• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित पंचतत्व में विलीन

Writer D by Writer D
22/06/2024
in उत्तर प्रदेश, धर्म, वाराणसी
0
Laxmikant Dixit

Laxmikant Dixit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। अयोध्या में नवनिर्मित श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले काशी के प्रकांड पंडित आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित (Pandit Laxmikant Dixit ) शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। काशी के मणिकर्णिकाघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र जयराम दीक्षित ने दी।

लक्ष्मीकांत दीक्षित (Pandit Laxmikant Dixit ) का सुबह निधन हो गया था। वे 82 वर्ष के थे और उम्रजनित बीमारियों से लंबे समय से जूझ रहे थे। उन्होंने वाराणसी के पंचगंगाघाट स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

दीक्षित (Pandit Laxmikant Dixit ) के निधन की जानकारी पाते ही काशी के विद्वत समाज, परिचितों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर शोक जताने पहुंचे। आवास से निकली अंतिम यात्रा में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करवाने वाले मुख्य आचार्य पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन

लक्ष्मीकांत दीक्षित का परिवार मूलरूप से महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से काशी आया था। काशी में लक्ष्मीकांत दीक्षित यजुर्वेद के मूर्धन्य विद्वानों में गिने जाते थे। अयोध्या में श्रीरामलला की विगत 22 जनवरी हो हुई प्राण प्रतिष्ठा में पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित ने मुख्य आचार्य के रूप में 121 अन्य आचार्यों का नेतृत्व किया था। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के सभी कर्मकांड उनकी ही देखरेख में संपन्न कराए गए थे।

लक्ष्मीकांत दीक्षित (Pandit Laxmikant Dixit ) के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में अपने शोक संदेश में लिखा कि काशी के प्रकांड विद्वान एवं श्रीराम जन्मभूमि प्राणप्रतिष्ठा के मुख्य पुरोहित, वेदमूर्ति, आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का गोलोकगमन अध्यात्म और साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति है। संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति की सेवा के लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और उनके शिष्यों तथा अनुयायियों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Tags: Pandit Laxmikant DixitRamlalaup newsvaranasi news
Previous Post

CUET UG Result इस दिन होगा घोषित, जानें कब होगी काउंसलिंग

Next Post

लुटेरी दुल्हन निकली HIV पॉजिटिव, तीन में पाए गए लक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

Ahoi Ashtami
धर्म

आज रखा जाएगा अहोई अष्टमी व्रत, जानें पूजा नियम

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
Next Post
HIV Positive

लुटेरी दुल्हन निकली HIV पॉजिटिव, तीन में पाए गए लक्षण

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

महाकुम्भ में इंटरनेशनल फिल्म सिटी भी देख पाएंगे पर्यटक

20/01/2025
Ashutosh Tandon

यूपी में 5183 टीमों ने 200049 स्थानों पर किया सैनिटाइजेशन : टंडन

07/05/2021
हाथरस केस Hathras case

हाथरस केस : कांग्रेस के दलित नेता पर राजद्रोह का मामला दर्ज

08/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version