• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

परिवार वाले ही समझ सकते है घर के सदस्यों का दर्द : अखिलेश

Writer D by Writer D
02/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, ललितपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन करने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड के अपने दो दिनी दौरे पर गुरुवार को ललितपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर भाजपा के साथ ही साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे।

समाजवादी विजय रथ लेकर ललितपुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सरकार ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर चौतरफा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई अपने संबोधन की शुरुआत में अखिलेश ने कहा कि मौसम खराब होने के बाद भी ललितपुर में जमा होने वाली भीड़ को देखकर लखनऊ में बैठे लोगों का मौसम जरूर खराब हो रहा होगा।

ललितपुर के गिन्नौटबाग में हेलिकाप्टर से पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के साथ पहुंचे अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर बड़ा गंभीर आरोप जड़ा। सदनशाह बाबा का दर्शन करने के बाद मंच संभालने वाले अखिलेश यादव ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

Politicians in power have always defamed me for dynastic politics but I just want to say this to all of you that only a family man can understand the pain of each and every member of the family: Samajwadi Party President Akhilesh Yadav during his rally in Lalitpur pic.twitter.com/xp5J4gZMPo

— ANI UP (@ANINewsUP) December 2, 2021

अखिलेश यादव ने कहा कि आज देश तथा प्रदेश के किसान के सामने संकट है। किसान के खेत में पानी नहीं है, दो फसल नहीं पैदा कर पा रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो हम इंतजाम करेंगे कि कैसे किसान खेतों में दो फसलें पैदा करे। हमारी सरकार के कार्यकाल में किसी भी किसान को खाद के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।

उन्होंने कह कि सत्ता में बैठे नेताओं ने वंशवाद की राजनीति के लिए हमेशा मुझे बदनाम किया है, लेकिन मैं आप सभी से बस इतना कहना चाहता हूं कि परिवार के हर सदस्य का दर्द एक परिवार का आदमी ही समझ सकता है। योगी अदित्यनाथ भले ही उत्तर प्रदेश के सीएम हों लेकिन सही मायने में वो ‘योगी’ नहीं हैं। योगी तो वो होता है जो दूसरों के दर्द को समझता है जबकि योगी आदित्यनाथ ऐसा करने में नाकाम रहे। योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार ने यूपी में लोगों से झूठे वादे किए हैं।

रामनगरी को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यहां पर आए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। इनके उत्साह से ही लखनऊ वालों का मौसम खराब होगा। उन्होंने कहा कि महोबा और ललितपुर में बहुत गरीबी है। लॉकडाउन में यहां के लोग लोग बहुत परेशान रहे। यह लोग घास की रोटी खाकर लोग जीवन जी रहे हैं। इसके बाद भी सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां के गरीब लोगों की समाजवादी पार्टी ने मदद की है। इस सरकार ने सभी को बहुत दुख दिया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान मजदूर भाइयों को दूर से चलकर आना पड़ा। ऐसे में हमारी सरकार होती तो किसी को भी पैदल ना चलना पड़ता। हम तो बस लगाकर हम गरीब को घर पहुंचाते।

Tags: akhilesh yadavLalitpur newsup newsUP Politics
Previous Post

किसान नेता के फार्म हाउस के बाहर 1 करोड़ की ड्रग्स बरामद, गिरफ्तार

Next Post

अखिलेश जी को कौन से चश्मे से यूपी में अपराध बढ़ता हुआ दिख रहा है : शाह

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post

अखिलेश जी को कौन से चश्मे से यूपी में अपराध बढ़ता हुआ दिख रहा है : शाह

यह भी पढ़ें

AK Sharma

’सम्भव’ के तहत एके शर्मा ने 210 से अधिक शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

17/08/2024
CM Shivraj

पेशाब कांड पीड़ित को सीएम शिवराज सुदामा कहकर लगाया गले, धोए पैर

06/07/2023
Pension

वृद्धावस्था पेंशन के आधार सत्यापन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सबसे आगे

26/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version