• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अति कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को दी जाएगी एक-एक गाय : योगी

Desk by Desk
05/09/2020
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
सीएम योगी

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिये कि अति कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को एक एक गाय उपलब्ध करायी जाये।

लोकभवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सात सितंबर से शुरू हो रहे राष्ट्रीय पोषण माह-2020 के सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय के दूध से स्वास्थ्य अच्छा होगा, बल्कि कम्पोस्ट भी तैयार होगा। उन्होने कहा कि पोषण अभियान का उद्देश्य विभिन्न आयु वर्ग में व्याप्त कुपोषण की दरों में कमी लाना है। इसके लिए मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

फिरोजाबाद : टाइपिस्ट हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

उन्होने कहा कि स्वस्थ समाज की कुंजी पोषण की जागरूकता है। कुपोषण से मुक्ति के लिए बच्चों के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा अति-आवश्यक है। सुपोषित उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

उत्तर प्रदेश, पोषण माह में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर सके, इस उद्देश्य के साथ सभी विभाग कार्य करें। गोरखपुर व आस-पास के क्षेत्रों में इंसेफेलाइटिस के दंश को हमने नियंत्रित किया है। यह एक सफलतम उदाहरण है। इससे सीखा जा सकता है।

पोषण संबंधी मुद्दों के समाधान तथा पोषित आहार हेतु आमजन में जागरूकता लाने हेतु प्रारंभ होने वाले ‘पोषण अभियान’ के संबंध में मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने अधिकारीगणों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। pic.twitter.com/cRnL32BWgu

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 4, 2020

श्री योगी ने कहा कि कुपोषण की रोकथाम में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज, शिक्षा विभाग के मध्य बहुत अच्छा कन्वर्जेन्स होना चाहिए, क्योंकि पोषण सेवायें इनके साथ सीधी जुड़ी हैं। साथ ही कृषि, ग्राम्य विकास, खाद्य एवं रसद, आयुष तथा उद्यान विभागों की भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि यह विभाग परिवार के स्वास्थ्य, पोषण एवं आर्थिक स्थिति में सुधार लाने तथा अन्न की उपलब्धता बढ़ाने में सहायक होते हैं, जो कि कुपोषण से बचाव में अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं।

योगी सरकार का एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव,ट्वीट कर दी जानकारी

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी अभियान तभी सफल हो सकता है, जब उसमें जनता भी सहभागी हो। इसके लिये अधिकारियों के अतिरिक्त जन-प्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों, स्वैच्छिक संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी अभियान से जोड़ा जाए, जिससे यह सही अर्थों में जनांदोलन बन सके एवं कुपोषण के स्तर में सुधार आ सके। सभी जिलों में डिजिटल पोषण पंचायतों का आयोजन किया जाए। पोषण पंचायत प्रत्येक परिवार तक पहुंचते हुए जागरूकता सृजित करेगी।

उन्होंने कहा कि पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं एवं जागरूकता संबंधी विषयों को स्थानीय स्तर पर माताओं व प्रत्येक परिवार से जोड़ा जाए। जब तक जागरूकता के माध्यम से व्यवहार परिवर्तन नहीं होगा, तब तक प्रदेश के पोषण आंकड़ों में सुधार नहीं आएगा। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, एएनएम, ग्राम प्रधान , स्वयं सहायता समूह के साथ मिलकर निम्न विषयों पर जन-सामान्य को जागरूक करने का प्रयास हो। इसके साथ ही, ओडीएफ/स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत कार्य कर रहे स्वच्छाग्रहियों को भी पोषण अभियान से जोड़ते हुए जागरूकता फैलाई जाए।

राजस्थान में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की 6300 से ज्यादा पर निकली भर्तियां

श्री योगी ने कहा कि इस अभियान में सामुदायिक स्थानों के साथ-साथ प्रत्येक घर में फल, सब्जी तथा औषधीय पौधे लगाने के लिये प्रोत्साहित किया जाए। भारत में आयुर्वेद की अत्यन्त प्राचीन एवं समृद्ध परम्परा है। अदरक, हल्दी, सहजन, बेल, आंवला, नीम, तुलसी, पुदीना आदि का भोजन में उपयोग करने से प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है , जिससे विभिन्न बीमारियां तथा वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

पोषण अभियान के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी। https://t.co/EKlVKP2j3a

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 4, 2020

मुख्यमंत्री ने कहा कि पोषण माह -2020 का एक प्रमुख उद्देश्य सैम बच्चों को शीघ्र चिन्हांकन है। आगामी 06 माह में प्रदेश के सभी जिलों में कुपोषण की दरों में एक प्रतिशत तक कमी लाने के प्रयास हों। इसके लिये बेसलाइन निर्धारित करने के लिए सभी जिलों में वृहद स्तर पर वजन व लम्बाई मापने का एक दिवसीय अभियान चलाया जाए।

फराह अली खान : ‘बॉलीवुड की क्वीन ने मुझे ब्लॉक कर दिया, शायद मैंने कुछ कहा

श्री योगी ने बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती समेत पांच जिलों में विभिन्न सुपोषण योजनाओं के लाभार्थी बच्चों के अभिभावकों से बच्चों का हाल चाल लिया। उन्होने जन्म के समय और अब बच्चे के वजन, उम्र, ग्रोथ, सरकार द्वारा मिल रहे लाभ आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी के स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों को गोवंश पालन का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि गाय से कम्पोस्ट भी मिल सकेगा और दूध भी।

Tags: 24ghante online.comcm yogimalnutritionNutrition Month -2020Over-nutrition childrenup government newsअति कोपोषित बच्चेकुपोषणपोषण माह-2020सीएम योगी
Previous Post

आज है संकष्टी गणेश चतुर्थी, जानें कब है जीवित्पुत्रिका व्रत

Next Post

श्राद्ध में गीता के किस अध्याय का करना चाहिए पाठ?, तर्पण करना ही है पिंडदान

Desk

Desk

Related Posts

Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
Next Post
bhagavad gita

श्राद्ध में गीता के किस अध्याय का करना चाहिए पाठ?, तर्पण करना ही है पिंडदान

यह भी पढ़ें

लापता चार वर्षीय अनामिका गठरी में मिली मृत

24/03/2022
mustard oil

त्योहारी मांग के चलते दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सरसों में तेजी दर्ज

30/10/2020
सीएम योगी CM Yogi

किसानों को गुमराह करने से बाज आए विपक्ष : सीएम योगी

03/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version