• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उद्देश्य मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता सुनिश्चित करना: केशव मौर्य

Writer D by Writer D
20/05/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Kesahv Prasad Maurya

Kesahv Prasad Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य (Kesahv Maurya) ने कहा है कि प्रदेश सरकार जी-राम-जी (मनरेगा) के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जनपद में लोकपाल की नियुक्ति की गई है, ताकि जी-राम-जी (मनरेगा) से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष और प्रभावी जांच सुनिश्चित की जा सके।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य (Kesahv Maurya) ने कहा कि जी-राम-जी (मनरेगा) देश और प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन तथा बुनियादी विकास कार्यों को गति देने वाली महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत कार्यों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकपाल की नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य यह है कि आम नागरिकों, श्रमिकों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई शिकायतों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच हो सके और समयबद्ध तरीके से उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि यदि मनरेगा के कार्यों में किसी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार या नियमों की अवहेलना की शिकायत प्राप्त होती है, तो लोकपाल द्वारा उसकी गहन जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों या कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।

श्री मौर्य (Kesahv Maurya) ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोकपाल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को भी उनकी शिकायत की प्रगति और परिणाम की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि मनरेगा के अंतर्गत होने वाले विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण हों और इसका लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक पहुंचे।

उप मुख्यमंत्री (Kesahv Maurya) ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ आधारभूत संरचना के विकास को भी गति मिल रही है। लोकपाल व्यवस्था से योजना के क्रियान्वयन में और अधिक पारदर्शिता आएगी तथा जनता का विश्वास और मजबूत होगा।

Tags: Kesahv Prasad MauryaLucknow News
Previous Post

देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में भीषण आग, एक की मौत; दो की हालत गंभीर

Next Post

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले विवाद, VIP एंट्री को लेकर भिड़े समर्थक

Writer D

Writer D

Related Posts

Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
Pradeep Mishra

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले विवाद, VIP एंट्री को लेकर भिड़े समर्थक

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी Rahul Gandhi

न हस्ताक्षर न मुहर, ऐसे ही हो रहा अनुबंध : राहुल

24/12/2020

घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये बातें

01/07/2026
CM Vishnu Dev Sai

प्रत्येक क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं : साय

09/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version