• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में सिर उठा रहा कोरोना, संक्रमितों की संख्या हुयी 3257

Writer D by Writer D
22/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Corona

Corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या में धीमी गति से मगर लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 682 नये कोरोना (corona) के मामले सामने आये है जिन्हे मिलाकर कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,257 हो चुकी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बीते 24 घंटों में 91 हजार से अधिक टेस्ट किए गए जिसमें 682 नए मरीज सामने आये हैं। इस बीच 352 लोगों ने संक्रमण को मात दी है। प्रदेश में फिलहाल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3257 है जिनमें 3,082 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

कोरोना (corona) संक्रमण के मामलों में एक बार फिर उछाल होने से सीएम योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को कोविड की बदलती परिस्थितियों पर सूक्ष्मता से नजर बना रखने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने सभी अस्पतालों में चिकित्सकीय उपकरणों की क्रियाशीलता, डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्‍टॉफ की समुचित उपलब्धता की गहनता से परख करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही सीएम ने आवश्यक दवाओं के साथ मेडिसिन किट तैयार कराने के आदेश दिए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाए जाने को अनिवार्य करते हुए पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।

कोरोना के बढ़ते केस को लेकर सीएम योगी गंभीर, सतर्कता के दिया निर्देश

उन्होने बताया कि प्रदेश में अब तक 33 करोड़ 75 लाख से अधिक टीके की डोज देने के साथ ही टीकाकरण अभियान में दूसरे प्रदेशों की तुलना में पहले पायदान पर अपना स्‍थान बनाए हुए है। यही कारण है कि महाराष्ट्र समेत अन्य प्रदेशों को पछाड़ते हुए देश में यूपी टीकाकरण अभियान का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहा है।

यूपी में बुधवार को 33,75,72,051 टीके की डोज दी जा चुकी है। जिसमें 17,53,24,563 को पहली डोज और 15,87,91,071 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक यूपी में 34,56,417 को प्रीकॉशन डोज दी जा चुकी है। ‘फोर टी’ रणनीति के तहत यूपी ने कम समय में न सिर्फ संक्रमण पर काबू पाया बल्कि कोरोना के नए वेरिएंट के प्रसार को भी रोकने में सक्षम रहा।

Tags: 24ghante online.comcorona cases in india til nowcorona new patient in UPCorona records in UPCorona SampleCorona testCorona Testing Labcorona virus in indiacorona virus updates in hindiCOVID-19Indian Council of Medical ResearchLatest Uttar Pradesh News in HindiNational newsupयूपीयूपी में कोरोना का रिकॉर्डयूपी में कोरोना नए मरीज
Previous Post

सामने आया ‘द ओर्क्स’ का फर्स्ट लुक, देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

Next Post

जेपी नड्डा के आवास पर आगजनी करने का प्रयास, NSUI के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Natural beauty along the banks of the Yamuna in Agra will be enhanced.
आगरा

आगरा में यमुना किनारे निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य, योगी सरकार 3.46 करोड़ से बनाएगी भव्य ‘रिवर फ्रंट पार्क’

06/08/2026
UPSRTC
उत्तर प्रदेश

यूपी में निवेशकों के लिए खुला बड़ा मौका, 18 आधुनिक बस स्टेशनों के विकास को लेकर UPSRTC ने मांगी निविदाएं

06/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर उच्च शिक्षा संस्थानों में स्थापित होंगी ‘भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ’

06/08/2026
Smart Classrooms
उत्तर प्रदेश

स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर, हर विकासखंड में तैयार होंगे मास्टर ट्रेनर

06/08/2026
CM Vishnudev Sai launches 'Meri Beti-Mera Abhiman' campaign
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

06/08/2026
Next Post
JP Nadda

जेपी नड्डा के आवास पर आगजनी करने का प्रयास, NSUI के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Covid vaccine

कम हुआ कोविड वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ का दाम, अदार पूनावाला ने किया ऐलान

28/04/2021
land dispute

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान युवक की मौत, पंडाल में मची अफरातफरी

29/12/2020
Murder

जिला पंचायत सदस्य के पुत्र की हत्या

06/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version