• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाक वायुसेना का विमान प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त,पायलट सुरक्षित

Desk by Desk
15/09/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
पाक वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त paf-aircraft-crashed

पाक वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। पाकिस्तानी वायुसेना (पीएएफ) का विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान अटक के पिंडीघेब में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पायलट ने खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इसकी जानकारी पाकिस्तान मीडिया की तरफ से दी गई है।

A Pakistan Air Force (PAF) aircraft crashed near Pindigheb, Attock during a routine training mission. Pilot ejected safely: Pakistan media

— ANI (@ANI) September 15, 2020

पीएएफ ने एक बयान में कहा कि वायुसेना का एक विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान अटक के पिंडीघेब में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बयान में कहा गया कि इस दौरान कोई भी हताहत नहीं हुआ है। इसमें कहा गया, पायलट ने खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। अभी तक जमीन पर किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।  पीएएफ ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक बोर्ड गठित किया गया है जो इस घटना की जांच करेगा। गौरतलब है कि यह इस साल की शुरुआत के बाद से इस तरह की पांचवीं घटना है।

मार्च में, पीएएफ का एफ-16 विमान परेड के लिए रिहर्सल के दौरान इस्लामाबाद में शकरपेरियन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक विंग कमांडर की मौत हो गई। खैबर पख्तूनख्वा के मर्दन जिले में तख्त भाई के पास एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान 12 फरवरी को एक पीएएफ ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह तीसरा पीएएफ प्रशिक्षण विमान था जो दो महीने से भी कम समय में एक नियमित प्रशिक्षण मिशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उसी महीने, एक पीएएफ मिराज विमान, जो एक नियमित परिचालन प्रशिक्षण मिशन पर था, लाहौर-मुल्तान मोटरवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दोनों मामलों में पायलटों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया था। इससे पहले जनवरी में, एक पीएएफ विमान मियांवली के पास एक प्रशिक्षण मिशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दौरान इसे उड़ा रहे दोनों पायलटों की मौत हो गई थी।

Tags: paf aircraft crashedPakistanpakistan air forcepakistan air force plane crash todaypakistan air force plane crashesWorld Hindi NewsWorld News in Hindiपाक वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त
Previous Post

मौलाना कल्बे जव्वाद ने PM को लिखा पत्र, कहा- चीन से युद्ध में शिया कुर्बानी देने को तैयार

Next Post

मां के नाम PM मोदी के पत्रों के संकलन ‘लेटर्स टू मदर’ का विमोचन 17 सितंबर को

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
Main Slider

बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका: CM योगी

26/10/2026
Main Slider

आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दिवाली पर घर जाने की मिली अनुमति

26/10/2026
Next Post
लेटर्स टू मदर

मां के नाम PM मोदी के पत्रों के संकलन ‘लेटर्स टू मदर’ का विमोचन 17 सितंबर को

यह भी पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव

बिहार चुनाव में एक शब्द का जमकर हुआ इस्तेमाल, मोदी हो या नितीश किसी ने नहीं छोड़ा

11/11/2020
AK Sharma

पहचान पत्र देखकर ही लेने दें बिजली मीटर रीडिंग: एके शर्मा

30/10/2022
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने 3 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

21/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version