• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोग बेमौत मर रहे हैं, श्मशान में शवों की लगी कतारें : अखिलेश

Writer D by Writer D
15/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दो दिन पहले कोरोना से संक्रमित हुये समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि भाजपा सरकार की संवेदनहीनता से कोरोना महामारी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। लोग बेमौत मर रहे हैं, श्मशान में शवों की कतारें लग रही हैं।

कोरोना के अलावा अन्य गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को भी इलाज नहीं मिल रहा है। अस्पतालों में भी बेड, दवाइयों का टोंटा है। हर तरफ अव्यवस्था है और आपदा को अवसर बना जेब भरने में लगे सत्ता संरक्षितों के अलावा अपराधियों के भी पौ बारह हैं।

भाजपा सरकार में न स्वास्थ्य की सुरक्षा है और नहीं जानमाल की। सरकार अपनी नाकामियों की वजह से दूसरों की जान जोखिम में अवश्य डाल रही है। अस्पतालों में आक्सीजन और वेंटीलेटर की भी कमी है।

बेटी से रेप की खबर सुन बौखलाया बाप, आरोपी के परिवार में बिछा दी छह लाशें

डाक्टर भी बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे हैं। इस बार व्यवस्था और उपचार के नाम पर शासन-प्रशासन के हाथपांव फूले हैं। जिन्हें महामारी से बचाव तथा प्रबंधन का काम सौपा गया है वे खुद अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। न उनके फोन उठते है, न वे समय से मरीजों की देखभाल करते हैं।

कानपुर में कोरोना संक्रमितों से भी चुनाव ड्यूटी कराई गई है। किसी ने दो दिन तो किसी ने चार दिन काम किया। इस लापरवाही से गांवों में संक्रमण फैल रहा है। एक ही दिन में इटावा में विधायक समेत 19 लोग संक्रमित मिले है। मेरठ में जिला उद्यान अधिकारी सहित चार लोगों की मौत हुई। गोरखपुर में 10 मरे जबकि एक दिन में 572 नए केस मिले। वाराणसी में 1376 कानपुर में 1274 नए केस एक दिन मे मिले। लखनऊ में तो सारे रिकार्ड टूट गए।

निर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर कपिल देव का कोरोना से निधन

राजधानी में सबसे ज्यादा 5433 नए मरीज एक दिन में मिले। अब तक कुल 1,22,118 मामले आए जिनमें 1384 मौंते हुई है।

Tags: akhilesh yadavakhilesh yadav tweetup news
Previous Post

बेटी से रेप की खबर सुन बौखलाया बाप, आरोपी के परिवार में बिछा दी छह लाशें

Next Post

कांस्टेबल की हत्यारोपी दो महिला सिपाहियों समेत 6 पर गैंगस्टर

Writer D

Writer D

Related Posts

De Tan
Main Slider

फेस पैक से पाएं खूबसूरत चेहरा

14/06/2026
Puja Ghar
Main Slider

पूजा घर से बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसा हो मंदिर

14/06/2026
Asthma
Main Slider

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, करते हैं इस बड़ी बीमारी की ओर इशारा

14/06/2026
Horseshoe
Main Slider

घर में लगाएं ये एक चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी

14/06/2026
Biogas plant
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण विशेष: उत्तर प्रदेश में गांवों के एक लाख घरों में लगेंगे मिनी बायोगैस प्लांट

13/06/2026
Next Post
gangster

कांस्टेबल की हत्यारोपी दो महिला सिपाहियों समेत 6 पर गैंगस्टर

यह भी पढ़ें

Horoscope

इन राशि वालों के लिए बेहद खास है अगस्त का महीना, धन वृद्धि में हो सकता है इजाफा

29/07/2021
Jyeshtha Amavasya

पौष अमावस्या पर बन रहा खास संयोग, जानें स्नान-दान का मुहूर्त

23/12/2024
road

गांवों के विकास की राह बनाएगी योगी सरकार

04/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version