• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाशिवरात्रि पर शिवजी को लगाएं इन चीजों का भोग, बरसेगी कृपा

Writer D by Writer D
11/02/2026
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Masik Shivaratri

Masik Shivaratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) मनाई जाती है. . महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन भगवान शिव (Lord Shiva) की बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार पुष्प, सफेद चंदन, सफेद फूल, मौसमी फल, गंगाजल, गाय के दूध से विधिपूर्वक पूजा की जाती है.

महाशिवरात्रि का व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, लोगों के कष्ट और संकट दूर होते हैं, भय से मुक्ति मिलती है, शिव कृपा से आरोग्य प्राप्त होता है, सुख-सौभाग्य बढ़ता है. महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना के लिए सर्वोत्तम दिन माना जाता है. इस दिन भगवान शिव की बारात निकाली जाती है और उन्हें तरह-तरह के भोग लगाएं जाते हैं.

वैसे तो भगवान शिव केवल को एक लोटा जल और बेलपत्र अर्पित करने से ही वो प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन वहाशिवरात्रि के दिन भगवान को भांग चढ़ाने का भी विशेष महत्व होता है. ऐसी मान्यता है कि भांग, भगवान शिव को बेहद प्रिय है और महाशिवरात्रि के मौके पर भांग, भोलेनाथ को चढ़ाकर प्रसाद के रूप में उसका सेवन भी किया जाता है. आइए आपको बताते हैं कुछ खास प्रसाद के बारे में, जिसे भोग स्वरूप आप भोलेनाथ को अर्पित कर सकते हैं और सभी लोग इसका चाव से सेवन भी कर सकते हैं.

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का भोग

शिवरात्रि के दिन सबसे पहले आप स्नान करें. इसके बाद भगवान शिव की पूजा करने से पहले शिवलिंग को स्नान करवाकर उसका अभिषेक जरूर करें. इसके लिए एक पात्र में केसर, दूध, दही, घी, इत्र, शहद, चंदन, भांग और चीनी को मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए. भगवान के अभिषेक के साथ-साथ इस दिन शिवजी को खास भोग चढ़ाने का भी विशेष महत्व होता है. भोलेनाथ को बेल पत्र चढ़ाने के बाद गुड़ से बना पुआ, हलवा और कच्चे चने का भोग जरूर लगाएं. इससे शिवजी बहुत प्रसन्न होते हैं. इसके साथ ही इस दिन भगवान को भांग चढ़ाने का भी विशेष महत्व है. हालांकि सेहत को ध्यान में रखते हुए भोग में भांग की मात्रा बहुत ही कम रखें.

मालपुआ

मालपुआ भगवान शिव को बहुत पसंद है. ऐसे में अगर इस बार आप महाशिवरात्रि पर मालपुआ बनाने चाहते हैं, तो उसमें थोड़ा सा भांग का पाउडर मिला दें. इससे मालपुए का स्वाद भी बढ़ जाएगा और भोग में भांग भी शामिल हो जाएगी. आप चाहें तो बिना भांग के भी भगवान शिव को मालपुए का भोग लगा सकते हैं.

ठंडाई

शिवरात्रि आने से पहले ही मौसम में थोड़ी गर्माहट भी आ जाती है. ऐसे में महाशिवरात्रि के भोग के रूप में अधिकतर लोग भगवान शिव को ठंडाई पिलाते हैं. इस ठंडाई में अगर भांग मिला दी जाए, तो क्या कहने. इससे न सिर्फ इसका स्वाद दोगुना होता है बल्कि भोलेनाथ भी बहुत प्रसन्न होते हैं. दूध, चीनी और भांग के साथ-साथ आप ठंडाई में बादाम, काजू, पिस्ता, सौंफ, खसखस, इलायची और केसर भी जरूर डालें.

लस्सी

ठंडाई के अलावा आप लस्सी में भी भांग का ट्विस्ट देकर इसे और भी मजेदार बना सकते हैं और महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को इसका भोग लगा सकते हैं. इसके लिए आप आधा किलो दही में थोड़ा दूध, चीनी और 1 चम्मच के करीब भांग पाउडर मिला दें और मथनी से या मिक्सी में इसको अच्छे से मिक्स कर लें. भगवान को भोग के साथ-साथ आप इसे मेहमानों के लिए भी सर्व कर सकते हैं.

भांग के पकौड़े

मीठे के साथ-साथ शिवरात्रि पर आप भांग से कुछ नमकीन भी बना सकते हैं. इस दिन आप भांग के पकौड़े ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए बेसन और सब्जियों को मिलाकर बनने वाले नॉर्मल पकौड़ों में आपको थोड़ा सा भांग का पाउडर मिलाना होगा और इसे प्रसाद के तौर पर भगवान शिव को अर्पित करें. याद रखें की भोग लगाने के लिए अगर आप इसे बना रहे हैं, तो इसमें प्याज-लहसुन बिल्कुल न डालें.

हलवा

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को हलवे का भोग जरूर लगाएं. ये हलवा आप कूट्टू के आटे का या फिर सूजी का बना सकते हैं. इसमें ड्राई फ्रूट्स जरूर डालें. भगवान शिव को महाशिवरात्रि के दिन हलवे का भोग लगाने से वह बहुत खुश होते हैं और भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं.

मखाने की खीर

आप चाहे तो महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को मखाने की खीर का भोग भी लगा सकते हैं. व्रत के अलावा मखाने की खीर को विशेष अवसरों पर भी बनाया जाता है. इसे बनाना बेहद ही आसान है. साधारण सी दिखने वाली इस खीर को ढेर सारे मेवा डालकर बनाया जाता है. मखाने की खीर में चावल की जगह भूनें हुए मखाने का इस्तेमाल किया जाता है. इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप चाहे तो इसमें केसर और इलाइची पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

Tags: Astrology tipsastrology tips in hindiflowers on shivlinglord shivamahashivratrimahashivratri news
Previous Post

इस दिन बांधे मौली, होंगे ये फायदे

Next Post

आपकी इन गलतियों की वजह से आ सकती है शादी में रुकावट, करें ये उपाए

Writer D

Writer D

Related Posts

Unwanted Hair
फैशन/शैली

अनचाहे बालों से इन आसान तरीकों से पा सकती हैं मुक्ति

26/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
Main Slider

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः CM धामी

25/09/2026
Main Slider

यूपी में मौसम को लेकर योगी सरकार अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देश

25/09/2026
Main Slider

UPITS: देशी-विदेशी मेहमानों ने चखी मेरठ की रेवड़ी-गजक, बोले-वाह

25/09/2026
Next Post
Marriage

आपकी इन गलतियों की वजह से आ सकती है शादी में रुकावट, करें ये उपाए

यह भी पढ़ें

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन में होगा संगम का जल और मिट्टी का उपयोग

22/07/2020
Explosion

नक्सलियों के IED विस्फोट की चपेट में आने से एक की मौत, 11 घायल

05/08/2021
MS Dhoni angry

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक बार फिर से अंपायर पर भड़के धोनी

23/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version