• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टी-20 विश्वकप का आयोजन करना भारत के लिए सम्मान का विषय : सौरभ गांगुली

Desk by Desk
12/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, राष्ट्रीय
0
टी-20 विश्वकप T20 WC 2021

टी-20 विश्वकप

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आईपीएल के 13 वें संस्करण के सफल आयोजन हुआ। इससे उत्साहित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट कंंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत की मेजबानी में 2021 में होने वाले टी-20 विश्वकप का कॉउंटडाउन शुरू कर दिया है।

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली, सचिव जय शाह और आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने विश्व कप ट्रॉफी के साथ यह काउंटडाउन शुरू कर दिया। यह टी-20 विश्वकप का सातवां संस्करण है। बता दें कि भारत पांच वर्षों बाद इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। भारत ने 2016 में टी-20 विश्व कप की मेजबानी की थी। अगले साल होने इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें पापुआ न्यू गिनी की टीम को पहली बार शामिल किया गया है।

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा कि भारत के लिए टी-20 विश्वकप का आयोजन करना हमारे लिए सम्मान का विषय है। भारत ने कई वैश्विक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया है जिसमें 1987 का क्रिकेट विश्वकप भी शामिल है। मुझे उम्मीद है कि दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी इस टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर उत्सुक होंगे।

गांगुली ने कहा कि हम बीसीसीआई के साथ मिलकर इस टूर्नामेंट को बेहतरीन बनाने के प्रयासों में जुटे हैं, ताकि महामारी के बाद हो रहे पहले वैश्विक क्रिकेट आयोजन में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को एक साथ लाया जा सके। हमारा ध्यान एक सुरक्षित आयोजन पर होगा, जिसको दुनिया भर के प्रशंसक लुत्फ उठा सकते हैं।

नियुक्ति पत्र के लिए पैसे तो नहीं देने नहीं पड़े? सीएम योगी ने नए इंजीनियरों से पूछा

उन्होंने कहा कि मैं आईसीसी टूर्नामेंट में बतौर खिलाड़ी हिस्सा ले चुका हूं और मेरा अनुभव है कि इस टूर्नामेंट को लेकर लाखों दर्शकों के मन में गजब का उत्साह रहता है। अब मैं इस टूर्नामेंट में बतौर प्रशासक इसके बेहतरीन आयोजन का हर सफल प्रयास करूंगा।

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा कि बीसीसीआई इस टूर्नामेंट में हर किसी के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। मैं आईसीसी और बोर्ड के अन्य सदस्यों को आश्वस्त करना चाहूंगा कि भारत अपने आतिथियों के बेहतरीन सेवा-सत्कार के लिए जाना जाता है और हम आपको घर जैसा एहसास देने की पूरी कोशिश करेंगे। महामारी के इस दौर में जब कई सारे प्रतिबंध लगे हैं, बीसीसीआई इन हालात में खुद को ढालने और उसके अनुरूप कार्य करने में विश्वास करता है। मुझे विश्वास है कि हम हर चुनौती को पार करेंगे।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने कहा कि दीवाली का त्योहार आने में केवल दो दिन बचे हैं और भारत में टूर्नामेंट की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। ऐसे में अपने ब्रांड का अनावरण करने का यह बेहतरीन मौका है जो इस जीवंत त्योहार को शानदार ढंग से दर्शाता है।

टी-20 2021 टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बंगलादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, नामीबिया, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, ओमान, पाकिस्तान, पापुआ न्यू गिनी, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्ट इंडीज शामिल हैं।

Tags: T20 World Cupअंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषदआईसीसीटी-20 विश्वकपटी-20 विश्वकप का कॉउंटडाउनबीसीसीआईयूएईसंयुक्त अरब अमीरातसौरभ गांगुली
Previous Post

नियुक्ति पत्र के लिए पैसे तो नहीं देने पड़े? सीएम योगी ने नए इंजीनियरों से पूछा

Next Post

यूपी में एक दिन में कोरोना के 2267 नए मरीज मिले, बढ़ी सरकार की चिंता

Desk

Desk

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
Next Post
corona

यूपी में एक दिन में कोरोना के 2267 नए मरीज मिले, बढ़ी सरकार की चिंता

यह भी पढ़ें

BJP in-charge met CM Dhami

भाजपा प्रभारी ने सीएम धामी से की भेंट

25/02/2023
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

चेकिंग करने गई विद्युत टीम पर हमला, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

30/10/2022
corona

यहां 24 घंटे में मिले कोरोना के 1365 नए केस, पॉजिटिविटी रेट घटी

05/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version