• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ, HC की लखनऊ बेंच ने खारिज की याचिका

Writer D by Writer D
25/11/2024
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Ayodhya Milkipur

Ayodhya Milkipur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अयोध्या की मिल्कीपुर (Milkipur) विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है। जिस याचिका के कारण मिल्कीपुर में उपचुनाव नहीं हो सका वह याचिका वापस हो गई है। लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले भाजपा नेता बाबा गोरखनाथ की इसे वापस लेने के लिए अपील की थी। इसे सोमवार को अदालत ने मंजूरी दे दी। इसके साथ ही याचिका भी वापस हो गई है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई कर रहे जस्टिस पंकज भाटिया की एकल पीठ ने याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी है। जिस दिन उपचुनाव घोषित हुए थे उसके अगले दिन ही भाजपा प्रत्याशी रहे बाबा गोरखनाथ ने याचिका वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी। बाद में सपा ने अड़ंगा लगा दिया था।

माना जा रहा है कि कोर्ट से याचिका वापस होने के कारण चुनाव आयोग कभी भी इस सीट पर चुनाव का ऐलान कर सकता है। विधानसभा की किसी सीट को छह महीने तक ही रिक्त रखा जा सकता है। मिल्कीपुर (Milkipur) से विधायक रहे अवधेश प्रसाद के जून में सांसद बनने के बाद से यह सीट रिक्त है। अगले महीने अवधेश प्रसाद के इस्तीफे को छह महीने पूरे हो जाएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि दिसंबर में यहां चुनाव हो सकता है।

कोर्ट के आदेश के बाद गोरखनाथ ने कहा कि आज मेरी और एक अन्य निर्दलीय की चुनाव याचिका वापस हो गई है। हम चाहते हैं कि मिल्कीपुर की जनता सफर न करे और वहां जल्द चुनाव हो। कहा कि चुनाव आयोग जल्द आज के फैसले का संज्ञान लेगा और चुनाव की घोषणा होगी। भाजपा वहां पर बड़े अंतर से जीतेगी। इस दौरान उन्होंने सपा पर हमला भी बोला। कहा कि याचिका वापसी के विरोध पर वकील न खड़ा करने की बात कहने वालों का पर्दाफाश भी हो गया है।

वकील ने कहा कि सपा की तरफ से कहा गया था कि याचिका वापसी से पहले सभी पक्षों को नोटिस जारी होना चाहिए। इसी के तहत सभी पक्षो को नोटिस जारी की गई थी। नियमों के तहत इसका विज्ञापन भी निकाला गया था। इसके बाद आज हाईकोर्ट ने याचिका वापसी की मंजूरी दे दी। अब चुनाव आयोग कभी भी यहां पर इलेक्शन का ऐलान कर सकता है।

महाकुम्भ में आग बुझाएंगे फायर फाइटिंग रोबोट, एडीजी ने परखीं तैयारियां

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान मिल्कीपुर (Milkipur) समेत नौ मौजूदा विधायक सांसद बन गए थे। इससे सभी नौ सीटें रिक्त हो गई थीं। वहीं कानपुर की सीसामऊ सीट से विधायक इरफान सोलंकी के आपराधिक मामले में सजा के बाद सीट रिक्त हुई थी। चुनाव आयोग ने अक्टूबर में सीसामऊ समेत नौ सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया था।

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट को लेकर हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर होने से उपचुनाव की घोषणा नहीं की गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही याचिका दायर करने वाले भाजपा नेता बाबा गोरखनाथ ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर याचिका वापसी की अपील की। उसी अपील के बाद आज हाईकोर्ट ने याचिका वापस लेने की मंजूरी दे दी।

Tags: ayodhya milkipurayodhya newsup news
Previous Post

महाकुम्भ में आग बुझाएंगे फायर फाइटिंग रोबोट, एडीजी ने परखीं तैयारियां

Next Post

लखनऊ से दुधवा हवाई सेवा संग लखीमपुर महोत्सव-24 का आगाज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

चौधरी भूपेंद्र सिंह ने अखिलेश पर साधा निशाना, सपा की नीतियों और मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति पर उठाए सवाल

28/09/2026
Roads
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ग्रामीण सड़कों की मरम्मत को रफ्तार, 1 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
उत्तर प्रदेश

मेहनत को मिला सम्मान, ग्राम पंचायत अधिकारी पद के चयनित अभ्यर्थी बोले- चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष

28/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-26 में छाया योगी सरकार का यूपी स्टार्टअप मिशन

28/09/2026
Next Post
Lakhimpur Mahotsav-24

लखनऊ से दुधवा हवाई सेवा संग लखीमपुर महोत्सव-24 का आगाज

यह भी पढ़ें

Keshav Prasad Maurya

उन्नाव में सई नदी पर बनेगा पीपे का पुल : मौर्य

19/08/2020
PM AJAY

पीएम अजय की ग्रांट-इन-एड योजना को सीएम युवा से जोड़ेगी योगी सरकार

25/04/2025
Mayawati

आरएसएस के एजेंडे को देश के लोगों पर थोपना चाहती है भाजपा : मायावती

02/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version