• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेशाब कांड पीड़ित को सीएम शिवराज सुदामा कहकर लगाया गले, धोए पैर

Writer D by Writer D
06/07/2023
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Shivraj

CM Shivraj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार सीधी पेशाब कांड मामले में डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj) ने पीड़ित आदिवासी दशमत रावत से सीएम आवास पर मुलाकात की। उसे भोपाल बुलाया गया था। यहां शिवराज ने उसके पैर पखारे, टीका किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। सीएम ने घटना को लेकर दुख जताया और माफी मांगी।

सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने पीड़ित युवक को गणेशजी की प्रतिमा भी भेंट की है। श्रीफल और वस्त्र भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पीड़ित से पूछा कि घर में कोई परेशानी तो नहीं है। कुछ भी हो तो मुझे बताना है। शिवराज ने पूछा कि क्या काम करते हैं? पीड़ित ने बताया कि वो कुबेरी की मंडी में पल्लेदारी का काम करता है। सीएम ने पूछा कि बच्चे पढ़ाई करते हैं? उनको छात्रवृत्ति मिलती है या नहीं? पीड़ित ने बताया कि बच्चे को वजीफा मिलता है। शिवराज ने कहा कि मुझे बेहद दुख हुआ है वो घटना को देखकर, इसलिए मैं माफी चाहता हूं। मेरा कर्त्तव्य है और मेरे लिए तो जनता ही भगवान है। शिवराज (CM Shivraj) ने दशमत को सीएम आवास में नाश्ता करवाया।

बता दें कि सीधी पेशाब कांड मामले में बीजेपी सरकार घिर गई है। कांग्रेस लगातार आदिवासी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शिवराज सरकार पर हमला बोला था। राहुल ने कहा था, भाजपा राज में आदिवासी भाइयों और बहनों पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में एक भाजपा नेता के अमानवीय अपराध से सारी इंसानियत शर्मसार हुई है। यह भाजपा का आदिवासियों और दलितों के प्रति नफ़रत का घिनौना चेहरा और असली चरित्र है।

क्या हुआ सीधी जिले में?

मध्य प्रदेश के सीधी में एक आदिवासी पर युवक ने पेशाब किए जाने का मामला सामने आया था। इसका वीडियो भी सामने आया था। आरोपी प्रवेश शुक्ला पर एक्शन लिया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आरोपी पर एनएसए लगाया जाएगा। इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। आरोपी के घर बुल्डोजर एक्शन लिया गया। उसे बुधवार को अरेस्ट कर लिया गया है।

आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना पर मायावती आक्रोशित, कर दी ये बड़ी मांग

जांच में सामने सामने आया कि पेशाब करने वाला युवक बीजेपी नेता है। कहा गया कि पेशाब करने वाला युवक बीजेपी विधायक केदार शुक्ला का प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला है। हालांकि, बीजेपी विधायक ने खुद प्रवेश से पल्ला झाड़ लिया। केदार शुक्ला ने कहा कि प्रवेश उसका प्रतिनिधि नहीं है। करीब एक हफ्ते पुराने इस वीडियो के सामने आने के बाद केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506 भारतीय दंड विधान 71 एससी एसटी एक्ट के तहत साथ ही एनएसए की कार्रवाई भी की जा रही है।

Tags: CM Shivrajmadhya pradesh newsmp newsNational news
Previous Post

रामलला की सुरक्षा CISF की जिम्मे, नए प्लान को शासन से मिली मंजूरी

Next Post

अंतिम संस्कार के लिए जमा भीड़ पर मधुमक्खियों का हमला, 80 लोग जख्मी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami will inaugurate the first Yamuna Ghat of Uttarakhand
Main Slider

हरिपुर का पुनर्जागरण: सीएम धामी 17 सितंबर को करेंगे उत्तराखंड के पहले यमुना घाट का लोकार्पण

10/09/2026
Nitin Naveen performed puja at Mahalaxmi temple
उत्तराखंड

हल्द्वानी के महालक्ष्मी मंदिर में नितिन नवीन ने पूजा-अर्चना, देश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

10/09/2026
SP poster sparks political stir
Main Slider

‘Gen-Z बदलेगा यूपी’, सपा के पोस्टर ने बढ़ाई सियासी हलचल

10/09/2026
Khade Hanuman ji
Main Slider

खड़े हनुमान की प्रतिमा पर प्रशासन का यू-टर्न, SDM बोले- हटाने की कोई कोशिश नहीं हुई

10/09/2026
Mayawati expels Akash Anand from BSP
Main Slider

मायावती का बड़ा एक्शन, आकाश आनंद बसपा से आउट

10/09/2026
Next Post
Bee

अंतिम संस्कार के लिए जमा भीड़ पर मधुमक्खियों का हमला, 80 लोग जख्मी

यह भी पढ़ें

मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, 2021 में लॉंच होगा JIO का स्वदेशी 5G स्मार्टफोन

08/12/2020
nora fatehi

लो जी! अब नोरा फतेही ने ले लिया इतना महंगा बैग

21/12/2020
Neha Sharma planted a sapling

पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी जरूरी : नेहा शर्मा

05/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version