• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से पहले बड़ा हादसा, टेंट गिरने से एक श्रद्धालु की मौत

Writer D by Writer D
03/07/2025
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Bageshwar Dham

Bageshwar Dham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) में टिन शेड गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और 8 घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने घायलों को अस्पताल भेज राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

दरअसल, गुरुवार सुबह से हो रही बारिश के कारण बाबा बागेश्वर के भक्त टिन शेड के नीचे खड़े थे। इसी दौरान शेड गिरा तो भगदड़ मच गई और तमाम लोग नीचे गिर गए।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी श्यामलाल कौशल (50) के रूप में हुई है। उनके दामाद राजेश कुमार कौशल ने बताया कि श्यामलाल के सिर में टेंट से निकला एक लोहे का एंगल लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राजेश कुमार कौशल स्वयं और परिवार के अन्य सदस्य सौम्या, पारुल और उन्नति सहित 3 से 4 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। सभी घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजेश ने बताया कि वे अपने परिवार के 6 सदस्यों के साथ बुधवार रात को ही अयोध्या से बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) पहुंचे थे। शुक्रवार को धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है और वे गुरुवार सुबह उनके दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। जिला अस्पताल के डॉ. नरेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक को बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) से लाया गया था और परिजनों ने टेंट गिरने से हादसा होने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के वक्त मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि हम सब मंच के पास खड़े थे, बारिश हो रही थी। ऐसे में हम पानी से बचने के लिए टेंट में आ गए। पानी भरने से टेंट नीचे आ गिरा। इससे भगदड़ मच गई और टेंट के नीचे करीब 20 लोग दब गए। ये हादसा बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से पहले हुआ, जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए।

Tags: bageshwar dham
Previous Post

आज श्रद्धालुओं को होंगे बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, पवित्र गुफा में करेंगे पूजा-अर्चना

Next Post

इस्लाम अपनाने वाले 12 लोगों की ‘ घर वापसी’, विश्व हिन्दू परिषद ने करवाया हिंदू धर्म में शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Next Post
12 people who converted to Islam joined Hinduism

इस्लाम अपनाने वाले 12 लोगों की ' घर वापसी', विश्व हिन्दू परिषद ने करवाया हिंदू धर्म में शामिल

यह भी पढ़ें

murder

बिजली कर्मी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, बेखौफ बदमाश फरार

10/01/2021
cm yogi meeting

समाज के दुश्मन हैं ड्रग माफिया, पूरे नेटवर्क का हो खात्मा: योगी

16/05/2023

बिकरू कांड: हमले में इस्तेमाल सेमी ऑटोमेटिक राइफल की सूचना देने पर 25 हजार का इनाम

17/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version