• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करें अधिकारी: सीएम योगी

Writer D by Writer D
08/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि वह खुद निगरानी रखें। प्रदेश के किसी भी जिले में अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड संचालित नहीं होंगे। स्थानीय प्रशासन की जवाबदेही होगी। इसके साथ ही सभी विकास प्राधिकरणों को अपनी वर्तमान और भावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान कहा कि मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक यह सुनिश्चित करें कि जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान जनसमस्याओं के त्वरित और संतुष्टिपरक समाधान के प्रति संवेदनशील रहें। आमजन के प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध ढंग से निस्तारण हो। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सतत संवाद कर मार्गदर्शन लेते रहें। उद्योग बंधु की बैठक नियमित अंतराल पर हो।

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन परियोजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाए। जल जीवन मिशन के कार्यों की कृषि उत्पादन आयुक्त के स्तर पर समीक्षा की जाए। प्रदेश के किसी भी जिले में अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड संचालित नहीं होंगे। जहां कहीं भी ऐसी गतिविधियां संचालित हो रही हों, उन्हें तत्काल बंद कराया जाए। यह स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है कि आमजनता को पार्किंग की स्थायी जगह उपलब्ध कराए। अब तक इस सम्बंध में हुई कार्यवाही की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

रसखान की समाधि पर पहुंचे सीएम योगी, लिखा- भक्ति जाति-पाति नहीं देखती

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि समेकित प्रयासों से प्रदेश में जीएसटी संग्रह में सतत बढ़ोतरी हो रही है। इसे और बेहतर करने की जरूरत है। अधिकाधिक व्यवसायी जीएसटी में अपना पंजीयन कराएं। इसके लिए व्यवसायियों को प्रोत्साहित किया जाए। राजस्व संग्रह को बढ़ाने और व्यवसायी बंधुओं को सुविधा के लिए तकनीक का भी उपयोग किया जाना चाहिए।

विकास प्राधिकरणों की कार्यशैली में व्यापक सुधार अपेक्षित है। सभी विकास प्राधिकरण अपनी वर्तमान और भावी कार्ययोजना तैयार करें। अतिशीघ्र मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इसकी समीक्षा की जाएगी। आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन जनता की समस्याओं के निदान का अच्छा माध्यम बन कर उभरा है। इसके प्रकरण लंबित न रहें। इनकी हर कार्यालय में सतत समीक्षा होनी चाहिए। निस्तारित प्रकरणों की शासन स्तर से रैंडम जांच कराई जाए। शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद कर उनकी संतुष्टि का स्तर पूछा जाए।

Tags: cm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

SBI में निकली वैकेंसी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Next Post

उद्घाटन के दौरान ही धराशायी हुआ पुल, नाले में गिरे ‘नेताजी’

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
Order to demolish 70 year old mosque
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट परिसर की 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने के आदेश, जानें पूरा मामला

17/07/2026
Rajesh Kumar becomes loco pilot of hydrogen train
Main Slider

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

17/07/2026
Next Post
bridge collapsed

उद्घाटन के दौरान ही धराशायी हुआ पुल, नाले में गिरे 'नेताजी'

यह भी पढ़ें

Sex racket

स्पा पॉर्लर में देह व्यापार का अवैध धंधा, इतने जोड़े गिरफ्तार

05/11/2022
34 farmers arrested in Noida

नोएडा में 34 किसान गिरफ्तार, धरना देने जा रहे थे दलित प्रेरणा स्थल

05/12/2024
भारतीय नौसेना को मिलेगी 38 ब्रह्मोस मिसाइल Indian Navy will get 38 BrahMos missiles

भारतीय नौसेना को मिलेगी 38 ब्रह्मोस मिसाइल, बढ़ेगी ताकत

15/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version