• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगर निगम में चल रहा तेल का खेल, अफसरों ने मूंद ली आंखें

Writer D by Writer D
16/02/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
nagar nigam

nagar nigam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नगर निगम (Nagar Nigam) में अधिकारियों और कर्मचारियों की सांठगांठ से तेल चोरी (Oil Theft) का खेल चल रहा है। चोरी के तेल खुलेआम बेच कर से लाखों के वारे न्यारे हो रहे हैं।

लेकिन इस खेल में सभी के शामिल होने के कारण खामोशी बनी हुई है। बता दें कि 2 दिन पहले ही नगर निगम के अधिकारियों ने गोमती नगर (Gomtinagar) स्थित केंद्रीय कार्यशाला से तेल चोरी का मामला पकड़ा है। इसमें विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही हैं। लेकिन इस पूरे खेल की जड़ें काफी गहरी नजर आ रही हैं। जनता की गाढ़ी कमाई का लाखों रुपया हर महीने तेल चोरी की आड़ में अधिकारियों और कर्मचारियों की जेबों में जा रहे हैं।

नगर निगम में करीब 700 गाड़ियां है। इनमें तेल की सबसे ज्यादा मांग कूड़ा उठाने वाले ट्रक व हाईवा चलाने वाले करते हैं। रोजाना का 60 से 100 लीटर तक डीजल मिलता है। एक अनुमान के मुताबिक ड्राइवर इसमें से आधे से अधिक चोरी कर बेच लेते हैं। यह सारा खेल गाड़ी संचालन और तेल जारी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी में होता है। इस पूरे खेल में सभी का हिस्सा बंटा हुआ है। नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि सबसे अधिक 40000 महीना तक हाईवा चलाने वाला देता है। इसी तरह सबसे कम 10 से 15000 छोटा हाथी चलाने वाला देता है।

नगर निगम बनाएगा मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों से अगरबत्तियां

जानकारों की मानें तो तेल चोरी का यह खेल केंद्रीय कार्यशाला के सामने कंपोस्ट प्लांट में चल रहा है। यह केंद्रीय कार्यशाला गोमती नगर में स्थापित है। इसके अलावा बाला कदर रोड स्थित मार्ग प्रकाश कार्यालय पर भोर में और रात 10 बजे के बाद तेल चोरी का काम किया जाता है।मामले दबाते रहे अधिकारी

हैरानी की बात है कि नगर निगम में चल रहे तेल के इस खेल को देखने के बावजूद अधिकारी अपनी आंखें मूंदे बैठे हैं। बीते महीने सामने आए रिपोर्ट से पता चला था कि एक टाटा 207 को 11 से 20 नवंबर तक 178 लीटर डीजल दिया गया। इस हिसाब से इसे रोजाना औसत 133 किलोमीटर चलना चाहिए था।

लखनऊ की सेहत सुधारने के लिए नगर निगम सक्रिय, महापौर ने झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना

रोजाना जो तेल दिया गया उस हिसाब से यह गाड़ी निगम के 8 जोन के चक्कर लगा सकती थी। लेकिन यह एक ही जोन में महज 20 किलोमीटर के दायरे में काम करती रही। तेल चोरी के खेल का खुलासा दो साल पहले ऑडिट रिपोर्ट में भी हुई थी। वहीं, बिना पूरे रिकॉर्ड के गाड़ियों को तेल दिया जाता रहा है। लेकिन खुलासे के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई।

लखनऊ नगर निगम में तेल चोरी का मामला सामने आने के बाद अधिकारी अब बड़े-बड़े दावे करने में लगे हैं। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि नगर निगम में अब सीएनजी वाली गाड़ियां ही आएगी, जो गाड़ी कार्यशाला के बाहर खड़ी होती है उनके लिए दूसरी जगह खड़ी करने की व्यवस्था होगी। टंकी में सेंसर लगवाकर उन्हें सुरक्षित किया जाएगा।

Tags: crime newsLucknow Newsnagar nigam
Previous Post

सपा सरकार बनते ही जेल में होंगे आशीष मिश्रा : अखिलेश यादव

Next Post

अंतरिक्ष|चार मार्च को टकराएगा चंद्रमा से चीनी रॉकेट का टुकड़ा, वैज्ञानिक ने मानी अपनी भूल

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

14/10/2026
अमेठी

सपा की नीतियों से नाराज होकर तीन विधायकों ने छोड़ा साथ: पंकज चौधरी

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान, आदेश के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की दिशा : ओम प्रकाश राजभर

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव

14/10/2026
Next Post
moon rocket

अंतरिक्ष|चार मार्च को टकराएगा चंद्रमा से चीनी रॉकेट का टुकड़ा, वैज्ञानिक ने मानी अपनी भूल

यह भी पढ़ें

ACS अवनीश अवस्थी सूचना विभाग से हटाए गए

ACS अवनीश अवस्थी सूचना विभाग से हटाए गए, नवनीत सहगल को मिली ज़िम्मेदारी

01/10/2020
CM Bhajan Lal

कांग्रेस की झूठ और भ्रम की राजनीति को वोट से मिला जवाब : मुख्यमंत्री

23/11/2024
CM Yogi inaugurated Guru Gorakshanath Gyansthali in Dumariyaganj

भारत ने कभी तलवार के बल पर शासन नहीं किया : योगी आदित्यनाथ

04/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version