• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अधिग्रहीत भूमि के बाद के खरीददार को केवल मुआवजा पाने का हकदारः हाईकोर्ट

Writer D by Writer D
07/09/2022
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Allahabad High Court

Allahabad High Court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट (High Court) ने कहा है कि नेशनल हाईवे एक्ट-1956 की धारा 3-डी के तहत अधिसूचना के प्रकाशन के बाद मूल काश्तकार या भूमिधर केवल मुआवजा पाने का हकदार है। अगर, यही काश्तकार अपनी भूमि का विक्रय कर देता है तो ऐसी भूमि को लेने वाला काश्तकार (दूसरा खरीदार) केवल मुआवजे का हकदार होगा। उसे अधिसूचना को चुनौती देने या अन्य प्रकार के दावे करने का अधिकार नहीं होगा।

कोर्ट (High Court) ने यह भी कहा कि दूसरा खरीदार तभी मुआवजे का दावा कर सकता है जब इसकी सहमति मूल काश्तकार देता है। यह फैसला गाजीपुर की सुरसति की याचिका पर सुनवाई करते हुए तीन जजों की फुलबेंच ने सुनाया है। मामले में मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, न्यायमूर्ति प्रकाश पाड़िया और न्यायमूर्ति पियूष अग्रवाल की पूर्णपीठ सुनवाई कर रही थी।

नशीली दवाईयां बेचने वाले गिरोह के सरगना सहित पांच को एसटीएफ़ ने दबोचा

फुल बेंच के सामने दो अलग-अलग खंडपीठों के अलग-अलग फैसले थे। इस वजह से मामले को फुल बेंच के समक्ष भेजा गया। फुल बेंच के सामने तीन सवाल थे। पहला यह कि क्या नेशनल हाईवे एक्ट 1856 (3-डी) की अधिसूचना के प्रकाशन के बाद मूल खातेदार या काश्तकार केवल मुआवजा पाने का हकदार है।

दूसरा, नेशनल हाईवे एक्ट 3 (जी) के तहत एक बार भूमि के मुआवजे का निर्धारण हो गया है तो अगर भूमि का विक्रय हो जाता है तो दूसरा खरीदार पूर्व मालिक से क्षतिपूर्ति नियमानुसार ले सकता है। तीसरा, सुरेंद्र नाथ सिंह में इलाहाबाद हाईकोर्ट के दो जजों की खंडपीठ की ओर से सुरेंद्र नाथ सिंह केस में दी गई व्यवस्था सही है।

मामले में गाजीपुर में नेशनल हाईवे ने भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना प्रकाशित कर दी थी। इसके बावजूद एक महिला ने नेशनल हाईवे द्वारा अधिग्रहीत की गई भूमि का विक्रय कर दिया था। रेवेन्यू रिकॉड में उसका नाम दर्ज हो गया। जिसको लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। कोर्ट ने मामले में सुरेंद्र नाथ सिंह के केस में खंडपीठ के फैसले को सही मानते हुए कहा कि दूसरा खरीददार मुख्य काश्तकार (विक्रयकर्ता) की सहमति के बाद केवल मुआवजा पाने का हकदार होगा। और किसी अन्य प्रकार के लाभ का दावा नहीं कर सकता है। साथ ही अधिसूचना को भी वह चुनौती नहीं दे सकता है।

Tags: Allahabad High CourtPrayagraj News
Previous Post

नशीली दवाईयां बेचने वाले गिरोह के सरगना सहित पांच को एसटीएफ़ ने दबोचा

Next Post

केजरीवाल पर LG ने लगाया स्टांप ड्यूटी चोरी करने का आरोप, जांच के आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी का निर्णय, मानसिक मंदित संवासियों की अनुदान राशि बढ़ेगी

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

936 ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स संवारेंगे प्रदेश के 1 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र तैयार, सीएम योगी 3 जुलाई को करेंगे लोकार्पण

02/07/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

02/07/2026
Next Post
Arvind Kejriwal

केजरीवाल पर LG ने लगाया स्टांप ड्यूटी चोरी करने का आरोप, जांच के आदेश

यह भी पढ़ें

2 से 18 साल के बच्चों को लगेगी वैक्सीन, भारत बायोटेक के टीके को मिली मंजूरी

12/10/2021
Degree Colleges

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
इराक में अपहरण

अज्ञात बंदूकधारियों ने 12 लोगों का किया अपहरण, आठ के शव बरामद

18/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version