• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में एक दिन में 1 लाख से अधिक कोरोना टेस्टिंग, 5 हजार से अधिक नए मामले

Desk by Desk
27/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
सोनभद्र में 61 नए कोरोना पाॅजिटिव 61 new corona positives in Sonbhadra

सोनभद्र में 61 नए कोरोना पाॅजिटिव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कोरोना संक्रमण को काबू करने की सरकार की जद्दोजहद के बीच उत्तर प्रदेश में मंगलवार को एक लाख 44 हजार सैंपल टेस्ट किये गये जो देश के किसी भी राज्य में एक दिन में किये गये टेस्ट में सर्वाधिक है, दूसरी ओर पिछले 24 घंटे में राज्य के अलग अलग जिलों में कोरोना संक्रमितों के कुल 5898 नये मामले सामने आये।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बुधवार काे पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में कल कोविड-19 के एक लाख 44 हजार टेस्ट किये गये। मुख्यमंत्री ने इस पर संतोष व्यक्त करते हुए टेस्टिंग क्षमता को शीघ्र बढ़ाकर 1 लाख 50 हजार टेस्ट प्रतिदिन किए जाने के निर्देश दिए हैं।

गाजियाबाद : हत्यारोपी ने फेसबुक पर पुलिस को दी धमकी, कहा- यह तो अभी ट्रेलर है..

उन्होंने कहा है कि कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने में टेस्टिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए प्रभावी नियंत्रण के लिए कोरोना से दो कदम आगे की सोच रखनी होगी। यह एक महामारी है,इसकी प्रकृति को समझने के लिए अभी और अध्ययन एवं अनुसंधान की आवश्यकता है। कोरोना से ठीक हुए मरीजों की मेडिकल ट्रीटमेंट विधि का गहन अध्ययन किए जाने पर बल देते हुए श्री योगी ने कहा कि इससे आगे की रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी।

बिहार में कोरोना रिकवरी दर 84.07 प्रतिशत हुई, 1 लाख से अधिक लोग रोगमुक्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए सरकार द्वारा अपनायी गई रणनीति के परिणामस्वरूप देश दुनिया की तुलना में प्रदेश में कोविड-19 से मृत्यु की दर काफी कम है। मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए हर सम्भव प्रयास करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा है कि इसके लिए और कारगर रणनीति अपनायी जाए।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 49,41,679 सैम्पल की जांच की गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5898 नये मामले आये है। प्रदेश में 51317 कोरोना के एक्टिव मामले हैं, जिसमें 25,279 मरीज होम आइसोलेशन, 2341 लोग प्राइवेट हास्पिटल में तथा 250 मरीज सेमी पेड फैसिलिटी में तथा इसके अतिरिक्त शेष कोरोना संक्रमित एल-1, एल-2, एल-3 के कोरोना अस्पतालों में है। प्रदेश में अब तक 1,48,562 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं।

पंजाब के 23 विधायक कोरोना पॉजिटिव, 28 अगस्त से शुरू होना है विधानसभा सत्र

इस बीच स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में लखनऊ में कोरोना के 759 नये मरीज सामने आये जिन्हे मिलाकर यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 6768 हो गयी है। जिले में अब तक 311 मरीजों की मौत हो चुकी है वहीं 16597 मरीज स्वस्थ भी हुये हैं।

कानपुर में इस दौरान 316 नये मरीज मिले है वहीं प्रयागराज में 293,गोरखपुर में 387,वाराणसी में 201,गाजियाबाद में 178,बरेली में 134,सहारनपुर में 134,मुरादाबाद में 262,झांसी में 118,अलीगढ में 105,अयोध्या में 113,रामपुर में 105 और लखीमपुर खीरी में 104 नये मरीज पाये गये हैं।

अधेड़ उम्र के शख्स ने किया 13 साल की दिव्यांग के साथ दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

पिछले 24 घंटे में राज्य में 5898 नये मरीज पाये गये जबकि कोरोना से उबरने वालो की संख्या 3808 रही। इस अवधि में 82 मरीजों की मृत्यु हो गयी। राज्य में अब तक कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 3141 हो चुकी है वहीं कोरोना की जंग जीतने वालों में 148562 मरीज शामिल है। राज्य में फिलहाल 51325 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

Tags: 24ghante online.comCorona SampleCorona testingCorona testing in UPCorona Virus in UPcorona virus updates in hindimore than 1 lakh rapid corona testing in UPNational news
Previous Post

गाजियाबाद : हत्यारोपी ने फेसबुक पर पुलिस को दी धमकी, कहा- यह तो अभी ट्रेलर है..

Next Post

अदिति सिंह पर दादी ने लगाया आरोप, कहा- पैतृक संपत्ति हड़पना चाहती हैं पोती

Desk

Desk

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
अदिति सिंह

अदिति सिंह पर दादी ने लगाया आरोप, कहा- पैतृक संपत्ति हड़पना चाहती हैं पोती

यह भी पढ़ें

Christmas

इन देशों में नहीं मनाया जाता हैं क्रिसमस का फेस्टिवल

17/12/2025
CM Yogi

विरासत और विकास के साथ उत्तर प्रदेश का आगे बढ़ना आधुनिक रामराज्य की अनुभूति हैं – मुख्यमंत्री

13/02/2026
ऋषिगंगा पॉवर प्रोजेक्ट का बांध टूटा Dam of Rishiganga power project broken

उत्तराखंड : चमोली के निचले इलाके खाली कराए गए, हेल्पलाइन नंबर जारी

07/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version