• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, आंशिक बिल जमा कर जुड़वा सकते हैं अपना कनेक्शन

Writer D by Writer D
30/05/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
electricity

Part payment facility for electricity consumers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) की मंशा के अनुरूप उ0प्र0 पावर कारपोरेशन (UPPCL) विद्युत उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)  को सदैव बेहतर उपभोक्ता सेवा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। इस क्रम में कारपोरेशन द्वारा विद्युत बिलों (Electricity Bills) के सुगमता पूर्वक भुगतान हेतु पार्ट पेमेन्ट (Part Payment) की सुविधा दी गयी है जिसका लाभ विद्युत उपभोक्ता ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरह से ले सकता है। शहरी तथा ग्रामीण दोनों क्षेत्र के उपभोक्ताओं को यह सुविधा दी जा रही है। ऑनलाइन माध्यम से उपभोक्ता घर बैठे अपनी सुविधानुसार आंशिक पेमेन्ट कर सकते हैं।

उप्र पावर कारपोरेशन अध्यक्ष एम0 देवराज (M Devraj) ने शक्ति भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि पार्ट पेमेंट की सुविधा उपभोक्ताओं को उनकी आवश्यकतानुसार सुनिश्चित की जाये। इस सुविधा को देने में आनाकानी न की जाये। जिससे वह इस सुविधा का लाभ लेकर न्यूनतम 25 प्रतिशत जमा करके अपना कटा हुआ कनेक्शन जुड़वा सके और धीरे-धीरे किस्तों में अपना पुराना बकाया जमा कर सके। शक्ति भवन के 7वें तल में आयोजित इस समीक्षा बैठक में कारपोरेशन के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उन्होंने बताया है कि विभागीय कैश काउन्टरों एवं ऑनलाइन माध्यमों पर विद्युत बिलों के आंशिक भुगतान की सुविधा लागू है। इस सुविधा के लाभ हेतु किसी प्रकार की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। उक्त माध्यमों द्वारा आंशिक भुगतान की सुविधा न्यूनतम धनराशि रू0 100 अथवा पूर्ण बिल धनराशि, जो भी कम हो, की सीमा के साथ उपलब्ध है। अस्थायी विच्छेदित (टी0डी0) संयोजनों के लिए आंशिक भुगतान की सुविधा कुल बकाया धनराशि का न्यूनतम 25 प्रतिशत की जमा करने की सीमा के साथ उपलब्ध है।

शिक्षा समाज के लोगों की भावनाओं को समझने का जरिया है: योगी आदित्यनाथ

आंशिक भुगतान की स्थिति में भुगतान की रसीद पर बिल धनराशि एवं भुगतान की राशि दोनो अंकित कर दिया जाता है, जिससे उपभोक्ता को आगे परेशानी न हो।

आंशिक भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को माह में एक से अधिक बार भी आंशिक भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने विद्युत अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस सुविधा का प्रचार-प्रसार भी किया जाये, जिससे उपभोक्ता इस सुविधा से अवगत हो सकें।

उन्होंने बताया है कि उपभोक्ताओं को यह सुविधा इसलिये दी गयी है जिससे वे अपनी क्षमता और सुविधानुसार अपना बिल जमा करके विद्युत विच्छेदन आदि से बचे रहें।

Tags: ak sharmaelectricity consumersLucknow NewsM Devraj
Previous Post

सीएम धामी राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर की बैठक में हुए शामिल

Next Post

नगर विकास मंत्री ने शहरों में जलनिकासी के लिए सम्बन्धित विभागों से समन्वय बनाकर कार्यवाही करने के दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर ₹1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

31/08/2026
Visit My City
Main Slider

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

भाई ने बताई बहन की तकलीफ तो मुख्यमंत्री ने तुरंत लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती

31/08/2026
Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
Next Post
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने शहरों में जलनिकासी के लिए सम्बन्धित विभागों से समन्वय बनाकर कार्यवाही करने के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

CM Yogi

इस चुनावी महाभारत में दुर्योधन और दुशासनों के खिलाफ कृष्ण की भूमिका में हैं पीएम मोदीः सीएम योगी

16/05/2024

आपदा प्रबंधन पर समुचित व्यवस्था के लिए गृहमंत्री शाह ने CM धामी की थपथपाई पीठ

21/10/2021
PM Modi congratulated Shubhanshu Shukla

इच्छाओं, उम्मीदों और आकांक्षाओं ने भरी उड़ान… PM मोदी ने दी शुभांशु शुक्ला को बधाई

25/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version