• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.91 करोड़ के पार, 13.95 लाख से अधिक कालकवलित

Writer D by Writer D
24/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) दुनियाभर में 13.95 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ते हुए 5.91 करोड़ के पार हो गई है।

कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में अमेरिका पहले, भारत दूसरे और ब्राजील तीसरे स्थान पर स्थान पर है। वहीं इस संक्रमण से तेजी से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या के मामलों में भारत, ब्राजील और अमेरिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 5,91,28,645 लोग संक्रमित हुए हैं और 13,95,858 लोगों की मौत हुई है।

योगी कैबिनेट बैठक में आज लग सकती है लव जिहाद कानून पर अंतिम मुहर

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1,24,14,292 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,57,651 मरीजों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37,975 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 91.77 लाख के पार पहुंच गयी जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 86.04 लाख से अधिक हो गयी है। इस दौरान 480 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,34,218 हो गया। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 4819 की घटने के बाद अब सक्रिय मामले 43,8667 हो गए है।

ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर और इससे मुक्ति पाने और मृतकों के आंकड़े में दूसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 60.87 लाख से पार हो गयी है जबकि 1,69,485 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

राहुल का पीएम मोदी पर तंज, कहा- यह “सूट बूट” की सरकार है पूंजीपतियों की मित्र

फ्रांस में 21.95 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं और 49,312 मरीजों की मौत हाे चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 20.96 लाख को पार कर गई है और अब तक 36,192 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 15.82 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 43,131 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में अभी तक करीब 15.31 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 55,327 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में 14.31 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 50,453 लोगों की मौत हुई है।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 13.74 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 37,122 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 12.54 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,479 लोगों ने जान गंवाई है।

मेक्सिको में कोरोना से अब तक 10.49 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 101,926 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.49 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 35,595 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 9.46 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं तथा 14,277 लोगों की मौत हुई है। पोलैंड में संक्रमण के 8.76 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 13,774 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 8.66 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 45,255 लोगों की मौत हो गई है।

जम्मू और कश्मीर में कोरोना के 351 नए मामले, संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार

दक्षिण अफ्रीका में 7.69 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 20,968 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 6.53 से अधिक हो गई है तथा 11,423 लोगों की मौत हो चुकी है।

बेल्जियम में कोरोना से 5.59 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 15,755 लोगाें की मौत हो चुकी है। चिली में कोरोना से 5.42 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,106 लोगों की मौत हुई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.37 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 11,996 तक पहुंच गया है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 5.02 लाख से अधिक हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 16,002 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4.96 लाख से अधिक हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 7,360 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 4.97 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,021 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोरोना से अब तक 4.53 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 12,511 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.49 लाख से अधिक हो गई है और 6,416 लोगों की मौत हो चुकी है। रोमानिया में कोरोना वायरस से 4.22 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 10,177 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,173 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 3.79 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,744 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.55 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,796 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कनाडा ने कोरोना के मामले में इजरायल को पीछे छोड़ दिया है और यहां संक्रमितों की संख्या 3.40 लाख से अधिक हो गई जबकि अब तक 11,570 लोगों की मौत भी हुई है। इजरायल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.29 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 2,811 लोगों की जान जा चुकी है।

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,225, बोलीविया में 8,916, मिस्र में 6,560, स्वीडन में 6,416, चीन में 4,742, ग्वाटेमाला में 4,092, पनामा में 2,973 और होंडुरास में 2,859 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: #corona in India24ghanteonline.comcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus curecoronavirus in indiaCoronavirus live updatescoronavirus newscoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus vaccinecovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19world's corona updatesकोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस के लक्षण
Previous Post

योगी कैबिनेट बैठक में आज लग सकती है लव जिहाद कानून पर अंतिम मुहर

Next Post

बेलिजे के प्रधानमंत्री जॉन ब्रिसेनो कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
John Briseno

बेलिजे के प्रधानमंत्री जॉन ब्रिसेनो कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

यह भी पढ़ें

Mauni Amavasya

इस दिन मनाई जाएगी मौनी अमावस्या, जानें इसका महत्व

27/01/2025
Corona positive wife of CM Kejriwal

सीएम केजरीवाल की कोरोना पॉज़िटिव पत्नी सुनीता मैक्स अस्पातल में भर्ती

30/04/2021
CM Dhami

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल

20/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version