• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Odisha Train Accident: सेलेब्स का छलका दर्द, चिरंजिवी ने की ब्लड डोनेशन के लिए अपील

Writer D by Writer D
03/06/2023
in Main Slider, मनोरंजन
0
Odisha Train Accident

Odisha Train Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शुक्रवार को ओडिशा (Odisha Train Accident) से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई। बालासोर जिले में कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गई है। दर्दनाक हादसे में 280 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 900 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। दिल दहला देने वाली इस घटना ने हर किसी को निशब्द कर दिया है। दुख की इस घड़ी में कई सेलेब्स ने पीड़ितों के प्रति दुख जताते हुए उनके लिए प्रार्थना की है।

ओडिशा हादसे (Odisha Train Accident) पर सेलेब्स ने जताया दुख

ओडिशा ट्रेन हादसे (Odisha Train Accident) ने सभी की आंखें नम कर दी हैं। घटनास्थल पर हर ओर तबाही का मंजर नजर आ रहा है। ट्रेन हादसे में कई मासूम लोगों की जान चली गई। वहीं ना जाने कितने ही लोग जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। संकट की इस घड़ी में हर कोई पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा दिख रहा है। घटना पर कई सेलेब्स ने ट्वीट करते हुए दुख जताया है।

सलमान खान लिखते हैं, ‘एक्सीडेंट के बारे में जानकर काफी दुख हुआ। भगवान घायलों और पीड़ित फैमिली को इस दुख से बाहर निकलने की ताकत दे।’

Really saddened to hear abt the accident,May God rest the souls of the deceased in peace,Protect n give strength to the families n the injured from this unfortunate accident.

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 3, 2023

सनी देओल लिखते हैं, ‘ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ। इस ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं भगवान से घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

Odisha Train Accident: 280 यात्रियों की मौत, 900 से ज्यादा घायल

वहीं Jr NTR ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘रेल दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति दिल से दुआ करता हूं। इस घटना में जितने भी लोग प्रभावित हुए हैं मेरी दुआएं उनके साथ हैं। प्रार्थना करता हूं कि उन्हें मुश्किल घड़ी से लड़ने की हिम्मत मिले।’ मिर्जापुर फेम दिव्येंदु ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘भयानक ट्रेन हादसे के बारे में जानकर दुख हुआ। सभी के लिए प्रार्थना करता हूं।’

Heartfelt condolences to the families and their loved ones affected by the tragic train accident. My thoughts are with each and every person affected by this devastating incident. May strength and support surround them during this difficult time.

— Jr NTR (@tarak9999) June 3, 2023

फेमस गीतकार वरुण ने भी ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए प्रार्थना की है। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार चिरंजिवी ने भी ट्वीट करते हुए दुख जताया है।

Utterly shocked at the tragic Coromandel express accident in Orissa and the huge loss of lives! My heart goes out to the bereaved families.
I understand there is an urgent demand for blood units to save lives. Appeal to all our fans and good samaritans in the nearby areas to…

— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) June 3, 2023

एक्ट्रेस सांसद किरण खेर ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए घायल लोगों के स्वस्थ होने की कामना की है।

पीड़ित परिवारों को मिलेगा 12 लाख का मुआवजा

इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को 12 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। इसमें से 10 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान रेल मंत्रालय ने किया है, तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

Tags: bollywood gossipsOdisha Train Accident
Previous Post

मनीष सिसोदिया की पत्नी की बिगड़ी तबीयत, पुलिस हिरासत में घर पहुंचे डिप्टी सीएम

Next Post

यूपी में मदरसों और दरगाहों पर होगा योग कार्यक्रम, 900 जगहों पर होंगे आयोजन

Writer D

Writer D

Related Posts

Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ से छुटकारा दिलाएगा ये हेयर मास्क

14/05/2025
spicy kabab
Main Slider

दाल से बनाएं चटपटा नाश्ता, नोट करे रेसिपी

14/05/2025
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री का निर्देश: प्राणी उद्यानों में बर्ड फ्लू से सुरक्षा के लिए उच्चतम सतर्कता बरती जाए

13/05/2025
Uttarakhand Police
Main Slider

उत्तराखंड पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ : सीएम धामी के नेतृत्व में साइबर अपराधियों पर करारा वार

13/05/2025
Pakistan High Commission
Main Slider

भारत का PAK पर सख्त एक्शन, हाई कमीशन में तैनात अफसर 24 घंटे में होगा देश से बाहर

13/05/2025
Next Post
Yoga Day

यूपी में मदरसों और दरगाहों पर होगा योग कार्यक्रम, 900 जगहों पर होंगे आयोजन

यह भी पढ़ें

Nepal Plane Crash

Nepal Plane Crash: टेक ऑफ के दौरान प्लेन क्रैश, 18 की मौत, एक पायलट घायल

24/07/2024
"Pure mustard oil

त्योहारों से पहले महंगा होने लगा सरसों का तेल

12/10/2020
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने विश्व दिव्यांग के अवसर पर दिव्यांग राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार प्रदान किए

03/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version