• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बालों के लिए संजीवनी बूटी हैं पपीता, आजमाएं ये हेयर मास्क

Writer D by Writer D
17/04/2024
in फैशन/शैली
0
Hair Mask

Hair Masks

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सेहतमंद फ्रूट्स में पपीता (Papaya) का नाम भी आता हैं जो पोषण देते हुए पाचन संबंधी समस्याओ को दूर करने में मदद करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुणों से भरपूर यह पपीता बालों की सेहत को बढ़ाने में भी मददगार साबित होता हैं। प्रदूषण, धुल-मिट्टी की वजह से बालों (Hair) में आई कई परेशानियों से पपीता राहत दिला सकता हैं। पपीते से तैयार होममेड हेयर मास्क से आप ड्राई और बेजान बालों में भी चमक ला सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको पपीते के कुछ हेयर मास्क (Hair Mask) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें घर पर आसानी से बनाते हुए इस्तेमाल किया जा सकता हैं और बालों की सेहत को संवारा जा सकता हैं।

आइये जानते हैं पपीते से बने इन हेयर मास्क (Hair Mask)  के बारे में…

पपीता-एलोवेरा हेयर मास्क (Hair Mask)

पपीता-एलोवेरा हेयर मास्क बनाने के लिए आप पपीते को छीलकर इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब करीब एक कप पपीते के टुकड़े लेकर इसको अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें और इसका रस अलग कर लें। अब इस पपीते के रस में दो चम्मच एलोवेरा जेल मिला कर अच्छी तरह से दोनों चीजों को मिक्स कर लें। फिर इस मिक्सचर को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई करके आधा घंटा छोड़ दें। इसके बाद पांच मिनट तक बालों और स्कैल्प की मसाज करके शैम्पू कर लें।

पपीता, बेसन और दही का हेयर मास्क (Hair Mask)

ये बालों में प्राकृतिक चमक बढ़ाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार करें। पपीते के पेस्ट में दही और बेसन मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें। हेयर मास्क इस्तेमाल के लिए तैयार है। इस्तेमाल के लिए बालों को अच्छी तरह से सुलझाकर दो बराबर भागों में विभाजित करें। हेयर मास्क से अपने स्कैल्प की अच्छी तरह से मालिश करें। हेयर मास्क को लगभग आधे घंटे तक बालों में रहने दें। सिर को शावर कैप से ढक लें। 30 मिनट के बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें। इस हेयर मास्क को 15 दिनों में एक बार दोहराएं।

पपीता, नींबू के रस व शहद का हेयर मास्क (Hair Mask)

एवं बालों में रूसी और खुजली से छुटकारा दिलाने में यह हेयर मास्क बेहद फायदेमंद है। इसके लिए एक कटोरी में 8-9 टुकड़े पपीता लेकर इन्हें पीस लें। अब इसमें 2 चम्मच नींबू का रस व 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी सिर की त्वचा में लगाएं तथा हल्के हाथों से सर की मालिश करें। 1 घंटे तक लगे रहने के बाद बालों को शैंपू से धो लें।

पपीता-शहद-कोकोनट मिल्क हेयर मास्क (Hair Mask)

पपीता के आधे कप टुकड़ों को ब्लेंड कर के एक बाउल में इसको निकाल लें। अब इसमें आधा कप कोकोनट मिल्क और एक चम्मच शहद मिलाएं। तीनों चीजों को अच्छी तरह से आपस में मिक्स कर लें फिर बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से पांच मिनट मालिश करें फिर आधा घंटा लगा रहने दें, इसके बाद शैम्पू कर लें।

Tags: hair carehair maskhomemade hair mask
Previous Post

पेट फूलने की समस्या से है परेशान, राहत दिलाएगी ये चीजें

Next Post

आपकी पाचन क्रिया को दुरूस्त बनाता है खजूर

Writer D

Writer D

Related Posts

Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; इस बार 9 नहीं 10 दिन होगी पूजा

08/10/2026
Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

06/10/2026
Waxing
फैशन/शैली

वैक्सिंग के बाद भी पैर नहीं दिखते खूबसूरत, तो ट्राई करें ये टिप्स

06/10/2026
Cumin Seeds
Main Slider

रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, ऐसे करें चेक

06/10/2026
Rudraksh
धर्म

धारण करें ये रुद्राक्ष, सफलता कदम चूमेगी कामयाबी

06/10/2026
Next Post
plum

आपकी पाचन क्रिया को दुरूस्त बनाता है खजूर

यह भी पढ़ें

पप्पू यादव Pappu Yadav

पप्पू यादव बोले- 3 साल में बिहार को बनाऊंगा एशिया का सबसे बढ़िया राज्य

04/09/2020
Karwa Chauth

करवा चौथ पर सूख रहा है गला, तो ऐसे करें प्यास पर कंट्रोल

01/11/2023
tripper

Flix by Beetel का पहला ब्लूटूथ स्पीकर Tripper भारत में लॉन्च

07/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version