• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोनिया गांधी के नेतृत्व में ही बढ़ेगी पार्टी, CWC मीटिंग में हार पर हुआ मंथन

Writer D by Writer D
13/03/2022
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Sonia Gandhi

sonia gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) के निराशाजनक प्रदर्शन पर कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की रविवार को दिल्ली में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने की। जानकारी के मुताबिक बैठक में फैसला लिया गया कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में ही पार्टी आगे बढ़ेगी। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि सबने एक साथ सोनिया गांधी के नेतृत्व में ही पार्टी को आगे बढ़ने पर हामी भरी है। इसके अलावा कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कहा कि हम सभी को सोनिया गांधी के नेतृत्व पर भरोसा है।

हालांकि बैठक के बाद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता चाहता है कि राहुल गांधी उनका नेतृत्व करें। लेकिन कांग्रेस का अध्यक्ष 20 अगस्त को होने वाले पार्टी के अगले चुनाव में चुना जाएगा।

बेनतीजा रही CWC  की बैठक, पार्टी की अन्तरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी सोनिया गांधी

CWC की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि गांधी परिवार की वजह से पार्टी कमजोर हो रही है। अगर आप लोगों को ऐसा लगता है तो हम किसी भी प्रकार का त्याग करने के लिए तैयार हैं। सूत्रों के मुताबिक बैठक में सोनिया गांधी ने इस्तीफे की पेशकश भी की।

उन्होंने कहा कि हमारा पहला मक़सद कांग्रेस को मजबूत करना है। इसी कड़ी में कांग्रेस अप्रैल में चिंतन शिविर का आयोजन करने जा रही है। वहीं हरीश चौधरी ने पंजाब हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि मैं पंजाब के नतीजों की जिम्मेदारी लेता हूं। हम नई रणनीति के साथ फिर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी, बीजेपी की बी टीम है।

कपिल सिब्बल ने पार्टी पर उठाया सवाल, जल्द बुलाई जाए CWC की बैठक

बता दें कि कांग्रेस में बदलाव को लेकर तेजी से मांग उठने लगी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार भी कहा कि राहुल गांधी को तुरंत पूर्णकालिक भूमिका में कांग्रेस अध्यक्ष पद ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे जैसे करोड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की यही कामना है। इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जी-23 के सदस्यों द्वारा दो साल पहले लिखे एक पत्र साझा कर कहा है कि पत्र में सभी सदस्यों ने संगठन बदलाव की मांग की थी ताकि चीजें बेहतर हों, लेकिन तब से ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है।

Tags: congress working committeCWC 2022Cwc Meetingdelhi newsNational news
Previous Post

शराब दुकान पर उमा भारती की दबंगई, पत्थर मारकर शराब की बोतलें फोड़ी

Next Post

Ukraine-Russia War: रूस की गोलीबारी में पत्रकार की मौत, दूसरा गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Next Post

Ukraine-Russia War: रूस की गोलीबारी में पत्रकार की मौत, दूसरा गंभीर

यह भी पढ़ें

Corona

देश में कोरोना के 24 घंटे में 4.14 लाख से ज्यादा नए मामले, रिकवरी रेट 81.95 फीसदी

07/05/2021
Twitter's blue bird got a new owner

Twitter ने विनय प्रकाश को नियुक्त किया भारत का शिकायत अधिकारी

11/07/2021
house collapsed

अचानक ढह गया तीन मंजिला मकान, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

14/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version