• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस्लाम अपनाने वाले 12 लोगों की ‘ घर वापसी’, विश्व हिन्दू परिषद ने करवाया हिंदू धर्म में शामिल

Writer D by Writer D
03/07/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
12 people who converted to Islam joined Hinduism

12 people who converted to Islam joined Hinduism

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी की राजधानी लखनऊ में इस्लाम अपनाने वाले 12 लोग वापस हिंदू धर्म (Hinduism) में लौट आए हैं। विश्व हिंदू रक्षा परिषद की अगुवाई में गोमती नगर के शिव मंदिर में इन 12 लोगों को बुलाकर ‘घर वापसी’ कराई गई। इस दौरान इनको त्रिपुंड लगाया गया, भगवा वस्त्र पहनाया गया और फिर वैदिक मंत्रों के साथ हवन-पूजन कराया गया। पूरे विधि-विधान से इनकी हिंदू धर्म में वापसी कराई गई।

दरअसल, जिन 12 लोगों ने इस्लाम अपनाया था, उनमें किसी को लव जिहाद में फंसाकर धर्मांतरण कराया गया था, किसी को पैसों का लालच दिया गया था, तो किसी को विदेश में नौकरी का झांसा दिया गया था। ब्लैकमेलिंग से तंग ये लोग विश्व हिंदू रक्षा परिषद के लोगों के संपर्क में आए। जिसके बाद आज इनकी ‘घर वापसी’ हुई।

औरैया की मांडवी शर्मा को जैनब बनाया गया। पिता की शराब पीने की लत को ‘पीर बाबा’ से छुड़वाने के नाम पर मेराज अंसारी घर में रूद्र शर्मा बनाकर आने लगा। मेराज ने अपना नाम छिपाकर मांडवी से दोस्ती की उसको अपने प्रेम जाल में फंसाया, फिर उसको जैनब नाम देकर उससे निकाह कर लिया और उससे इस्लाम कुबूल करवा लिया।

इस्लाम कबूल करते ही मांडवी के ऊपर यातना और पाबंदियों का दौर शुरू हो गया। किसी तरीके से 3 महीने बाद मांडवी भाग कर अपने माता-पिता के पास पहुंची। मगर पीछा करते हुए मेराज अंसारी उर्फ रूद्र शर्मा भी घर पहुंच गया। बेटी की अश्लील वीडियो माता-पिता को दिखाकर पूरे परिवार धमकी देने लगा। जिसके चलते दोनों में मारपीट हो गई। बाद में मेराज उर्फ रूद्र की मौत हो गई।

वहीं, सिर पर जालीदार टोपी हटाकर शिव मंदिर में हिंदू बन रहे सहारनपुर के शहाबुद्दीन की अलग कहानी है। शहाबुद्दीन के घर पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। हर किसी से मदद मांगी पर किसी ने सहायता नहीं की। अब सहाबुद्दीन को उम्मीद है हिंदू बन जाएगा तो शायद उसकी फरियाद सुनी जाए। मंत्र उच्चारण के साथ हिंदू बन रहे शहाबुद्दीन का कहना है ऐसे खोखले और दिखावे वाले धर्म का क्या करें जो अपने ही लोगों को परेशान करता हो।

उधर, लखनऊ की रहने वाली एक और पीड़िता का भी यही दर्द है। उसे भी लव जिहाद का शिकार बनाया गया। उसने भावुक होते हुए अपनी कहानी सुनाई है। फिलहाल, इन सभी को विश्व हिंदू रक्षा परिषद हिंदू धर्म (Hinduism) में शामिल करवा रहा है। इस दौरान पुलिस का पहरा रहा।

Tags: Lucknow Newsup news
Previous Post

धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से पहले बड़ा हादसा, टेंट गिरने से एक श्रद्धालु की मौत

Next Post

फिल्म इंडस्ट्री में फिर छाया मातम, ऐक्ट्रेस के बेटे ने की आत्महत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Actress's son committed suicide

फिल्म इंडस्ट्री में फिर छाया मातम, ऐक्ट्रेस के बेटे ने की आत्महत्या

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal Sharma

31 दिसम्बर तक करें सभी भू-आवंटन प्रकरणों का निस्तारण-भजनलाल

21/12/2024
Road Accident

किश्तवाड़ से जम्मू जा रही बस खाई में गिरी, 20 की मौत, 15 घायल

15/11/2023
5 अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन

पीएम मोदी 5 अगस्त को अयोध्‍या में कर सकते हैं राम मंदिर का भूमि पूजन

19/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version