• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कमिश्नर के सामने प्यून ने किया ध्वजारोहण, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
15/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कमिश्नर के सामने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कार्यालय के तमाम अधिकारी व कर्मचारी कमिश्नरी में मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया। इस दौरान ध्वजारोहण करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचा​री कमिश्नर की बगल में बैठे नजर आए।

वाराणसी के कमिश्नर यानी मंडलायुक्त ने एक बार फिर समाज में फैली अफसरशाही की धारणा को छोड़ते हुए अपने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ‘चपरासी’ से कमिश्नरी पर ध्वजारोहण कराकर मिसाल पेश की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईमानदारी से काम करने वाले हर कर्मचारी को सम्मान मिलना चाहिए।

वाराणसी के मंडलायुक्त यानी कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने वाराणसी में तैनाती के दौरान गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस पर एक अनूठी मुहिम छेड़ रखी है, जिसके तहत वह कमिश्नरी पर होने वाले परंपरागत ध्वजारोहण को खुद न करके सरकारी तृतीय-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हाथों से कराते हैं।

Peon hoisted flag in front of commissioner

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर भी वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कमिश्नरी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजपत राम के हाथों कमिश्नरी पर ध्वजारोहण कराया। इस दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने समकक्ष बैठा कर चपरासी राजपत राम का मान सम्मान भी बढ़ाया।

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि चाहे वह फोर्थ क्लास का कर्मी हो या अधिकारी, जिसको जो दायित्व दिया है, वह अपने पूरे मनोयोग से निभा रहा है, तो उसमें कोई फर्क नहीं है। उनकी ओर से बीते वर्षो में आजादी के पर्व पर कभी सफाईकर्मी, एएनएम, टीचर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती जैसे सरकारी कर्मियों से भी ध्वजारोहण कराया गया है।

Peon hoisted flag in front of commissioner

कमिश्नर ने कहा कि अपना कर्तव्य निभाने वालों को हमेशा ऐसे ही मौका देना चाहिए, जिससे न केवल अन्य लोगों को प्रेरणा मिलती है, बल्कि एक सकारात्मक संदेश भी जाता है। उन्होंने कहा कि अभी ध्वजारोहण करने वाले कर्मचारी अगले वर्ष सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं और उनकी तरफ से आगे भी ऐसे ही परंपरा जारी रखी जाएगी।

Tags: 75th Independence DayIndependence DayIndependence Day 2021up newsvaranasi news
Previous Post

काबुल से 129 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का विमान पहुंचा दिल्ली

Next Post

हाइटेंशन तार की चपेट में आई यात्रियों से भरी नाव, 38 लोग घायल, चार लापता

Writer D

Writer D

Related Posts

Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

02/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनहित सर्वोपरि, सात वर्षों से बिजली दरें स्थिर रखकर सरकार ने निभाया भरोसा: एके शर्मा

02/07/2026
ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

हर विभाग में भ्रष्टाचार और वसूली- अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला

02/07/2026
Transfer
Main Slider

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

02/07/2026
Next Post
High Tension Line

हाइटेंशन तार की चपेट में आई यात्रियों से भरी नाव, 38 लोग घायल, चार लापता

यह भी पढ़ें

DGP Prashant Kumar's dog Nemo dies

धरती के नीचे दफ़न…, डीजीपी प्रशांत कुमार ने किया अपने दिल के एक टुकड़े को सुपुर्द-ए-खाक

13/04/2025
Terrorists

दोहा शांति वार्ता के दौरान अफगान सेना ने तालिबानी आतंकियों को चुन-चुन कर मारा

19/01/2021
Saurabh Bhardwaj

सौरभ भारद्वाज के घर पर ED की रेड, इस मामले में हुई कार्रवाई

26/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version