• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

परविंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और सास ने कराई थी हत्या

Writer D by Writer D
20/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ जानी थाना क्षेत्र में हुए परविंद्र हत्याकांड का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। परविंद्र की हत्या उसकी पत्नी और सास ने भाड़े के हत्यारों से कराई थी।

04 अगस्त को जानी थाना क्षेत्र के टीकरी निवासी परविंद्र उर्फ कलवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परविंद्र के भाई संदीप ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार को एसपी क्राइम अनित कुमार और सीओ सरधना आरपी शाही ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया।

एसपी क्राइम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी नीतू, उसकी मां बबली, बबली के भांजे शुभम, भाड़े के शूटर आकाश सिंह और विनीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक परविंद्र खेती के साथ-साथ तांत्रिक का काम भी करता था। जिसके चलते उसके कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध थे।

परविंद्र इन महिलाओं के साथ संबंध बनाता था और अपनी पत्नी नीतू से जबरन इसका वीडियो बनवाता था। विरोध करने पर परविंद्र नीतू के साथ अमानवीय हरकत करता था। पति की हरकतों से तंग आकर नीतू कुछ साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी, लेकिन परविंद्र फिर से उसे घर ले आया था। इसके बावजूद उसका रवैया नहीं बदला। जिसके चलते नीतू और उसकी मां बबली ने परविंद्र की हत्या की साजिश रची थी।

योजना के अनुसार, बबली ने अपने रिश्ते के भांजे शुभम को एक लाख रुपये में परविंद्र की हत्या के लिए तैयार किया था। शुभम ने ही आकाश और विनीत नाम के भाड़े के शूटर के साथ मिलकर परविंद्र की हत्या की थी।

Tags: crime newsmerrut newsmurder
Previous Post

संदिग्ध हालात भाई-बहन की मौत, शव नाले से बरामद

Next Post

जानें रक्षाबंधन में बहन को क्या देना चाहिए उपहार

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post
रक्षाबंधन

जानें रक्षाबंधन में बहन को क्या देना चाहिए उपहार

यह भी पढ़ें

Shot

युवक की गोली मारकर हत्या

25/03/2022
Prabhat Pandey

‘कांग्रेस ही हत्यारी है…राहुल-प्रियंका मुर्दाबाद’, प्रभात पांडेय के अंतिम संस्कार में ग्रामीणों ने लगाए नारे

19/12/2024
Janmashtami

आज मनाया जाएगा ‘अजन्मा’ का जन्मोत्सव, इस शुभ मुहूर्त में होगी बाल गोपाल की पूजा

07/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version