• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक तरफा प्रेम के चलते हुई थी सिपाही की हत्या, महिला आरक्षी समेत पांच गिरफ्तार

Desk by Desk
19/10/2020
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की इटावा पुलिस ने अयोध्या मे तैनात सिपाही की हत्या करने का खुलासा करते हुए साथी महिला आरक्षी समेत पांच हत्यारोपियो का गिरफ्तार करने का दावा किया है ।

सिपाही की हत्या करने के पीछे महिला आरक्षी के एक तरफा प्रेम की बात सामने आयी है। वह सिपाही से शादी करना चाहती थी लेकिन सिपाही ने इस प्रस्ताव से साफ इंकार कर दिया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि आठ अक्टूबर को थाना लवेदी क्षेत्रान्तर्गत मानिकपुर से भादौपुर वाले रास्ते पर दादौरा नहर के पास एक अज्ञात शव बरामद किया गया था जिसकी पहचान थाना राम जन्मभूमि जिला अयोध्या में तैनात आरक्षी योगेश चौहान के तौर पर की गयी थी। मृतक मथुरा का निवासी था। उसके भाई ने नौ अक्टूबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

PM मोदी का ‘दोस्त’ कौन? पाकिस्तान में भिड़े इमरान और मरियम नवाज शरीफ

उन्होने बताया कि घटना के अनावरण के लिये क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में एसओजी इटावा व थाना लवेदी से दो टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों ने विभिन्न इलैक्ट्राॅनिक व मैनुअल साक्ष्यों को एकत्रित करते हुए कार्यवाही प्रारम्भ की गयी थी। जिसमें कुल छह आरोपियो के घटना में संलिप्त होना पाया गया था । घटना कारित करने वाले 3 सगी बहनों सहित कुल 5 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियो के कब्जे से एक अवैध तमंचा, आलाकत्ल नाॅनचाॅक तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्टि कार बरामद हुई तथा आरोपियो की निशानदेही पर मृतक के जले हुए कपडे, जूते, पुलिस का आईकार्ड व आधार कार्ड भी पुलिस टीम द्वारा बरामद किये गये है।

CM योगी ने कहा- अब तो बलिया का नाम लेने में भी डर लगता है और फिर….

आरोपियो से पूछताछ का हवाला देते हुए बताया कि कि मृतक सिपाही योगेश तथा मुख्य हत्यारोपी मंदाकिनी उर्फ संगीता थाना रामजन्मभूमि में आरक्षी पद पर तैनात थे। महिला आरक्षी योगेश से शादी करना चाहती थी जिसके लिये योगेश ने मना कर दिया गया था। मंदाकिनी ने इसकी जानकारी मथुरा में तैनात अपनी बडी बहन हेडकाॅस्टेबिल मीना देवी और गांव में रह रही बडी बहन ममता को दी। मीना तथा ममता ने योगेश को कई बार फोन पर शादी के लिये राजी करने का प्रयास किया लेकिन उन्हे निराशा हाथ लगी।

कमलनाथ ने अपने बयान पर दी सफाई, ‘आइटम’ को बताया संसद का शब्द

बाद में मीना ने अपनी बहन ममता और उसके प्रेमी व उसके अन्य 2 साथियों को एक लाख रूपये का प्रलोभन देकर हत्या की योजना बनाई तथा जिसके लिये एडवांस के रूप में घटना से पूर्व 10000 दे दिये थे। योजनाबृद्व तरीके से 7 अक्टूबर को योगेश व हत्यारोपी मंदाकिनी दोनों ही अवकाश लेकर अयोध्या से एक साथ रवाना हुए तथा बस के माध्यम से इटावा बस स्टैण्ड पहुंचे तथा हत्यारोपी मीना अपने साथियों के साथ मथुरा से स्विफ्ट कार से इटावा आयी एवं हत्यारोपी ममता भी गाॅव से इटावा आयी तथा मृतक को सवारी के बहाने अपनी कार में बिठा लिया और मानिकपुर मोड की ओर ले जाते समय हत्या कर दी।

पुलिस ने सभी पांच आरोपियो का गिरफ्तार कर लिया है लेकिन एक आरोपी अभी फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Tags: 24ghante online.comcrime newscrime news in hindiLatest Uttar Pradesh News in Hindi
Previous Post

PM मोदी का ‘दोस्त’ कौन? पाकिस्तान में भिड़े इमरान और मरियम नवाज शरीफ

Next Post

मोदी सरकार को किसानों के हित से कोई मतलब नहीं : राहुल

Desk

Desk

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
Next Post

मोदी सरकार को किसानों के हित से कोई मतलब नहीं : राहुल

यह भी पढ़ें

ATS arrested another accused from Gujarat for converting

चार साल के बच्चे के सामने पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या

26/09/2020
Anti corruption bureau

आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, नौ अधिकारियों के 28 ठिकानों पर छापेमारी

09/03/2021
cm yogi

यूपी पुलिस एवं फ़ॉरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय की स्थापना जल्द की जाये: योगी

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version