• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामलला की सुरक्षा CISF की जिम्मे, नए प्लान को शासन से मिली मंजूरी

Writer D by Writer D
06/07/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा आधुनिक तकनीक से लैस होगी। सुरक्षा का ऐसा खाका खींचा जा रहा है जिससे रामलला (Ramlala) के भक्तों को असुविधा न हो। रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा का नया प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी शासन की ओर से सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक बल) को सौंपी गई थी।

सीआईएसएफ ने नए सिरे से तैयार सुरक्षा प्लान को शासन के समक्ष प्रस्तुत किया था, जिसे मंजूरी मिल गयी है। जिसके बाद बुधवार को सीआईएसएफ के अधिकारियों ने अयोध्या पहुंचकर रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया।

सीआईएसएफ के डीजी शीलवर्धन व डीआईजी सुमंत सिंह ने आईजीजोन पीयूष मोर्डिया के साथ निर्माणाधीन रामजन्मभूमि पथ व रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सुरक्षा एजेंसियों के साथ परिसर में ही बैठक की गई। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार सीआईएसएफ के सुरक्षा प्लान को शासन से मंजूरी मिल गई है।

अब इस प्लान के क्रियान्यवन को लेकर बुधवार को निरीक्षण किया गया है। रामजन्मभूमि की सुरक्षा में आधुनिक उपकरणों का अधिक इस्तेमाल किया जाएगा। यात्रियों का सामान रखने व पार्किंग की सुविधा रामजन्मभूमि परिसर से कुछ दूरी पर हो, ऐसी चर्चा हुई है।

रामलला (Ramlala) के दर्शनार्थी अपने साथ मंदिर में प्रसाद के अलावा कुछ नहीं ले जा सकेंगे। बैठक में सीसीटीवी कैमरे, मार्डन कंट्रोल रूम को लेकर विचार विमर्श हुआ। लगेज स्कैनर रामजन्मभूमि पथ पर किस स्थान पर लगाया जाए, इसको लेकर विचार विमर्श हुआ है।

इसके अलावा सावन व कांवड़ मेले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अयोध्या पुलिस द्वारा किए गए इंतजामों की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी राजकरन नैयर सहित सीआरपीएफ, पीएसी व खुफिया विभाग के भी अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: ayodhya newsCRPFRam janm bhoomiRamlalaup news
Previous Post

Sawan: इस दिशा में लगाएं भगवान शिव की तस्वीर, घर में सुख-समृद्धि का होगा संचार

Next Post

पेशाब कांड पीड़ित को सीएम शिवराज सुदामा कहकर लगाया गले, धोए पैर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में जैन पर्यटन को रफ्तार, फिरोजाबाद स्थित छदामी लाल जैन मंदिर का 80 फीसदी काम पूरा

01/10/2026
Main Slider

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

01/10/2026
Main Slider

‘अखिलेश से पूछिए, इंडी गठबंधन की बैठक में क्यों नहीं आए?’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर सीधा हमला

01/10/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: स्वाद की विरासत को मिली वैश्विक उड़ान

01/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
Next Post
CM Shivraj

पेशाब कांड पीड़ित को सीएम शिवराज सुदामा कहकर लगाया गले, धोए पैर

यह भी पढ़ें

Swatantra Dev

बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने आवास पर दिया धरना

05/05/2021
dead body found

दलित नाबालिग किशोरी का मिला अर्धनग्न शव, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका

15/10/2020
AAP's protest on the arrest of CM Arvind Kejriwal

AAP का ITO पर बवाल, हिरासत में लिए गए आतिशी और सौरभ भारद्वाज

22/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version