• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के इस शहर में फिर स्वाइन फ्लू की दस्तक, एक की मौत

Writer D by Writer D
23/04/2024
in उत्तर प्रदेश, नोएडा
0
Swine Flu

Swine Flu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। स्वाइन फ्लू (Swine Flu) से राजनगर एक्सटेंशन के कारोबारी की सोमवार को मौत हो गई। चार दिन से वह निजी अस्पताल में भर्ती थे। मामले में अस्पताल को नोटिस जारी कर मरीज की सूचना स्वास्थ्य विभाग को न देने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

राजनगर एक्सटेंशन निवासी 54 वर्षीय कपड़ा कारोबारी को 18 अप्रैल को बुखार, हाइपरटेंशन की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उन्हें गंभीर निमोनिया की भी पुष्टि हुई। मरीज को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। स्वाइन फ्लू (H1N1) की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। अस्पताल के अनुसार, कारोबारी को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने कहा, अस्पताल से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

गाजियाबाद जिले में पांच साल बाद स्वाइन फ्लू (Swine Flu) से किसी की मौत हुई है। इससे पहले वर्ष 2019 में मोदीनगर की आदर्श कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय महिला मंजू शर्मा की जान चली गई थी। वर्ष 2017 में स्वाइन फ्लू का सबसे ज्यादा असर दिखा था। उस समय चार लोगों की मौत हो गई थी। सोमवार को कारोबारी की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि कारोबारी के घर के आसपास जांच कराई जा रही है।

स्वाइन फ्लू (Swine Flu) के लक्षण

शरीर में दर्द, ठंड लगना, खांसी, सिरदर्द, बुखार, उल्टी और दस्त। सामान्य फ्लू जैसे लक्षण होने के बाद भी यह इंसानों के लिए जानलेवा है। गंभीर मामलों में सांस की तकलीफ होती है,जिससे मौत का खतरा है। हालांकि, अधिकांश लोगों में लक्षण हल्के होते हैं।

… इस वजह से हुई थी मुख्तार की मौत, विसरा की रिपोर्ट में सच्चाई आई सामने

वायरस वाली सतह से संक्रमण को आपके शरीर में फैलने से रोकने के लिए बार-बार छुई जाने वाली सतहों की नियमित रूप से साफ-सफाई करें। इस बीमारी से पीड़ित लोगों के संपर्क में आने से बचें। यदि लक्षण आ गए हैं तो डॉक्टर से सलाह के अनुसार दवा लें और घर पर ही रहें।

जांच कराना जरूरी

इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे ही होते हैं। इसलिए फ्लू में अंतर करना मुश्किल होता है। डॉक्टर H1N1 टेस्ट के जरिए संक्रमण की जांच करते हैं। यह बीमारी लगभग आठ दिनों तक रहती है।

इन पर जल्दी असर

कुछ लोगों में H1N1 फ्लू का खतरा अधिक होता है। बुजुर्गों, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, मधुमेह, एचआईवी व कैंसर पीड़ितों, गर्भवती महिला, अस्थमा, हृदय रोग से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी की जरूरत है।

फैलने का खतरा

स्वाइन फ्लू (Swine Flu) हवा के जरिए एक इंसान से दूसरे इंसान में फैल सकता है। संक्रमित व्यक्ति के छींकने या खांसने से वायरस दूसरों में फैल जाता है। इसलिए ऐसे लोग हमेशा रूमाल या कपड़े का इस्तेमाल करें। स्वाइन फ्लू आमतौर पर H1N1 फ्लू इन्फ्लूएंजा-ए वायरस के परिवार का हिस्सा है। यह वायरस आमतौर पर संक्रमित सूअर के संपर्क में आने से होता है। यह मरीज के नाक, गले और फेफड़ों की कोशिकाओं को संक्रमित करता है।

Tags: Noida newsSwine fluswine flu symptomsup news
Previous Post

… इस वजह से हुई थी मुख्तार की मौत, विसरा की रिपोर्ट में सच्चाई आई सामने

Next Post

रोमांटिक डिनर डेट पर गए ‘कबीर सिंह’, रेस्टोरेंट के बाहर इस बात पर फूटा गुस्सा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
Shahid Kapoor

रोमांटिक डिनर डेट पर गए 'कबीर सिंह', रेस्टोरेंट के बाहर इस बात पर फूटा गुस्सा

यह भी पढ़ें

Biplab Deb

पूर्व CM के घर पर हमला, CPM कार्यकर्ताओं पर आगजनी आरोप

03/01/2023
guava hub

इस जिले में बनेगा सबसे बड़ा अमरूद हब, इतनी लागत में होगा तैयार

20/09/2021
CM Dhami

27 जनवरी को राज्यभर में मनाया जाएगा ‘यूसीसी दिवस’ : मुख्यमंत्री धामी

24/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version