• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी ये हाईटेक सुविधाएं

Writer D by Writer D
17/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, यात्रा, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। रेलवे बोर्ड ने लखनऊ के चारबाग और गोमती नगर के अलावा प्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों को हाईटेक बनाने की जिम्मेदारी रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) को सौंपी है। रेलवे बोर्ड ने इस बारे में आरएलडीए को सूची सहित आदेश भेजा है। रेलवे स्टेशनों के विकसित और हाईटेक होने पर यात्रियों को यहां पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

लखनऊ के चारबाग और गोमती नगर रेलवे स्टेशन को पहले चरण में बनाया जाएगा विश्वस्तरीय

रेलवे बोर्ड के मुताबिक, लखनऊ के चारबाग और गोमती नगर के अलावा प्रदेश के नौ और रेलवे स्टेशनों को हाईटेक बनाने की जिम्मेदारी आरएलडीए को सौंपी गई है। प्रदेश के नौ रेलवे स्टेशनों को चारबाग और गोमती नगर की तर्ज पर विकसित और हाईटेक किया जाएगा।

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई PGT की परीक्षा, दो पालियों में होगा एग्जाम

रेल भूमि विकास प्राधिकरण पहले चरण में पुनर्विकास योजना के तहत चारबाग और गोमतीनगर को विश्वस्तरीय बनाएगा। यहां एयरपोर्ट की तर्ज पर शापिंग माल, एस्केलेटर, एयर कॉनकोर्स, अंडरग्राउंड पार्किंग, बजट होटल जैसी सेवाएं यात्रियों को मिलेंगी। हाईटेक सेवाओं के बदले यात्रियों से एयरपोर्ट की तर्ज पर यूजर चार्ज भी लिया जाएगा।

दूसरे चरण में प्रदेश के नौ रेलवे स्टेशनों को किया जाएगा विकसित और हाईटेक

रेलवे बोर्ड ने दूसरे चरण में आरएलडीए को गोरखपुर, अलीगढ़, गोंडा, बरेली, मेरठ सिटी, मुरादाबाद, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, आगरा फोर्ट और मथुरा जैसे रेलवे स्टेशनों को विकसित करने का आदेश दिया है।

रेल भूमि विकास प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों को विकसित और हाईटेक करने का आदेश रेलवे बोर्ड की ओर से आया है। इस पर मंथन शुरू हो गया है।

 

Tags: indian railwayLucknow Newslucknow railway station
Previous Post

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई PGT की परीक्षा, दो पालियों में होगा एग्जाम

Next Post

अब से अलीगढ़ कहलाएगा ‘हरिगढ़’, मैनपुरी बनेगा ‘मयन नगर’

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vijay
Main Slider

एक्शन मोड में CM विजय! बस स्टैंड और धार्मिक स्थलों के पास अब नो-शराब जोन

12/05/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने की तैयारी और तेज होगी: केशव प्रसाद मौर्य

12/05/2026
Lipstick
Main Slider

गर्मियों में ट्राई करें ये 5 लाजवाब लिपस्टिक शेड्स, मिलेगा फ्रेश और ग्लोइंग लुक

12/05/2026
Jyeshtha Amavasya
Main Slider

कब है ज्येष्ठ अमावस्या? जानें स्नान-दान का समय

12/05/2026
hair fall
Main Slider

बढ़ रहा है बालों का झड़ना, तो इन आसान टिप्स से करें उनका बचाव

12/05/2026
Next Post

अब से अलीगढ़ कहलाएगा 'हरिगढ़', मैनपुरी बनेगा 'मयन नगर'

यह भी पढ़ें

wish foundation

ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर अत्याधुनिक उपकरणों से होगी जांच, मिलेगा टेली मेडीसिन परामर्श

27/02/2021
CM Yogi

हाथरस घटना में दोषी कोई भी हो, बचेगा नहीं: योगी आदित्यनाथ

02/07/2024
Sankashti Chaturthi

संकष्टी चतुर्थी व्रत आज, इस विधि से पूजा करने पर जरूर प्रसन्न होंगे गणपति महाराज

27/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version