• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब चांदनी रात में कर सकेंगे ताज का दीदार, ऐसे करें स्लॉट की बुकिंग

Writer D by Writer D
20/08/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोविड-19 के चलते रात में दीदार के लिये एक साल से बंद ताजहमल को 21 अगस्त से फिर से खोल दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को इसकी अनुमति दे दी।

पुरातत्व विभाग के आधिकारिक प्रवक्ता मनु शर्मा ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रात में ताजमहल का दीदार किया जा सकेगा।

पिछले वर्ष कोरोना वायरस महामारी की पहली लहर में 17 मार्च को ताजमहल को बंद कर दिया गया था। 188 दिनों के लॉकडाउन के बाद 21 सितंबर को ताजहमल को खोला गया था। दूसरी लहर में ताजमहल 16 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहा। 16 जून से स्मारक पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। ताजमहल को दिन में खोलने की अनुमति तो मिल गई थी, लेकिन रात्रि दर्शन पर पाबंदी है। अब इसे रात में खोलने की अनुमति भी मिल गयी है।

आगरा सर्किल के एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद्  वसंत कुमार स्वर्णकार ने  बताया कि 21, 23 और 24 अगस्त को रात्रि दर्शन की अनुमति दी जाएगी क्योंकि स्मारक हर सप्ताह शुक्रवार को बंद रहता है ।

उन्होंने कहा कि आगंतुकों के लिए तीन समय स्लॉट हैं। रात 8:30-9 बजे, 9-9:30 बजे और रात 9:30-10 बजे। उन्होंने कहा,  उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक स्लॉट में 50 पर्यटकों को ताज के दीदार की अनुमति दी जाएगी।

कुंभ मेले-2019 के आयोजन में हुआ करोड़ों रुपए की फिजूलखर्ची

कुमार ने कहा कि आगरा में 22 माल रोड स्थित एएसआई कार्यालय के काउंटर से एक दिन पहले टिकट बुक किया जा सकता है।   टूरिज्म गिल्ड आॅफ आगरा के उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना ने कहा कि यह एक अच्छा कदम है, लेकिन रविवार को लॉकडाउन और रात 10 बजे के बाद कर्फ्यू नहीं हटाए जाने तक इससे सप्ताहांत में आने वाले यात्री आकर्षित नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि  पर्यटक शहर के रात्रि जीवन का आनंद लेना चाहते हैं। वे रात 10 बजे के बाद अपने होटलों में नहीं रहना चाहते।  सरकार द्वारा अनुमोदित टूर गाइड मोनिका शर्मा ने इस कदम की सराहना की और कहा कि यह आगरा के पर्यटन क्षेत्र के पुनरुद्धार के लिए आशा की किरण है।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर नवंबर 2004 में करीब 20 वर्षों के बाद ताजमहल को दोबारा रात में खोला गया था। पूर्णिमा के अवसर पर महीने में पांच दिन ताजमहल रात को खोलने की व्यवस्था की गई थी। तभी से माह में पांच दिन (पूर्णिमा, उससे दो दिन पूर्व और दो दिन बाद) रात में ताजमहल खोला जाने लगा, लेकिन 2020 में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते इसे बंद कर दिया गया।

Tags: #tajmahalagra newsup news
Previous Post

कुंभ मेले-2019 के आयोजन में हुआ करोड़ों रुपए की फिजूलखर्ची

Next Post

जब बूथ जीतेंगे तभी विधान सभा जीतेंगे : केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

रामलीला में असलहा लहराकर दंगा करने वाले को मिट्टी में ही दफन होना पड़ेगा: सीएम योगी

30/07/2026
DGP Rajiv Krishna reviewed the preparations for the Kanwar Yatra.
Main Slider

कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में यूपी सरकार, DGP ने दिए सख्त निर्देश, अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

30/07/2026
Dr. Bhupesh Kumar Goyal appointed Vice-Chancellor of Mahayogi Gorakhnath University.
उत्तर प्रदेश

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. भूपेश कुमार गोयल संभालेंगे कमान

30/07/2026
Main Slider

नीली जर्सी से भगवा रंग तक का सफर, हॉकी इंडिया ने बताया क्यों बदली टीम की पहचान

30/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जल संरक्षण और भूजल संवर्धन के लिए परकोलेशन टैंक बेहद जरूरी: केशव मौर्य

30/07/2026
Next Post

जब बूथ जीतेंगे तभी विधान सभा जीतेंगे : केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

flights

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के कारण भारत ने ब्रिटेन से हवाई यात्रा पर लगाई रोक

21/12/2020
Shivraj Singh Chauhan

अब एमपी में भी लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, सीएम शिवराज ने किया ऐलान

01/12/2022
अमेरिका America

नए कृषि कानून से दुनिया में भारतीय बाजार का प्रभाव बढ़ेगा : अमेरिका

04/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version