• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव को लेकर किया यह ऐलान

Desk by Desk
15/08/2020
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
elections in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में चुनाव (elections in Jammu and Kashmir)

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की सच्ची ताकत स्थानीय इकाइयों में है। हम सभी के लिए गर्व की बात है कि जम्मू-कश्मीर में स्थानीय इकाइयों के जनप्रतिनिधि सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ विकास के नए युग को आगे बढ़ा रहे हैं। पीएम के भाषण में जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव होने के संकेत भी मिले।

Independence Day: 74वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी को आई बच्चों की याद

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये एक साल जम्मू कश्मीर की एक नई विकास यात्रा का साल है। जम्मू-कश्मीर को 370 से आजादी एक साल पूर्व में मिल चुकी है। ये एक साल जम्मू कश्मीर में महिलाओं, दलितों को मिले अधिकारों का साल है। ये जम्मू कश्मीर में शरणार्थियों के गरिमापूर्ण जीवन का भी एक साल है।

पीएम मोदी ने कहा कि विकास के लाभ को गांव और गरीब तक पहुंचाने का काम हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में आयुष्मान मिशन को घर-घर पहुंचाया गया है। ऐसी ही तमाम विकास योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम किया जा रहा है।

लोकतंत्र की मजबूती और सच्चाई की ताकत स्थानीय इकाइयों में है। जम्मू-कश्मीर में स्थानीय पंचायत और इकाइयां संवेदनशीलता के साथ विकास को आगे बढ़ा रही हैं। स्थानीय इकाइयां विकास यात्रा की सक्रियता में भागीदारी निभा रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने के लिए देश प्रतिबद्ध भी है और प्रयासरत भी है। हम भी चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर को अपना विधायक मिले, अपने मंत्री मिलें और अपनी सरकार मिले।

बिलासपुर की सीमा पर महिलाओं और बच्चों के साथ गुफा में रह रहे आठ परिवार

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में डिलिमिटेशन यानी परिसीमन का काम चल रहा है। परिसीमन का काम पूरा होने के बाद वहां नई ऊर्जा के साथ चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्ष लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर, वहां के लोगों की बरसों पुरानी मांग को पूरा किया गया है। हिमालय की ऊंचाइयों में बसा लद्दाख आज विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए आगे बढ़ रहा है।

जिस प्रकार से सिक्किम ने ऑर्गैनिक स्टेट के रूप में अपनी पहचान बनाई है, वैसे ही आने वाले दिनों में लद्दाख, अपनी पहचान एक कार्बन न्यूट्रल क्षेत्र के तौर पर बनाए, इस दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है।

Tags: Independence day 2020jammu kashmir electionpm narendra modispeechजम्मू कश्मीर में चुनावजम्मू-कश्मीरप्रधानमंत्रीसुप्रीम कोर्ट
Previous Post

राष्ट्र निर्माण में श्रमिक, किसान, महिलाएं, युवा योगदान के लिए तैयार : मोदी

Next Post

देश की सुरक्षा में हमारे बॉर्डर और कोस्टल इंफ्रास्ट्रक्चर की बहुत बड़ी भूमिका है : मोदी

Desk

Desk

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

कांवड़ मेला-2026: उत्तराखंड समेत सात राज्यों ने बनाई संयुक्त रणनीति

17/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

उत्तराखंड में रेल विकास को मिली नई रफ्तार: सीएम धामी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
Next Post
पीएम मोदी

देश की सुरक्षा में हमारे बॉर्डर और कोस्टल इंफ्रास्ट्रक्चर की बहुत बड़ी भूमिका है : मोदी

यह भी पढ़ें

नवरात्रि स्पेशल: कन्या पूजन करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

23/10/2020
Naxalites

मुठभेड़ के दौरान दो नक्सली ढेर, सुकमा में आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल

23/03/2024

मुख्यमंत्री धामी ने 260 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

02/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version