• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाइटेंशन तार की चपेट में आई यात्रियों से भरी नाव, 38 लोग घायल, चार लापता

Writer D by Writer D
15/08/2021
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
High Tension Line

High Tension Line

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना के कच्ची दरगाह घाट के पास यात्रियों से भरी एक नाव हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। इस हादसे में नाव सवार 38 लोग घायल हुए हैं, जबकि 4 लापता हैं।

लापता लोगों के परिजनों ने कच्ची दरगाह घाट पहुंचकर प्रशासनिक पदाधिकारियों से परिजनों के लापता होने की सूचना दी है। लापता लोगों में रुस्तमपुर के रहने वाले मुन्ना कुमार व उमा शंकर राय और मलिकपुर के रहनेवाले राजेश राय व निखिल राय शामिल हैं। लापता लोगों की तलाश में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

बताया जाता है कि बीती देर रात यह नाव कच्ची दरगाह से रुस्तमपुर के लिए चली थी। नाव पर सैकड़ों लोग सवार थे। जैसे ही नाव बीच गंगा में पहुंची, नाव की पतवार कच्ची दरगाह से राघोपुर जाने वाले हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई, जिससे नाव पर सवार लोग झुलस गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग दूसरी नाव से मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। बाद में प्रशासनिक पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल लोगों का इलाज पीएमसीएच और कच्ची दरगाह स्थित विभिन्न निजी अस्पतालों में चल रहा है।

काबुल से 129 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का विमान पहुंचा दिल्ली

लापता लोगों के परिजन जब प्रशासन को सूचना देंगे तभी गंगा में लापता लोगों का सही आंकड़ा स्पष्ट हो सकेगा। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में राज्य सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों ने पूरे मामले पर राज्य सरकार को सीधे तौर पर दोषी माना है। उन्होंने कहा कि दियारावासियों को पिछले 15 सालों में अब तक पक्का पुल नहीं दिया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना था कि पक्का पुल नहीं होने के कारण मजबूरी में लोग अपने रोजी रोजगार को लेकर नाव की खतरनाक सवारी करने को मजबूर हैं. स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार से गंगा में डूबे लोगों के परिजनों को उचित मुआवजा सौपे जाने की भी मांग की है। फिलहाल वैशाली और पटना पुलिस एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से गंगा में डूबे लोगों की तलाश में जुटी है।

Tags: accident newsbihar newshigh tension wirepatna news
Previous Post

कमिश्नर के सामने प्यून ने किया ध्वजारोहण, जानें पूरा मामला

Next Post

शिवपाल का दावा- जिसभी दल में प्रसपा रहेगी 2022 में उसकी ही सरकर बनेगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
Next Post
shivpal yadav

शिवपाल का दावा- जिसभी दल में प्रसपा रहेगी 2022 में उसकी ही सरकर बनेगी

यह भी पढ़ें

black fungus

ब्लैक फंगस के बढ़ते संक्रमण को लेकर योगी सरकार ने जारी की एडवाइजरी

15/05/2021
Paddy

यूपी में अब तक 12.76 लाख मीट्रिक टन धान खरीद, किसानों को 1445.506 करोड़ रुपए का भुगतान

18/11/2020
FIR lodged against Bajrang, Sakshi and Vinesh

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, बजरंग, साक्षी और विनेश के खिलाफ FIR दर्ज

28/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version