भेजो…’ JE की डिमांड पर लाइनमैन ने उठाया खौफनाक कदम

Next Post

गर्मी का 41 डिग्री का टॉर्चर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पूजा घर के ऊपर-नीचे भूलकर भी न बनाएं ये जगहें, जानें वास्तु नियम

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

सपा-बसपा सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त रहीं, हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी: हंसराज विश्वकर्मा

17/09/2026
Main Slider

उपराज्यपाल संधू से मिले यूपी अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य परविंदर सिंह

17/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: ग्रेटर नोएडा में सजेगा मुरादाबाद का संसार, 78 स्टॉलों पर दिखेगी पीतल के उत्पादों की चमक और नए हुनर की धमक

17/09/2026
Main Slider

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है यूपी की 25 करोड़ जनता: मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Next Post
heat wave

गर्मी का 41 डिग्री का टॉर्चर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

यह भी पढ़ें

Gyanvapi Case

Gyanvapi: सुप्रीम कोर्ट ने ASI सर्वे पर लगाई रोक, मुस्लिम पक्ष को दिया ये आदेश

24/07/2023
arrested

पुलिस मुठभेड़ में तीन वाहन चोर गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली

21/04/2022
Rahul Gandhi

‘बीजेपी जैसे अयोध्या में हारी, वैसे ही गुजरात में हारने वाली है…’, अहमदाबाद में बोले राहुल गांधी

06/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version