• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इमरान खान अरेस्ट, तोशाखाना केस में मिली इतने साल की सजा

Writer D by Writer D
05/08/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Imran Khan

Imran Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तोशाखाना केस में इमरान खान को जिला-सत्र न्यायालय ने दोषी ठहराया है। उन्हें इस मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई है। इस्लामाबाद पुलिस ने इमरान को अरेस्ट कर लिया है।

इस्लामाबाद की ट्रायल कोर्ट ने शनिवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के चीफ इमरान (Imran Khan) के खिलाफ तोशाखाना मामले में लगे आरोपों को सही पाया। इसके बाद कोर्ट ने इमरान को तीन साल की सजा सुनाई। अदालत की तरफ से इमरान खान के ऊपर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने बेइमानी दिखाई है। इमरान को भ्रष्टाचार के इस मामले में लंबे समय से सुनवाई का सामना कर रहे थे। ट्रायल कोर्ट का फैसला आने के बाद इमरान का राजनीतिक करियर भी खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। पीटीआई प्रमुख इमरान खान तोशाखाना मामले में दोषी पाए जाने के बाद अगले पांच साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। यहां गौर करने वाली बात ये है कि पाकिस्तान में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। इमरान को उम्मीद थी कि इस बार चुनावों में उनकी पार्टी को जीत मिल सकती है।

इमरान (Imran Khan) को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश

वहीं, इस्लामाबाद पुलिस ने पहले फैसला आने के बाद अरेस्ट वारंट जारी किया। पुलिस को तुरंत इमरान खान (Imran Khan)को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया। इसके बाद पुलिस इमरान को गिरफ्तार करने लाहौर के जमां पार्क में मौजूद उनके घर पहुंची और उन्हें अरेस्ट किया। जमां पार्क के चारों ओर पुलिस का पहरा लगा हुआ है और इलाके को घेर लिया गया है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए बैरिकेडिंग की गई है और रास्तों को बंद किया गया है।

क्या है तोशाखाना मामला?

दरअसल, इमरान खान (Imran Khan)को प्रधानमंत्री रहते दुनियाभर से गिफ्ट मिले। इन गिफ्ट्स को इमरान को पाकिस्तान के तोशाखाना में जमा करवाना था। लेकिन इमरान ने गिफ्ट्स को जमा करवाने के बजाय उसे बेच दिया। गिफ्ट्स को बेचकर जो पैसे हासिल हुए, इमरान ने उसे अपने पास ही रखा। इस तरह पूर्व प्रधानमंत्री ने कानून का उल्लंघन किया। तोशाखाना मामला पाकिस्तानी राजनीति में पिछले कई महीने से गरमाया हुआ था। अब इस भ्रष्टाचार के मामले में ही इमरान को दोषी पाया गया है।

 

Tags: # world newsimran khanImran Khan arrestinternational NewsPakistan Newstoshkhana case
Previous Post

Ekana ने जीता ICC का दिल, स्टेडियम में होंगे विश्वकप के पांच मैच

Next Post

इस जेल में बंद कैदियों के बच्चे भी जाएंगे स्कूल, जिला प्रशासन ने की पहल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
cm bhagwant mann met the governor
Main Slider

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री मान

12/08/2026
Uproar in Parliament over FCRA Bill
Main Slider

FCRA बिल पर संसद में हंगामा, JPC के पास भेजा गया विधेयक

12/08/2026
Next Post
Merrut District Jail

इस जेल में बंद कैदियों के बच्चे भी जाएंगे स्कूल, जिला प्रशासन ने की पहल

यह भी पढ़ें

Panchayat Chunav

पंचायत चुनाव : भाजपा ने जारी की 5 जिलों के उम्मीदवारों की सूची

06/04/2021
रैपिड एंटीजन किट rapid antigen kit

बस्ती मंडल को 60 हजार रैपिड एंटीजन किट मिला

12/02/2021
Girls

पति का भाग्य बदल देती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां

28/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version