• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिर जेल पहुंचे पूर्व सीएम, आय से अधिक संपत्ति मामले में चौटाला को 4 साल की सजा

Writer D by Writer D
27/05/2022
in Main Slider, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Om Prakash Chautala

Om Prakash Chautala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरयाणा। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आय से अधिक मामले में ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) को 4 साल की जेल और 15 लाख का जुर्माने की सजा सुनाई है। स्पेशल जज विकास ढुल की कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुनाया। कोर्ट ने चौटाला (Om Prakash Chautala)  की 4 संपत्तियों को जब्त करने का भी निर्देश दिया है। ये संपत्तियां हेली रोड, पंचकूला, गुरुग्राम और असोला में हैं।

वहीं अब पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala)  को कोर्ट से ही हिरासत में लिया जाएगा। कोर्ट ने गुरुवार को दोनों पक्षों की सजा पर दलीलों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। CBI के वकील ने हरियाणा(Haryana) के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला पर जिम्मेदार पद का दुरुपयोग करने की दलील देकर अधिकतम सजा की मांग की थी। वहीं चौटाला के वकील ने उनकी 87 साल उम्र और शारिरिक रुप से 90 प्रतिशत दिव्यांगता और पहले से हिरासत में काटे गए दिनों को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम सजा की मांग की थी।

CBI को देने होंगे पांच लाख रुपए

ओम प्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala)  के वकील की तरफ से उनके खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर सरेंडर करने के लिए 10 दिन का समय मांगा गया था, लेकिन कोर्ट ने नामंजूर कर दिया और कहा कि जेल में मेडिकल सुविधा मिल जाएगी। ओम प्रकाश चौटाला को अब जमानत के लिए हाई कोर्ट जाना होगा। वहीं दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ओम प्रकाश चौटाला को आय से अधिक संपत्ति मामले में 4 साल की जेल की सजा और 50 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

जवानों को लेकर जा रही बस 60 फीट गहरी नदी में गिरी, सात की मौत

वहीं कोर्ट ने आदेश दिया है कि चौटाला को 5 लाख अलग से CBI को देना है। अगर 5 लाख नहीं देते हैं तो इन 4 सालों के आलावा 6 महीने की सजा और बढ़ जाएगी। वहीं ओम प्रकाश चौटाला की 4 संपत्तियों को भी जब्त करने के आदेश दिए गए हैं। अब ओम प्रकाश चौटाला को कोर्ट परिसर से ही हिरासत में लेकर जेल भेजा जा रहा है।

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 10 साल की सजा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 10 साल जेल की सजा काटकर पिछले साल ही रिहा हुए थे। वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे। चौटाला को साल 2013 में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में जेल भेजा गया था।

ओपी चौटाला के अलावा उनके बेटे अजय चौटाला और 53 अन्य को हरियाणा में साल 2000 में 3206 जूनियर बेसिक शिक्षकों की अवैध भर्ती के मामले में दोषी ठहराया गया था और सजा सुनाई गई थी। जनवरी 2013 में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने इन सभी को अलग-अलग कार्यकाल की जेल की सजा सुनाई थी।

Tags: former cm o[ chautalaharayana newsNational newsom prakash chautala
Previous Post

जवानों को लेकर जा रही बस 60 फीट गहरी नदी में गिरी, सात की मौत

Next Post

बजट में बुनकरों पर योगी सरकार का फोकस

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
Handloom

बजट में बुनकरों पर योगी सरकार का फोकस

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी स्थापना दिवस पर किया ध्वजारोहण

06/04/2023
Road Accident

रफ्तार का कहर! ऑटो से टकराया तेज रफ्तार हाइवा, सात लोगों की मौके पर मौत

22/07/2022

योगी सरकार का जनसंख्या नियंत्रण फार्मूले का बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने किया स्वागत

13/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version