• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनेगा ओडीपी : सीएम योगी

Writer D by Writer D
01/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
New Tourism Policy

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ओडीओपी को भविष्य में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बताते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को कहा कि सरकार हर जिले में कॉमन फैसिलिटेशन सेंटर (सीएफसी) खोलेगी।

कॉमन फैसिलिटेशन सेंटर के संचालकों ने लोकल उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का आभार जताया है। मुख्यमंत्री से बात करते हुए सीएफसी संचालकों ने कहा कि 24 जनवरी 2018 को मुख्यमंत्री की पहल से विरासत में मिले परंपरागत कला, कौशल को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए शुरू ओडीओपी योजना ने स्थानीय शिल्पकारों और अन्य उत्पादों निर्माताओं को तरक्की की नई उड़ान दी है। आगरा, अंबेडकर नगर, सीतापुर, सिद्धार्थ नगर और आजमगढ़ में नवस्थापित सीएफसी के लोकार्पण कार्यक्रम में सीएम से वर्चुअली मुखातिब संचालकों ने अपने कार्ययोजना के बारे में भी जानकारी साझा की।

अंबेडकर नगर के कासिम ने कहा कि यहां स्थापित सीएफसी में लगी अत्याधुनिक मशीनों से न केवल हमारे उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ेगी बल्कि उत्पादन भी बढ़ जाएगा। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ना सोने पर सुहागा जैसा होगा। यह केंद्र टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े करीब 1.25 लाख परिवारों के लिए संजीवनी साबित होगा। उम्मीद है कि इस सीएफसी के माध्यम से हम साल में करीब 12 लाख मीटर बेहतरीन गुणवत्ता के कपड़े बनाएंगे।

सीएम योगी ने स्वचालित किचन फूड वैन को झंडी दिखाकर किया रवाना

दरियों के लिए विख्यात सीतापुर के हयात ने कहा कि सीएफसी में लगी नयी मशीनों के जरिए हमारे उत्पाद गुणवत्ता में वैश्विक स्तर के हो जाएंगे। निर्यात की संभावना बढ़ जाएगी। इसका लाभ पुश्तैनी हुनर से जुड़े हजारों परिवारों को होगा। ओडीओपी योजना की महत्ता की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना तब आई जब लोग विरासत में मिले इस हुनर को छोड़ रहे थे, तब हमने सोचा भी नहीं था कि इस योजना से हम लोकल से ग्लोबल बन जाएंगे।

सिद्धार्थनगर के सीएफसी के संचालक अभषेक सिंह ने कहा कि कुछ साल पहले हालात ये थे कि खोजने पर भी पांच टन शुद्ध कालनमक चावल नहीं मिलता था। आज जरूरत पड़ने पर हम 100 टन भी एक दिन में उपलब्ध करा सकते हैं। यह सरकार के प्रोत्साहन से ही संभव हुआ। आज सिद्धार्थनगर के इस ओडीओपी उत्पाद का डंका देश ही नहीं दुनियां में बज रहा है।

सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या पर ध्यान देने की जरूरतः मुख्यमंत्री धामी

संवाद के दौरान सीएम (CM Yogi) ने कहा कि सरकार हर जिले में ऐसी सीएफसी खोलेगी। आप लोग बाजार की मांग के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करें। सीएफसी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़े। ट्रेनिंग और पैकिंग पर खासा ध्यान दें। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह हुनर से जुड़े लोगों को बैकों से जोड़ें। सरकार की योजनाओं के बारे में उनको बताएं। अगर सही तरीके से योजना पर अमल हुआ तो ओडीओपी आने वाले समय में प्रदेश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन साबित होगा।

Tags: cm yogilucknow enwsLucknow NewsODPYogi News
Previous Post

सीएम योगी ने स्वचालित किचन फूड वैन को झंडी दिखाकर किया रवाना

Next Post

मुख्यमंत्री योगी ने 25 नए अग्निशमन केंद्रों का किया लोकार्पण

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने 25 नए अग्निशमन केंद्रों का किया लोकार्पण

यह भी पढ़ें

CM Dhami

नेशनल गेम्स: वालंटियर पंजीकरण में उछाल, 10 हजार का आंकड़ा पार

18/12/2024
Firing

बंदूकधारियों ने की बसों पर गोलीबारी, नौ लोगों की मौत

22/09/2023
rain

इस जिले को बारिश ने दी गर्मी से राहत, तेज हवाओं के साथ जमकर बरसे बादल

09/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version