• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आ रहा है OnePlus का नया टैबलेट, दमदार बैटरी और स्टाइलस का मिलेगा सपोर्ट

Desk by Desk
11/12/2025
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
आ रहा है OnePlus का नया किफायती टैबलेट, दमदार बैटरी और स्टाइलस का मिलेगा सपोर्ट
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

OnePlus भारत में 17 दिसंबर को अपना नया टैबलेट OnePlus Pad Go 2 लॉन्च करने की तैयारी में है. पहली जनरेशन वाले मॉडल की तुलना में इस बार डिस्प्ले, बैटरी और परफॉर्मेंस में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. खास बात यह है कि इस बार Pad Go सीरीज में पहली बार स्टाइलस सपोर्ट भी दिया जा रहा है, जिसे OnePlus Pad Go 2 Stylo नाम दिया गया है. इसकी कीमत 20 हजार से 25 हजार के बीच हो सकती है.

OnePlus Pad Go 2: लॉन्च कब और कहां होगा

OnePlus 17 दिसंबर को अपने साल के आखिरी इवेंट में Pad Go 2 को पेश करेगा. इसी स्टेज पर OnePlus 15R और Watch Lite भी लॉन्च होने वाले हैं. भारत में इसकी सेल 18 दिसंबर से शुरू होगी और शुरुआत में 8GB/256GB 5G Shadow Black वेरिएंट उपलब्ध होगा.

पहली बार 2.8K रिजॉल्यूशन और Dolby Vision

OnePlus Pad Go 2 में इस बार 12.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 2800 x 1980 है. इसका 88.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 7:5 आस्पेक्ट रेशियो पढ़ने और कंटेंट देखने दोनों के लिए बेहतरीन बनाता है. इसमें 900 निट्स पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलेगा, जो पिछली जनरेशन में नहीं था. कंपनी इस बार एंटरटेनमेंट और विजुअल क्वालिटी पर ज्यादा फोकस कर रही है.

परफॉर्मेंस, बैटरी और स्टाइलस सपोर्ट

Pad Go 2 MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट के साथ आएगा, जो पिछले Helio G99 से काफी ज्यादा अपग्रेड है. टैबलेट Android 16 बेस्ड OxygenOS 16 पर चलेगा और इसमें 8GB रैम कन्फर्म है. इसमें 10,050mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है, जबकि बॉक्स में 45W चार्जर दिया जाएगा. कंपनी ने 15 घंटे वीडियो प्लेबैक, 53 घंटे म्यूजिक और 60 दिन स्टैंडबाय का दावा किया है.

इस बार सबसे खास फीचर स्टाइलस सपोर्ट है. OnePlus Pad Go 2 Stylo में 4,096 प्रेशर पॉइंट्स और फास्ट चार्जिंग मिलती है. 10 मिनट की चार्जिंग आधे दिन तक काम कर सकती है, जो नोट्स लेने वाले और स्टूडेंट्स के लिए काफी उपयोगी रहेगा.

कीमत क्या होगी और कहां मिलेगा

हालांकि आधिकारिक प्राइस का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि इसकी कीमत 25,000 रुपये से कम रहेगी, क्योंकि पिछला मॉडल 19,999 रुपये से शुरू हुआ था. OnePlus ने इस बार 5G वेरिएंट भी कन्फर्म कर दिया है, जिससे यह यात्रा करने वालों और रिमोट वर्कर्स के लिए और उपयोगी होगा. भारत में इसकी बिक्री 18 दिसंबर से शुरू होगी और ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों जगह उपलब्ध होगा.

Tags: oneplus
Previous Post

2026 में क्रेटा को चुनौती देने आ रही नई SUVs, नए बोल्ड लुक के साथ होगी लॉन्च

Next Post

इस दिन आएगी MG की नई Hector, दमदार लुक से Harrier-XUV700 को देगी कड़ी टक्कर

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
Main Slider

मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

30/10/2026
Next Post
15 दिसंबर को आएगी MG की नई Hector, फीचर्स ऐसे कि Harrier-XUV700 को देगी कड़ी टक्कर

इस दिन आएगी MG की नई Hector, दमदार लुक से Harrier-XUV700 को देगी कड़ी टक्कर

यह भी पढ़ें

राेजगार चाहने वाले बने सक्षम, इस दिशा में हो रहें प्रयास : शिवराज

12/08/2020
petrol

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जाने अपने शहर के रेट

08/11/2021
Ramayana Mela

महंत नृत्यगोपाल दास ने 42वें रामायण मेले का किया शुभारंभ

14/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version