• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जलभराव हुआ तो तय होगी अफसरों की जवाबदेही : सीएम योगी

Writer D by Writer D
20/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि महानगर में किसी भी दशा में जलभराव न होने पाए, समय रहते इसके लिए दिशानिर्देश जारी किए गए थे। अब, यदि बरसात शुरू होने पर कहीं भी जलभराव के चलते नागरिकों को परेशानी हुई तो अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

सीएम योगी (CM Yogi) सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों से नागरिकों को बचाना शासन-प्रशासन का दायित्व है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि बरसात में किसी भी नागरिक को जलभराव आदि की समस्याओं से परेशान न होना पड़े।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने उन्हें बताया कि जलभराव से मुक्ति के लिए सभी जरूरी उपाय कर लिए गए हैं। सभी नालों की तल्लीझार का कार्य सफाई निरंतर जारी है। इसके साथ ही पंपिंग स्टेशनों को सुव्यवस्थित करने के साथ आवश्यकतानुसार उनकी क्षमता भी बढ़ाई जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पैडलेगंज से फिराक गोरखपुरी चौराहा तक सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि फोरलेन स्मार्ट रोड बनाने के लिए 393 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री ने नौकायन से देवरिया बाईपास रोड को फोरलेन बनाने के प्रस्ताव के विषय में भी पूछा। मुख्यमंत्री में गोरखनाथ रोड ओर एक और ओवरब्रिज बनाने का निर्देश दिया। इस पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इसका प्रस्ताव तैयार किया जाए।

विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने निर्देशित किया कि शहर हो या गांव, हर जगह निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि एकमुश्त समाधान योजना नागरिकों के लिए लाभकारी है। इसे लेकर उन्हें जागरूक कर उन्हें बकायेदारी से मुक्ति दिलाई जाए। उन्होंने एकमुश्त समाधान योजना में अब तक हुई प्रगति की भी जानकारी ली।

वैक्सीन ही कोरोना से लड़ाई का मजबूत हथियार: ब्रजेश पाठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बारे में भी पूछा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की पहल पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय योग दिवस मनाने लगा है। योग दिवस पर आयोजन भव्य होना चाहिए।

बैठक के दौरान रामगढ़ ताल में क्रूज चलाने को लेकर भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी गयी। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह द्वारा बताया गया कि नीलामी फाइनल हो गई है। आस्ट्रेलिया से क्रूज आएगा। करीब तीन से चार महीने लगेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रूज संचालित होने से पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। बैठक के दौरान रामगढ़ताल से गाद निकालने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री को बताया गया कि स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन (एनएमसीजी) को 350 करोड़ का प्रोजेक्ट भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इस मामले में एनएमसीजी से बात की जाए। शासन स्तर से भी इसके लिए प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अग्निपथ योजना के विरोध में किये जा रहे प्रदर्शनों को देखते हुए कानून व्यवस्था की समीक्षा की। डीआईजी जे रविन्दर गौड एवं एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि इस पर नजर रखी जा रही है। पीपीगंज में कई गई कार्रवाई से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को इस योजना के फायदे समझाएं।

मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियादियों की समस्याएं

सीएम योगी ने निमार्णाधीन सैनिक स्कूल, आयुष विश्वविद्यालय आदि के प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से कहा कि ये दोनों प्रोजेक्ट्स प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूर्ण कराएं। मुख्यमंत्री ने वेटनरी कालेज के लिए जमीन की उपलब्धता के विषय में पूछा तो एसडीएम सदर कुलदीप मीणा ने उन्हें चिह्नित की गई जमीन के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द से जल्द जमीन फाइनल की जाए।.बैठक में मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cm yogigorakhpur newsup news
Previous Post

अग्निपथ हिंसा में कोचिंग संस्थानों में छापा, गुरु रहमान फरार

Next Post

अखिलेश यादव के दिल में आजमगढ़ के लिए कोई जगह नहीं : केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
Keshav Maurya

अखिलेश यादव के दिल में आजमगढ़ के लिए कोई जगह नहीं : केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

hair fall

टूटते-गिरते बालों को रोकने के घरेलु उपाय

22/02/2026
CM Yogi

भारत की आजादी का अमर मंत्र बन गया था वन्दे मातरम्ः सीएम योगी

07/11/2025
ट्रम्प के प्रशंसक की तेलंगाना में हार्ट अटैक से मौत Trump's fan dies of heart attack in Telangana

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशंसक की तेलंगाना में हार्ट अटैक से मौत

11/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version